Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

कांतारा चैप्टर 1 की पहली झलक के साथ फिर हुए दिव्यता का एहसास, यहां देखिए टीजर

"कांतारा: ए लीजेंड" ने पिछले साल कमाल किया था, और अब होम्बले फिल्म्स वापस आ रही है एक और ज़बरदस्त फिल्म के साथ, "कांतारा चैप्टर 1।" उन्होनें हाल ही में फिल्म की एक झलक दिखाया, और लगता है कि ये बहुत रोमांचक है और खास होने वाला है।

Author: ManoranjanDesk
27 Nov,2023 16:03:57
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
कांतारा चैप्टर 1 की पहली झलक के साथ फिर हुए दिव्यता का एहसास, यहां देखिए टीजर

टीज़र, जो अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी का एक अशुभ लेकिन दिलचस्प रूप दिखाता है, निर्देशक द्वारा अपने लिए बनाई गई दूरदर्शी दुनिया की एक झलक देता है। इसी के साथ पहली किस्त में गूंजने वाली परिचित दहाड़ वापस आ गई है, जो एक लेजेंड के जन्म और सभी की शुरुआत के लिए स्वर तैयार कर रही है। टीज़र दर्शकों को ऋषभ शेट्टी के किरदार के गहन रूप में डुबो देता है, जिससे रहस्य और साज़िश से भरा माहौल बन जाता है।

Step into the land of the divine 🔥

Presenting #KantaraChapter1 First Look & #Kantara1Teaser in 7 languages❤️‍🔥

▶️ https://t.co/GFZnkCg4BZ#Kantara1FirstLook #Kantara @shetty_rishab @VKiragandur @hombalefilms @HombaleGroup @AJANEESHB @Banglan16034849 @KantaraFilm pic.twitter.com/2GmVyrdLFK

— Hombale Films (@hombalefilms) November 27, 2023

विशेष रूप से, आकर्षक और दिल को छू लेने वाला संगीत जिसने पिछले साल दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी थी, नई फिल्म के वीडियो में वापसी कर रहा है। टीज़र एक अनूठे स्पर्श के साथ खत्म होता है – संगीत के सात अलग-अलग राग उन सात भाषाओं में से हर का प्रतिनिधित्व करते हैं जिनमें “कंतारा चैप्टर 1” रिलीज़ की जाएगी।

“कांतारा” ने पिछले साल ग्लोबल स्तर में तहलका मचा दिया था, और दर्शकों को अपनी लोककथाओं पर आधारित कहानी से दीवाना कर दिया था, जिसमें मानवता और प्रकृति के बीच जटिल संबंध की खोज की गई थी। होम्बले फिल्म्स, जो पैन इंडिया सिनेमाई अनुभव देने की अपनी कमिटमेंट के लिए फेसम है, “कांतारा चैप्टर 1” के साथ दिव्यता को फिर से परिभाषित करना जारी रखता है।

एक उल्लेखनीय उपलब्धि में, होम्बले फिल्म्स ने पिछले साल दो मेगा ब्लॉकबस्टर, “केजीएफ चैप्टर 2” और “कांतारा” के साथ ग्लोबल लेवल स्तर पर 1600 करोड़ की शानदार कमाई के साथ शानदार सफलता हासिल की। फिलहाल इसकी अपकमिंग रिलीज, “सालार” है जो पहले से ही खूब सुर्खियों में है और 1 दिसंबर को इसके ट्रेलर लॉन्च के साथ साल की ब्लॉकबस्टर बनने की अपना कदम बढ़ाने जा रही है।

वहीं “कांतारा चैप्टर 1” के अगले साल रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है, जो सात भाषाओं में दर्शकों को लुभाएगी। इसकी शूटिंग दिसंबर के अंत में शुरू होगी। फिलहाल फिल्म के कलाकारों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म का पहला लुक असाधारण कहानी से भरी एक समानांतर दुनिया की यात्रा को दर्शाता है। तो एक ऐसे गहन अनुभव के लिए तैयार हो जाइए जो भाषाई सीमाओं से परे है और दुनिया भर के दर्शकों पर गरहा प्रभाव छोड़ने का वादा करता है।

इस बीच होम्बले फिल्म्स बहुप्रतीक्षित सालार: पार्ट 1 सीज़फायर के साथ दर्शकों को एक्शन से भरपूर राइड पर ले जाने के लिए तैयार है, जो पहली बार पावरहाउस प्रशांत नील और प्रभास को एक साथ ला रहा है। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को दुनिया भर में रिलीज होगी।

 

About The Author
ManoranjanDesk

कांतारा

Comment Box

Also Read

ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' से जुड़ी प्लॉट की डिटेल्स हुई रिवील, यहां पढ़े पूरी खबर
ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' से जुड़ी प्लॉट की डिटेल्स हुई रिवील, यहां पढ़े पूरी खबर
कांतारा चैप्टर 1 की घोषणा के वीडियो ने पूरे देश में मचाई धूम, महज 24 घंटों में बटोरे 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज
कांतारा चैप्टर 1 की घोषणा के वीडियो ने पूरे देश में मचाई धूम, महज 24 घंटों में बटोरे 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज
कांतारा अब 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में बिखेरेगी अपना जलवा
कांतारा अब 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में बिखेरेगी अपना जलवा
होम्बले फिल्म्स ने अपनी ब्लॉकबस्टर 'कांतारा' के एक साल पूरे होने का मनाया जश्न
होम्बले फिल्म्स ने अपनी ब्लॉकबस्टर 'कांतारा' के एक साल पूरे होने का मनाया जश्न

Also Read

बाबिल खान ने बताया कि संघर्ष के दिनों में इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर उन्हें पॉकेट मनी देती थीं।
फिल्म | न्यूज़

बाबिल खान ने बताया कि संघर्ष के दिनों में इरफान खान की पत्नी सुतापा सि...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7% की उछाल, दूसरे शुक्रवार को ₹2.85 करोड़ की नेट कमाई
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7%...

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरावट, फिर भी 15वें दिन ₹5.90 करोड़ (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरा...

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइथा ट्रेलर लॉन्च मुंबई फिल्म परंपरा को पुनर्जीवित करता है
फिल्म | न्यूज़

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइ...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले हफ्ते में ₹31.25 करोड़ की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले ह...

“दोस्त, मार्गदर्शक और बड़े भाई”: आदित्य श्रीवास्तव ने CID के निर्माता बी.पी. सिंह के साथ बिताए 25 सालों को याद किया
टेलीविजन | न्यूज़

“दोस्त, मार्गदर्शक और बड़े भाई”: आदित्य श्रीवास्तव ने CID के निर्माता...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: राजकुमार राव की फिल्म ने मामूली प्रदर्शन किया, ₹29 लाख की कुल कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: राजकुमार राव की फिल्म ने मामूली प्रद...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म का दूसरा हफ्ता पूरा, 14वें दिन ₹425 करोड़ नेट कलेक्शन के करीब
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म का दूसरा हफ्ता पूरा, 14वे...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म ने 12 दिनों में ₹21 करोड़ नेट की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म ने 12 दिनों में ₹21 क...

‘प्रताप’ के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल, फैंस के मन में सवाल—क्या अमित साध का एनकाउंटर स्पेशलिस्ट किरदार असल जिंदगी के पुलिस अधिकारियों से प्रेरित है?
फिल्म | रिलीज

‘प्रताप’ के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल, फैंस के मन में सवाल—क्या अमित साध का...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.