Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने ’12वीं फेल’ के लिए अपनी जिंदगी के कई साल किए खर्च

'12वीं फेल' के लिए अपनी जिंदगी के कई साल किए कर चुके हैं फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा।

Author: ManoranjanDesk
23 Oct,2023 14:36:46
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने ’12वीं फेल’ के लिए अपनी जिंदगी के कई साल किए खर्च

फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘12वीं फेल’, जिसमें मुख्य भूमिका में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर हैं, वह अपने 27 अक्टूबर को अपनी ग्रैंड रिलीज से सिर्फ 4 दिन दूर है। यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही कई कारणों से चर्चा का विषय बनी हुई है और वहीं दर्शकों और फैन्स के बीच भी फिल्म को लेकर जबरदस्त पॉसिटिविटी देखने मिल रही है। फिलहाल लीड एक्टर्स द्वारा फिल्म के लिए चल रहे प्रचार के अलावा, फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने हाल ही में फिल्म के निर्माण की प्रक्रिया और समय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को बनाने और लिखने में कितने साल लग गए।

हाल ही में एक मीडिया इवेंट के दौरान विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, ”12वीं फेल फिल्म को मैंने 3 साल तक लिखा है और इस पर मैंने अपने जीवन के साढ़े चार साल खर्च किए हैं। जब मैं 66 साल का था तब मैंने फिल्म लिखना शुरू किया था और अब मैं 71 साल का हूं, तो आप सोचिए कि फिल्म बनाने में कितने साल लगे होंगे। और इसमें इतने साल इसलिए लग गए क्योंकि वह फिल्म आपकी, मेरी और हर किसी की जिंदगी की कहानी है। जब आप इसे देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि इसमें इतने साल क्यों लगे। यह बहुत अच्छी फिल्म है।”

12वीं फेल की रिलीज डेट नजदीक आ रही है और लोगों में फिल्म देखने की उत्सुकता तेज है। ऐसे में खुद फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की तऱफ से सामने आए इस बयान ने, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं, से यह साफ होता है कि फिल्म की क्वालिटी और कंटेंट कितना जबरदस्त होगा।

ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित उन लाखों छात्रों के संघर्ष को दर्शाती है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं। लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से कही ज्यादा है और लोगों को असफलताओं के सामने हिम्मत न हारने और रीस्टार्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित 12वीं फेल 27 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होने के लिए तैयार है।

About The Author
ManoranjanDesk

12वीं फेलविधु विनोद चोपड़ा

Comment Box

Also Read

विक्रांत मैसी ने अभिनय से संन्यास की घोषणा की, सह-कलाकार सदमे में
विक्रांत मैसी ने अभिनय से संन्यास की घोषणा की, सह-कलाकार सदमे में
सब फर्स्ट क्लास में नजर आएगी 12वीं फेल अभिनेत्री गीता अग्रवाल शर्मा
सब फर्स्ट क्लास में नजर आएगी 12वीं फेल अभिनेत्री गीता अग्रवाल शर्मा
विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 12 नॉमिनेशन्स किए हासिल
विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 12 नॉमिनेशन्स किए हासिल
विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' मकाऊ के एशिया-यूरोप यंग सिनेमा फिल्म फेस्टिवल में बतौर क्लोजिंग फिल्म दिखाई जाएगी
विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' मकाऊ के एशिया-यूरोप यंग सिनेमा फिल्म फेस्टिवल में बतौर क्लोजिंग फिल्म दिखाई जाएगी

Also Read

बाबिल खान ने बताया कि संघर्ष के दिनों में इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर उन्हें पॉकेट मनी देती थीं।
फिल्म | न्यूज़

बाबिल खान ने बताया कि संघर्ष के दिनों में इरफान खान की पत्नी सुतापा सि...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7% की उछाल, दूसरे शुक्रवार को ₹2.85 करोड़ की नेट कमाई
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7%...

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरावट, फिर भी 15वें दिन ₹5.90 करोड़ (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरा...

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइथा ट्रेलर लॉन्च मुंबई फिल्म परंपरा को पुनर्जीवित करता है
फिल्म | न्यूज़

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइ...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले हफ्ते में ₹31.25 करोड़ की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले ह...

“दोस्त, मार्गदर्शक और बड़े भाई”: आदित्य श्रीवास्तव ने CID के निर्माता बी.पी. सिंह के साथ बिताए 25 सालों को याद किया
टेलीविजन | न्यूज़

“दोस्त, मार्गदर्शक और बड़े भाई”: आदित्य श्रीवास्तव ने CID के निर्माता...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: राजकुमार राव की फिल्म ने मामूली प्रदर्शन किया, ₹29 लाख की कुल कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: राजकुमार राव की फिल्म ने मामूली प्रद...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म का दूसरा हफ्ता पूरा, 14वें दिन ₹425 करोड़ नेट कलेक्शन के करीब
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म का दूसरा हफ्ता पूरा, 14वे...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म ने 12 दिनों में ₹21 करोड़ नेट की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म ने 12 दिनों में ₹21 क...

‘प्रताप’ के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल, फैंस के मन में सवाल—क्या अमित साध का एनकाउंटर स्पेशलिस्ट किरदार असल जिंदगी के पुलिस अधिकारियों से प्रेरित है?
फिल्म | रिलीज

‘प्रताप’ के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल, फैंस के मन में सवाल—क्या अमित साध का...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.