Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

खुशी की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु के बीच हुई मजेदार बातचीत, वीडियो हुआ वायरल

विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की आगामी फिल्म 'खुशी' के रिलीज के पहले उनकी खास बातचीत का वीडियो वायरल हुआ है।

Author: ManoranjanDesk
28 Aug,2023 15:30:45
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
खुशी की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु के बीच हुई मजेदार बातचीत, वीडियो हुआ वायरल

बहुप्रतीक्षित रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘खुशी’ इस हफ्ते रिलीज के लिए तैयार है और जिसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त खुशी है। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों से अपार प्यार मिल रहा है, वहीं विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की सुपर क्यूट जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री को लेकर भी फैन्स एक्साइटेड है। ऐसे में विजय ने भी फिल्म की रिलीज से पहले अपने फैन्स और दर्शकों को एक शानदार तोहफा दिया और एक ऐसी वीडियो शेयर की जिसने सभी का दिल खुश कर दिया है।

‘खुशी’ के नॉन स्टॉप प्रमोशन्स से ब्रेक लेते हुए विजय देवरकोंडा ने अपनी को-स्टार सामंथा रुथ प्रभु को हाल में एक वीडियो कॉल करके बड़ा सरप्राइज दिया, जो फिलहाल अपनी यूएस ट्रिप एंजॉय कर रही हैं। इसके बाद विजय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी एक झलक साझा की, जिसमें वह आधी रात को सामंथा रुथ प्रभु के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं और उन्हें जोक भी सुनाते हैं।
वीडियो के साथ विजय देवरकोंडा ने कैप्शन में लिखा,

“नॉक नॉक
कौन है वहां?
#Kushi 1 सितंबर से! येयेये!”

वीडियो में, विजय, सामंथा को फोन करते हैं और उनसे अपनी फीलिंग का इजहार करते दिखते हैं और एक नॉक नॉक जोक शेयर करना चाहते हैं। हालांकि, सामंथा उन्हें याद दिलाती हैं कि लॉस एंजिल्स में रात के 1:30 बजे हैं और वह इस समय अपने कमरे से बाहर है। इसके बावजूद विजय जोक सुनाने में लगे रहते हैं। दोनों के हुई ये बातचीत वास्तव में इस खूबसूरत जोड़ी के बीच का बॉन्ड को दर्शाता है जिसे फिल्म में देखना भी एक शानदार अनुभव होगा।

शिव निर्वाण द्वारा लिखित और निर्देशित और माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 1 सितंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में दिलों को खुश करने और ‘प्यार’ का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

About The Author
ManoranjanDesk

विजय देवरकोंडासामंथा रुथ प्रभु

Comment Box

Also Read

सामंथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरु के साथ शादी के बाद पहली उगादी मनाई - यहां देखें
सामंथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरु के साथ शादी के बाद पहली उगादी मनाई - यहां देखें
शादी के बाद रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ पहली झलक साझा की, कहा,
शादी के बाद रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ पहली झलक साझा की, कहा, "मैं इस आदमी पर एक किताब लिख सकती हूं"
राज निदिमोरु की बहन शीतल ने सामंथा रुथ प्रभु के लिए हार्दिक स्वागत पत्र लिखा
राज निदिमोरु की बहन शीतल ने सामंथा रुथ प्रभु के लिए हार्दिक स्वागत पत्र लिखा
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की कथित तौर पर सगाई, फरवरी 2026 में शादी की संभावना [रिपोर्ट]
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की कथित तौर पर सगाई, फरवरी 2026 में शादी की संभावना [रिपोर्ट]

Also Read

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
फिल्म | न्यूज़

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर...

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक शानदार समारोह में फिर से शादी की कसमें खाईं
फिल्म | न्यूज़

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से नीचे ही रही
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से न...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की नज़र ₹250 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की न...

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt' तक
डिजिटल | न्यूज़

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे, ₹175 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफ...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
फिल्म | न्यूज़

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले द...

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
फिल्म | रिलीज

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.