Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

होम्बले फिल्म्स ने प्रशांत नील की प्रभास स्टारर यूनिवर्स ‘सालार पार्ट 1’ के दमदार टीज़र से उठाया पर्दा!

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को सबसे बड़ी एक्शन फिल्म्स देने वाले निर्देशक प्रशांत नील सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर केजीएफ के पीछे मौजूद एक अहम नाम हैं। ऐसे में निर्देशक ने एक नई दुनिया बनाई है जो भविष्य में अपनी खुद की विरासत स्थापित करने के लिए कई सीक्वेल को लीड कर सकती है।

Author: ManoranjanDesk
06 Jul,2023 10:42:56
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
होम्बले फिल्म्स ने प्रशांत नील की प्रभास स्टारर यूनिवर्स ‘सालार पार्ट 1’ के दमदार टीज़र से उठाया पर्दा!

एक लंबे इंतज़ार के बाद, प्रशांत नील द्वारा डायरेक्टेड प्रभास स्टारर भारतीय फ़िल्म सालार पार्ट 1: CEASEFIRE के मच अवेटेड टीज़र को रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि कुछ अलग करने की सोच रखते हुए, निर्माताओं ने सुबह 5:12 बजे टीज़र के आने की घोषणा करके दर्शकों के बीच उत्साह को बढ़ा दिया था, जिसकी उम्मीद थी। जानेमाने निर्देशक प्रशांत नील द्वारा निर्मित यह यूनिवर्स हैरान कर देने वाले एक्शन की झलक पेश करता है। लीड किरदार को सभी से परिचित कराने वाले जबरदस्त डायलॉग्स से भरपूर, असल में यह आश्चर्यजनक और सबसे कमाल का टीज़र यह दिखाने में कामयाब हुआ है कि यह हाई बजट वाली ‘भारतीय फिल्म’ रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। इसमें कोई दो राय नही है कि वाकई एक होश उड़ा देने वाला टीज़र है जो आ गया है।

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को सबसे बड़ी एक्शन फिल्म्स देने वाले निर्देशक प्रशांत नील सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर केजीएफ के पीछे मौजूद एक अहम नाम हैं। ऐसे में निर्देशक ने एक नई दुनिया बनाई है जो भविष्य में अपनी खुद की विरासत स्थापित करने के लिए कई सीक्वेल को लीड कर सकती है। बड़े पैमाने और शानदार स्टार कास्ट से सजी इस फ़िल्म के निर्माताओं ने हमें सबसे जबरदस्त टीज़र में सिर्फ कुछ आकर्षक झलकियाँ दिखाई हैं, जबकि उन्होंने मेजर कंटेंट को सिर्फ मेन थिएटर ट्रेलर के लिए संभाल कर रखा है, जो जल्दी रिलीज़ होगी।
हालाँकि, यहाँ ध्यान देने लायक दिलचस्प बात यह है कि यह सिर्फ पार्ट 1 है, और सालार यूनिवर्स से जिसका नाम सालार पार्ट 1: CEASEFIRE है ।

इसके अलावा, सालार पार्ट 1: CEASEFIRE एक आगामी भारतीय फिल्म है जो पहली बार जानेमाने निर्देशक प्रशांत नील और सुपरस्टार प्रभास की ड्रीम टीम को एक साथ लाती है। इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण सफल केजीएफ फ्रेंचाइजी के निर्माता होम्बले फिल्म्स के विजय किरागांदुर द्वारा किया गया है, और इसमें केजीएफ फ्रेंचाइजी की वही तकनीकी टीम भी शामिल है। रामोजी फिल्म सिटी और उसके आसपास 14 बेहद बड़े सेटों के निर्माण के साथ, यह फिल्म ऐसी शानदार पेशकश करने का वादा करती है जो बड़े पर्दे पर पहले कभी नहीं देखी गई है।

होम्बले फिल्म्स का सालार पार्ट 1: CEASEFIRE में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू के साथ कई टैलेंटेड बड़े कलाकार शामिल होने के लिए तैयार हैं। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित, बहुप्रतीक्षित फिल्म 28 सितंबर, 2023 को तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी के साथ 5 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

चौंका देने वाले बजट के साथ, सालार पार्ट 1: CEASEFIRE अब तक बनी सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक है, जो बाहुबली और केजीएफ फ़्रांचीजी जैसी पॉपुलर ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बराबर है। निर्माताओं ने सीन्स को अच्छी तरह से बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, हाई केवल के वीएफएक्स और दिल जीत लेने वाले एक्शन सीन्स को देने के लिए उन्होंने फॉरेन स्टूडियो और स्टंटमैन की खासियत को शामिल किया है।

टीज़र रिलीज़ ने प्रशंसकों के बीच उत्साह और प्रत्याशा की लहर जगा दी है, जो सालार के विशाल यूनिवर्स को समझने के अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो हो जाइए शानदार सिनेमाई यात्रा के लिए तैयार हो, क्योंकि प्रभास, पृथ्वीराज, श्रुति हासन, ईश्वरी राव, जगपति बाबू, श्रिया रेड्डी और अन्य लोग बड़े पर्दे पर अपने किरदारों में जान फूंकते नज़र आने वाले हैं।

About The Author
ManoranjanDesk

Comment Box

Also Read

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10वें मंगलवार को ₹1.30 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: बढ़त के बावजूद सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने सिर्फ़ ₹45 लाख नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: बढ़त के बावजूद सिद्धार्थ-तमन्ना की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की फिल्म की कमाई में 41.7% की बढ़ोतरी, ₹8.50 करोड़ नेट कमाए।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की फिल्म की...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की कमाई गिरकर सिर्फ़ ₹35 लाख नेट रह गई
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: अजय देवगन की फिल्म की कमाई में 72.2% की गिरावट, नेट कलेक्शन ₹315 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: अजय देवगन की फिल्म की...

जेलर 2, नई नवेली, प्रहार पर कोमल नाहटा:
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2, नई नवेली, प्रहार पर कोमल नाहटा: "शुरुआती शो के बाद सामग्री हाव...

द पैराडाइज़ बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 18: नानी की फ़िल्म की कमाई में गिरावट जारी, सिर्फ़ ₹34 लाख नेट कमाए।
फिल्म | न्यूज़

द पैराडाइज़ बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 18: नानी की फ़िल्म की कमाई में गिरा...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फ़िल्म मज़बूती से डटी हुई है, 66वें दिन ₹2.80 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फ़िल्म मज़बूती से डटी...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: अजय देवगन की फिल्म ने ₹300 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: अजय देवगन की फिल्म ने...

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन को पर्सनैलिटी राइट्स मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया—जानिए क्यों
फिल्म | न्यूज़

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन को पर्सनैलिटी राइट्स मामले में व्यक्त...

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का संदेश लिखा, खुद को खुशनसीब बताया।
फिल्म | न्यूज़

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का स...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: अजय देवगन की फिल्म ने वापसी की, ₹260 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: अजय देवगन की फिल्म ने व...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.