Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

होम्बले फिल्म्स ने अपनी डेब्यू मलयालम सस्पेंस थ्रिलर ‘धूमम’ का दमदार ट्रेलर किया जारी

वहीं फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। फैन्स और सिने-लवर इस फिल्म को लेकर अपना जबरदस्त उत्साह को साझा कर रहे हैं। ये फिल्म 23 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है और यह एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव होने का वादा करती है जो थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर है।

Author: विशाल दुबे
08 Jun,2023 14:30:23
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
होम्बले फिल्म्स ने अपनी डेब्यू मलयालम सस्पेंस थ्रिलर ‘धूमम’ का दमदार ट्रेलर किया जारी

होम्बले फिल्म्स ने अपनी आगामी सस्पेंस थ्रिलर ‘धूमम’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ये ट्रेलर फिल्म की गहन दुनिया में एक आकर्षक झलक पेश करता है, जिससे दर्शक और ज्यादा के लिए उत्सुक हो जाते हैं। इस फिल्म को पवन कुमार ने लिखा और निर्देशित किया हैं, जो ‘लूसिया’ और ‘यू-टर्न’ जैसी प्रशंसित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं होम्बले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित इस फिल्म में फहद फासिल, अपर्णा बालमुरली, अच्युत कुमार, रोशन मैथ्यू, विनीत राधाकृष्णन, अनु मोहन, जॉय मैथ्यू और नंदू सहित कलाकारों की एक टुकड़ी है।

फिल्म में अवि (फहद) और दीया (अपर्णा) खुद को समय के खिलाफ दौड़ में उलझा हुआ पाते हैं। हर कोने में खतरा मंडरा रहा है और अतीत के भूत करीब आ रहे हैं जिससे उनके अस्तित्व को ही खतरा है। जैसे-जैसे हीरोज और विलेन्स के बीच की लाइन धुंधली होने लगती हैं, ऐसे में उन्हें अपने डर का सामना करते हुए अपनी सुरक्षा की भावना को रीक्लेम करने के लिए त्याग करना चाहिए। फिल्म का ट्रेलर बहुमुखी प्रतिभा दिखाता है और दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखने का वादा करता है।

इस मौके पर फिल्म के निर्देशक पवन कुमार ने कहा, “धूमम एक दशक से अधिक समय से मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। सालों से, इस स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले पर कई बार फिर से काम किया गया है ताकि हमें परफेक्ट स्क्रीनप्ले मिल सके। मुझे खुशी है और मैं बेहद लकी भी महसूस कर रहा हूं कि मुझे इस कंटेंट का समर्थन करने के लिए एक शानदार प्रोडक्शन हाउस मिला और साथ ही इंडस्ट्री में बेस्ट कलाकारों और तकनीशियनों के साथ सहयोग करने का भी मौका मिला। मैं इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा हूं, और मैं जानना चाहता हूं कि दर्शक इस कहानी और विषय पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।”

A few souls leave behind a trail (er) of Smoke and Mirrors.

The intriguing #DhoomamTrailer out now!

▶️ https://t.co/Bqh8M7noYV#ധൂമം #Dhoomam Worldwide Grand Release On June 23, 2023.#FahadhFaasil @pawanfilms #VijayKiragandur @aparnabala2 @hombalefilms @PrithvirajProd… pic.twitter.com/sMjzuTmUL6

— Hombale Films (@hombalefilms) June 8, 2023

बता दें, ‘धूमम’ मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में होम्बले फिल्म्स की पहली फिल्म है और राजाकुमारा, ‘केजीएफ’ सीरीज और ‘कंतारा’ की जबरदस्त सफलता के बाद अगली बड़ी रिलीज है। फिल्म मूल रूप से मलयालम में है और अकेले केरल में 300 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी, जिससे ये दूर दूर तक और अलग-अलग तरह के दर्शकों तक अपनी पहुंच पक्की करती है।

वहीं फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। फैन्स और सिने-लवर इस फिल्म को लेकर अपना जबरदस्त उत्साह को साझा कर रहे हैं। ये फिल्म 23 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है और यह एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव होने का वादा करती है जो थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर है।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

होम्बले फिल्म्स

Comment Box

Also Read

कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4: कमाए 223.25 करोड़
कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4: कमाए 223.25 करोड़
366 दिन तक ट्रेंड करने के बाद,
366 दिन तक ट्रेंड करने के बाद, "सलार: पार्ट 1 – सीजफायर (हिंदी)" ने मनाया धमाकेदार 1 साल का OTT सेलिब्रेशन!
'महावतार नरसिंह' का 55वें IFFI में प्रीमियर: होम्बले फिल्म्स ने पेश की विश्वास, साहस और आंतरिक शक्ति की रोमांचक कहानी!
'महावतार नरसिंह' का 55वें IFFI में प्रीमियर: होम्बले फिल्म्स ने पेश की विश्वास, साहस और आंतरिक शक्ति की रोमांचक कहानी!
होम्बले फिल्म्स पेश कर रहा है कलीम प्रोडक्शंस की 'महावतार नरसिम्हा', पोस्टर हुआ रिलीज
होम्बले फिल्म्स पेश कर रहा है कलीम प्रोडक्शंस की 'महावतार नरसिम्हा', पोस्टर हुआ रिलीज

Also Read

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे
फिल्म | न्यूज़

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7'...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 59: शोभिनव सत्या की फ़िल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी, नेट कलेक्शन ₹324 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 59: शोभिनव सत्या की फ़िल्म की कमाई म...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म ₹70 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म ₹7...

चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव के खिलाफ जमानती वारंट जारी।
फिल्म | न्यूज़

चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव के खिलाफ जमानती वारंट जारी।...

अविनाश मिश्रा ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी 15': प्राइज़ मनी और बहुत कुछ—उन्हें क्या-क्या मिला
टेलीविजन | न्यूज़

अविनाश मिश्रा ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी 15': प्राइज़ मनी और बहुत कुछ—उ...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: अजय देवगन की फिल्म ने पहले रविवार को ₹176 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: अजय देवगन की फिल्म ने प...

तलत अज़ीज़ के जुहू स्थित घर में आग लगी; दम घुटने से पांच लोग प्रभावित।
म्यूजिक | न्यूज़

तलत अज़ीज़ के जुहू स्थित घर में आग लगी; दम घुटने से पांच लोग प्रभावित।...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म दूसरे शुक्रवार को ₹60 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म दूस...

सलमान खान के 'ट्रोल्स' वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर अरबाज खान वहां से चले गए—वायरल वीडियो ने चर्चा छेड़ दी
फिल्म | न्यूज़

सलमान खान के 'ट्रोल्स' वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर अरबाज खान वहां स...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अजय देवगन की फिल्म की ब्लॉकबस्टर शुरुआत, 66.75 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अजय देवगन की फिल्म की ब...

करण जौहर ने 'कॉफ़ी विद करण' के सीज़न 9 का ऐलान किया: कहा,
डिजिटल | न्यूज़

करण जौहर ने 'कॉफ़ी विद करण' के सीज़न 9 का ऐलान किया: कहा, "यह मेरा आखि...

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: नानी की फिल्म ने पहले हफ़्ते में ₹104.90 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: नानी की फिल्म ने पहले हफ़्ते मे...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.