Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

‘फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ के एक और दमदार पोस्टर में हाथ में ‘न्याय का तराजू’ थामे नज़र आए परेश रावल

परेश रावल द्वारा अभिनीत, स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. और सीए सुरेश झा द्वारा प्रस्तुत तथा तुषार अमरीश गोयल द्वारा लिखित और निर्देशित 'द ताज स्टोरी', अपने धमाकेदार और सोचने पर मजबूर करने वाले ट्रेलर के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई है।

Author: ManoranjanDesk
24 Oct,2025 20:46:35
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
‘फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ के एक और दमदार पोस्टर में हाथ में ‘न्याय का तराजू’ थामे नज़र आए परेश रावल

परेश रावल द्वारा अभिनीत, स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. और सीए सुरेश झा द्वारा प्रस्तुत तथा तुषार अमरीश गोयल द्वारा लिखित और निर्देशित ‘द ताज स्टोरी’, अपने धमाकेदार और सोचने पर मजबूर करने वाले ट्रेलर के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर विकास राधेश्याम हैं। फिलहाल रिलीज से पहले मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें परेश रावल एक गहन और तीव्र अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में न्याय का तराज़ू है, जिस पर ताज महल संतुलित है, जो स्पष्ट रूप से “सच्चाई बनाम इतिहास” की लड़ाई का संकेत देता है।

“क्या ताज महल एक मुग़ल आर्किटेक्चर है…?” विशेष रूप से इस टैगलाइन के साथ न सिर्फ फिल्म पारंपरिक मान्यताओं को चुनौती देती है, बल्कि देशभर में बहस छेड़ने का वादा भी करती है। तुषार अमरीश गोयल द्वारा निर्देशित द ताज स्टोरी 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, ऐसे में यह कहें तो गलत नहीं होगा कि सच को जानने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

परेश रावल, जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह फिल्म एक कठोर सामाजिक ड्रामा के रूप में पेश की जा रही है, जो बेखौफ होकर हमारे समय के सबसे उग्र सवालों में से एक को उठाती है और वो है “79 साल की आज़ादी के बावजूद क्या हम अब भी बौद्धिक आतंकवाद के ग़ुलाम हैं?”

फिल्म का संगीत रोहित शर्मा और राहुल देव नाथ ने तैयार किया है। यह सिर्फ एक पीरियड या ऐतिहासिक फिल्म नहीं है, यह एक सिनेमैटिक डिबेट है, जो फिल्म को रुपहले पर्दे के साथ ऐतिहासिक मुद्दों को गहराई से देखते हुए सामाजिक टिप्पणी को ऐतिहासिक तथ्यों के पुनर्मूल्यांकन के साथ जोड़ती है और यह सुनिश्चित करती है कि यह फिल्म भले ही नाटकीय हो, किन्तु विचारोत्तेजक होगी।

फिलहाल ‘द ताज स्टोरी’ भव्य पैमाने पर 31 अक्टूबर 2025 को पूरे भारत में रिलीज़ होने जा रही है, जो र्शकों को सोचने, सवाल करने और शायद इतिहास और आज़ादी को देखने का एक नया दृष्टिकोण देगी।

About The Author
ManoranjanDesk

अमृता खानविलकरजाकिर हुसैनतुषार अमरीश गोयलद ताज स्टोरीनमित दासपरेश रावलस्नेहा वाघ

Comment Box

Also Read

अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल
अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल
'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने तीसरे हफ़्ते में 131.85 करोड़ रुपये कमाए
'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने तीसरे हफ़्ते में 131.85 करोड़ रुपये कमाए
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट
वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (दिन 5): अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले मंगलवार को 9.25 करोड़ कमाए
वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (दिन 5): अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले मंगलवार को 9.25 करोड़ कमाए

Also Read

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
फिल्म | न्यूज़

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर...

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक शानदार समारोह में फिर से शादी की कसमें खाईं
फिल्म | न्यूज़

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से नीचे ही रही
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से न...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की नज़र ₹250 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की न...

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt' तक
डिजिटल | न्यूज़

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे, ₹175 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफ...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
फिल्म | न्यूज़

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले द...

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
फिल्म | रिलीज

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.