Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

‘जटाधारा’ से माँ-बेटे के अटूट प्रेम को समर्पित भावनात्मक लोरी गीत ‘जो लाली जो” हुआ रिलीज़

सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत और ज़ी स्टूडियोज़ और प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'जटाधारा' से हाल ही में दिल को छू लेने वाली लोरी “जो लाली जो” रिलीज़ हुई है, जो कहानी के सबसे भावनात्मक पहलू को उजागर करते हुए माँ-बेटे के शुद्ध, अनकहे और अटूट रिश्ते को दर्शाती है।

Author: ManoranjanDesk
25 Oct,2025 17:29:34
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
‘जटाधारा’ से माँ-बेटे के अटूट प्रेम को समर्पित भावनात्मक लोरी गीत ‘जो लाली जो” हुआ रिलीज़

सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत और ज़ी स्टूडियोज़ और प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘जटाधारा’ से हाल ही में दिल को छू लेने वाली लोरी “जो लाली जो” रिलीज़ हुई है, जो कहानी के सबसे भावनात्मक पहलू को उजागर करते हुए माँ-बेटे के शुद्ध, अनकहे और अटूट रिश्ते को दर्शाती है। बेमिसाल सुरों और संवेदनशील दृश्यों के माध्यम से बेहद खूबसूरती से पिरोए इस लोरी की मधुर धुन अंत तक दिल में गूंजती रहती है।

शिविन कश्यप द्वारा लिखे और संगीतबद्ध इस गीत में भावपूर्ण बोल और सुरीली आवाज़ एक माँ के स्नेह, ममता और त्याग को बड़े ही संवेदनशील तरीके से व्यक्त करती है। यह ट्रैक फिल्म के आध्यात्मिक और मानवीय पहलुओं को जोड़ने वाला भावनात्मक धागा है।

इस लोरी गीत के बारे में प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा का कहना है, “‘जो लाली जो’ सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि यह जटाधारा की धड़कन है। इस गीत के ज़रिए दर्शक एक माँ की दुआ की मासूमियत और बिछड़ने के दर्द को एक ही सांस में महसूस करेंगे। हालांकि मेरे अनुसार यह उन दुर्लभ गीतों में से एक है, जो सोचने से पहले आपको महसूस करा देती है।”

फिल्म के निर्माता उमेश कुमार बंसल ने कहा, “यह गीत जटाधारा की आत्मा को परिभाषित करता है, जो भावना, ऊर्जा और जागृति से भरपूर है। ‘जो लाली जो’ का हर फ्रेम वह सच्चाई दिखाता है, जिसे हम सभी ने जिया है और जाना है कि माँ का प्यार हमारी पहली लोरी भी है और जीवन भर की ताकत भी है।”

इनके अलावा अभिनेता सुधीर बाबू ने बताया, “‘जो लाली जो’ की शूटिंग मेरे लिए बहुत व्यक्तिगत थी। ये गीत मुझे मेरी माँ के साथ, मेरे अपने रिश्ते में वापस ले गया, जहां रिश्ते की पवित्रता, स्थिरता और भावनात्मक गहराई आज भी मौजूद है। सच पूछिए तो इस गाने में एक ऐसी शांति है, जो बिना बोले सब कह जाती है।”

इस लोरी गीत में नज़र आ रही वरिष्ठ अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन का कहना है, “ शूटिंग के दौरान ‘जो लाली जो’ ने हमें भावनाओं के उस सच्चे एहसास तक पहुंचाया, जहां हर किसी की आंखें नम थीं, फिर चाहे वे कलाकार हों या क्रू के सदस्य। यह ऐसा गीत है जो आपको आपके माता-पिता के अनकहे त्याग, उनकी जागी रातों और उनके असीम प्रेम की याद दिलाता है। इसकी भावना इतनी सच्ची है कि दर्शक इसे बेहद गहराई से महसूस करेंगे।”

इसके साथ ही इस लोरी गीत में इंदिरा कृष्णन के साथ नज़र आ रहे अभिनेता रवि प्रकाश ने कहा,“यह गीत उन अनकहे त्यागों का प्रतिबिंब है, जो हमारे माता-पिता हर दिन बेहद खामोशी से करते हैं। एक माता-पिता होने के नाते, इसने मुझे मेरी अपनी फैमिली की याद दिला दी। ‘जो लाली जो’ सिर्फ पैरेंटहुड की कहानी नहीं है, बल्कि हर उस माँ-बाप के निस्वार्थ प्रेम की है, जो अपने बच्चों के लिए जीते हैं।”

एक रहस्यमयी और भव्य सिनेमैटिक अनुभव से सजी फिल्म ‘जटाधारा’, पौराणिक कथाओं, विज्ञान और मानवीय भावनाओं को एक यादगार कथा में पिरोता है। फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के साथ इंदिरा कृष्णन, शिल्पा शिरोडकर, रवि प्रकाश और रोहित पाठक महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

प्रेरणा अरोड़ा (एस के जी एंटरटेनमेंट) और उमेश कुमार बंसल के निर्माण में, ज़ी स्टूडियोज़ के सहयोग से बनी यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगू में पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Watch here

'जटाधारा' से माँ-बेटे के अटूट प्रेम को समर्पित भावनात्मक लोरी गीत 'जो लाली जो” हुआ रिलीज़ 60311

About The Author
ManoranjanDesk

जटाधारा

Comment Box

Also Read

‘जटाधारा’ ने मारी बड़ी बाजी! छह दिनों में फिल्म ने कमाए 6.80 करोड़ रुपये (ग्रॉस) बॉक्स ऑफिस पर!
‘जटाधारा’ ने मारी बड़ी बाजी! छह दिनों में फिल्म ने कमाए 6.80 करोड़ रुपये (ग्रॉस) बॉक्स ऑफिस पर!
‘जटाधारा’ सोमवार को भी मजबूती से टिकी रही, किया 5.10 करोड़ का शानदार ग्रॉस कलेक्शन!
‘जटाधारा’ सोमवार को भी मजबूती से टिकी रही, किया 5.10 करोड़ का शानदार ग्रॉस कलेक्शन!
ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा की ‘जटाधारा’ ने वीकेंड पर कमाई में दिखाई दमदार बढ़त, किया ₹4.10 करोड़ का शानदार कलेक्शन
ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा की ‘जटाधारा’ ने वीकेंड पर कमाई में दिखाई दमदार बढ़त, किया ₹4.10 करोड़ का शानदार कलेक्शन
‘जटाधारा’ को मिल रहा है दर्शकों के अपार प्यार के साथ ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, सोनाक्षी-सुधीर बाबू के दमदार परफॉर्मेंस ने जीता दिल
‘जटाधारा’ को मिल रहा है दर्शकों के अपार प्यार के साथ ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, सोनाक्षी-सुधीर बाबू के दमदार परफॉर्मेंस ने जीता दिल

Also Read

एक दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: जुनैद खान-साई पल्लवी की फिल्म ने पहले हफ्ते में 4 करोड़ का कलेक्शन किया
फिल्म | न्यूज़

एक दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: जुनैद खान-साई पल्लवी की फिल्म ने पहले...

तुमसे तुम तक लिखित अपडेट 8 मई 2026: जालंधर ने आर्य को किडनैप किया, सच कबूल करने की धमकी दी
टेलीविजन | स्पॉइलर

तुमसे तुम तक लिखित अपडेट 8 मई 2026: जालंधर ने आर्य को किडनैप किया, सच...

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 8 मई 2026: संजय के धोखे से अरमान टूट गया; अभिरा ने उसे गले लगाया
टेलीविजन | स्पॉइलर

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 8 मई 2026: संजय के धोखे से अरमान ट...

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: रितेश देशमुख की फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 62 करोड़ का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: रितेश देशमुख की फ़िल्म ने पहले ह...

तुम से तुम तक लिखित अपडेट 7 मई 2026: आर्य ने अपनी गुप्त पहचान उजागर करने का फैसला किया; अनु चिंतित हो जाती है
टेलीविजन | स्पॉइलर

तुम से तुम तक लिखित अपडेट 7 मई 2026: आर्य ने अपनी गुप्त पहचान उजागर कर...

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6: रितेश देशमुख स्टारर 50 करोड़ क्लब के करीब
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6: रितेश देशमुख स्टारर 50 करोड़ क्ल...

ये रिश्ता क्या कहलाता है लिखित अपडेट 6 मई 2026: संजय ने अरमान की पीठ में छुरा घोंपा; मायरा-मुक्ति ने अभिरा के रूप को बदल दिया
टेलीविजन | स्पॉइलर

ये रिश्ता क्या कहलाता है लिखित अपडेट 6 मई 2026: संजय ने अरमान की पीठ म...

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: रितेश देशमुख की पीरियड फिल्म ने पहले मंगलवार को अच्छा प्रदर्शन किया, 4.90 करोड़ का कलेक्शन किया
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: रितेश देशमुख की पीरियड फिल्म ने...

एक दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: जुनैद खान-साईं पल्लवी की फिल्म का खराब प्रदर्शन जारी, कमाए 28 लाख
फिल्म | न्यूज़

एक दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: जुनैद खान-साईं पल्लवी की फिल्म का खरा...

भूत बांग्ला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19: अक्षय कुमार की फिल्म ने तीसरे सोमवार को अच्छा प्रदर्शन किया, कमाए 1.75 करोड़
फिल्म | न्यूज़

भूत बांग्ला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19: अक्षय कुमार की फिल्म ने तीसरे स...

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Day 4: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ने पहले सोमवार को 5.60 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Day 4: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ने पहल...

एक दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4: जुनैद खान-साई पल्लवी की फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट, सिर्फ 20 लाख कमाए
फिल्म | न्यूज़

एक दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4: जुनैद खान-साई पल्लवी की फिल्म की कमाई...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.