Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

‘द इंडिया स्टोरी’ रिलीज़ से पहले फूड सेफ्टी पर काजल अग्रवाल ने अपनी दमदार पोस्ट से छेड़ी अहम बहस

देशभर में फूड एडल्टरेशन यानी खाद्य मिलावट को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच फ़िल्म 'द इंडिया स्टोरी' की अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे की ओर सभी का ध्यान खींचा है।

Author: ManoranjanDesk
17 Jun,2026 15:14:33
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
‘द इंडिया स्टोरी’ रिलीज़ से पहले फूड सेफ्टी पर काजल अग्रवाल ने अपनी दमदार पोस्ट से छेड़ी अहम बहस

देशभर में फूड एडल्टरेशन यानी खाद्य मिलावट को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच फ़िल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ की अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे की ओर सभी का ध्यान खींचा है। हाल ही में अपनी सोशल मीडिया स्टोरी के जरिए उन्होंने भारतीय आमों के निर्यात पर कीटनाशक अवशेष और क्वारंटीन संबंधी चिंताओं को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स साझा की है। इस मुद्दे को उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ से जोड़ते हुए लिखा है, “दुर्भाग्य से यह भारत की कहानी है, ये ‘द इंडिया स्टोरी’ है।”

फिलहाल इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि फिल्म की कहानी भी खाद्य मिलावट जैसे गंभीर विषय और उसके सार्वजनिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरनाक प्रभावों के इर्द-गिर्द घूमती है। ज़ी स्टूडियोज़ और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म में काजल अग्रवाल के साथ श्रेयस तलपड़े भी अहम भूमिका में नजर आनेवाले हैं। फिल्म का उद्देश्य उस सच्चाई को सामने लाना है, जो हर दिन लाखों परिवारों को प्रभावित करती है।

‘द इंडिया स्टोरी’ रिलीज़ से पहले फूड सेफ्टी पर काजल अग्रवाल ने अपनी दमदार पोस्ट से छेड़ी अहम बहस 63981

फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि कहानी और निर्माण सागर बी.शिंदे ने संभाली है। ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज़ होगी। सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषय और प्रभावशाली संदेश के साथ यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि एक जरूरी राष्ट्रीय चर्चा की शुरुआत करने का लक्ष्य रखती है।

फिल्म के सह-निर्माताओं में स्वाति विनायक सैदाने, अनिता जाधव, विनायक सैदाने, कल्पेश शाह, देवयानी खोराते और प्रेम जोशी शामिल हैं। वहीं तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफर निशांत भागवत, संगीतकार मंगेश धाकड़े, एडिटर आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आज़मी और साउंड डिज़ाइनर अनमोल भावे शामिल हैं।

About The Author
ManoranjanDesk

द इंडिया स्टोरी

Comment Box

Also Read

'द इंडिया स्टोरी' का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: श्रेयस और काजल की फिल्म ने 32 लाख कमाए
'द इंडिया स्टोरी' का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: श्रेयस और काजल की फिल्म ने 32 लाख कमाए
'द इंडिया स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की फिल्म की ठीक-ठाक शुरुआत
'द इंडिया स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की फिल्म की ठीक-ठाक शुरुआत
'द इंडिया स्टोरी' ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि मैं क्या खा रहा हूँ: श्रेयस तलपड़े
'द इंडिया स्टोरी' ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि मैं क्या खा रहा हूँ: श्रेयस तलपड़े
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने 'द इंडिया स्टोरी' की ग्रीन कार्पेट स्क्रीनिंग में बिखेरा जलवा
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने 'द इंडिया स्टोरी' की ग्रीन कार्पेट स्क्रीनिंग में बिखेरा जलवा

Also Read

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी, कुल नेट कलेक्शन ₹8 करोड़ के करीब
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ...

करीना कपूर जन्मदिन विशेष: प्रतिष्ठित संवाद जो अब पहले से कहीं अधिक चलन में हैं
फिल्म | न्यूज़

करीना कपूर जन्मदिन विशेष: प्रतिष्ठित संवाद जो अब पहले से कहीं अधिक चलन...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ₹5 करोड़ नेट के आंकड़े तक भी नहीं पहुँच पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वागत किया
फिल्म | न्यूज़

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वाग...

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के बारे में Yung DSA—क्यों वे एक खास दायरा बनाए रखते हैं और उनका सम्मान करते हैं
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के बारे में Yung DSA—क्यों वे एक खास दायरा बनाए...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: करीना कपूर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म, सिर्फ़ 1 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: करीना कपूर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: कुणाल खेमू की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ नेट के साथ शुरुआत की, करीना कपूर की थ्रिलर को पीछे छोड़ा
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: कुणाल खेमू की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ नेट क...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी की फ़िल्म ने ₹6 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ₹199 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्...

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
फिल्म | न्यूज़

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर...

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक शानदार समारोह में फिर से शादी की कसमें खाईं
फिल्म | न्यूज़

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से नीचे ही रही
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से न...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.