Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

जानें फिल्म 120 बहादुर में मेजर शैतान सिंह का रोल निभाने के लिए फरहान अख्तर क्यों थे रज़नीश ‘रेज़ी’ घई की पहली पसंद

रज़नीश ‘रेज़ी’ घई ने साझा की फिल्म 120 बहादुर में मेजर शैतान सिंह का रोल निभाने के लिए फरहान अख़्तर को चुनने की वजह

Author: ManoranjanDesk
16 Sep,2025 14:50:00
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
जानें फिल्म 120 बहादुर में मेजर शैतान सिंह का रोल निभाने के लिए फरहान अख्तर क्यों थे रज़नीश ‘रेज़ी’ घई की पहली पसंद

फरहान अख़्तर की आने वाली फिल्म 120 बहादुर एक ऐसा युद्ध गाथा है, जिसे अब तक कुछ ही लोगों ने सुना होगा। ये कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई रेज़ांग ला की जंग की है। वहां, 13 कुमाऊं रेजीमेंट के 120 जांबाज़ सैनिकों ने रूह को जमा देने वाली ठंड और मुश्किल हालात में दुश्मनों के सामने हार नहीं मानी और अपनी बहादुरी से इतिहास में अमर हो गए। इस फिल्म में फरहान अख़्तर मेजर शैतान सिंह का किरदार निभाते नज़र आएंगे। ऐसे ने फिल्म के डायरेक्टर रज़नीश ‘रेज़ी’ घई ने बताया है कि उन्होंने फरहान को इस किरदार के लिए क्यों चुना।

डायरेक्टर रज़नीश घई ने फरहान अख़्तर की तारीफ करते हुए कहा, “मेरे लिए उनकी सबसे बड़ी खूबी उनकी सच्चाई है। चाहे वो ‘भाग मिल्खा भाग’ हो या उनके बाकी रोल्स, हर परफ़ॉर्मेंस में एक ईमानदारी झलकती है, जिसे मैं हमेशा से सराहता हूँ। जब उन्होंने इस फिल्म के लिए हाँ कहा, तो मैं बेहद खुश हुआ।” रज़नीश का मानना है कि फरहान की यह खासियत हर काम में झलकती है और मेजर शैतान सिंह जैसे किरदार को निभाने के लिए यह बात बहुत ज़रूरी थी। हालाँकि, दोनों पहले कमर्शियल्स में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन रज़नीश के मुताबिक़ यह प्रोजेक्ट “एकदम अलग और बड़े पैमाने पर” बनाया जा रहा है।

रज़नीश ने आगे फरहान की इस बात के लिए भी तारीफ की कि उन्होंने कभी अपने डायरेक्टर होने के तजुर्बे को एक्टर की परफॉर्मेंस के बीच आने नहीं दिया। उन्होंने कहा, “फरहान खुद फिल्ममेकर हैं, इसलिए समझते हैं कि इतनी बड़ी कहानी को बनाने में क्या लगता है। लेकिन सेट पर उन्होंने कभी डायरेक्टर की तरह बर्ताव नहीं किया। अगर उनके मन में कोई सुझाव होता, तो हमेशा वे बड़े सम्मान के साथ कहते, ‘रेज़ी, अगर मैं कहूँ तो…’। ऐसी विनम्रता और सम्मान बहुत कम देखने को मिलती है।”

डायरेक्टर ने फरहान अख्तर की मेहनत और काम करने के जज़्बे की भी जमकर तारीफ करते है कहा, “जिस तरह वो किसी रोल की तैयारी करते हैं, जितनी मेहनत डालते हैं वो सच में काबिले-तारीफ़ है।” इसी जज्बे ने एक्टर और डायरेक्टर के बीच गहरा रिश्ता बना दिया। उन्होंने आगे कहा, “मुझे उसमें अपनी झलक दिखाई देती है, क्योंकि मैं भी परफेक्शनिस्ट हूँ। यही वजह है कि हमारी ट्यूनिंग इतनी अच्छी रही और उनके साथ इस फिल्म की शूटिंग करना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव रहा।”

“120 बहादुर” असल जिंदगी की उस शानदार कहानी पर आधारित है जिसमें 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान 120 भारतीय जवानों ने रेज़ांग ला की जंग में आख़िरी सांस तक दुश्मन का सामना किया। यह भारतीय सैन्य इतिहास की सबसे साहसी लड़ाइयों में से एक मानी जाती है।

इस पूरी कहानी की जान है “हम पीछे नहीं हटेंगे।” यह लाइन फिल्म में हर जगह गूंजती है और देशभक्ति की भावना को खूबसूरती से पेश करती है।

फिल्म को रजनीश ‘रेज़ी’ घई ने डायरेक्ट किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है। यह एक्सेल एंटरटेनमेंट की प्रोडक्शन है। फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About The Author
ManoranjanDesk

120 बहादुरफरहान अख्तरमेजर शैतान सिंह

Comment Box

Also Read

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने सोमवार का टेस्ट पास किया, ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हुई
मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने सोमवार का टेस्ट पास किया, ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हुई
'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ज़बरदस्त कमाई की, 3 दिनों में ₹100 करोड़ नेट के करीब पहुँची
'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ज़बरदस्त कमाई की, 3 दिनों में ₹100 करोड़ नेट के करीब पहुँची
मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 1: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म की ज़बरदस्त शुरुआत
मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 1: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म की ज़बरदस्त शुरुआत

Also Read

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
फिल्म | न्यूज़

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर...

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक शानदार समारोह में फिर से शादी की कसमें खाईं
फिल्म | न्यूज़

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से नीचे ही रही
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से न...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की नज़र ₹250 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की न...

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt' तक
डिजिटल | न्यूज़

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे, ₹175 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफ...

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
फिल्म | न्यूज़

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले द...

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
फिल्म | रिलीज

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?...

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और गिरी, अभी तक ₹25 करोड़ नेट का आंकड़ा नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और ग...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.