Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

‘मस्ती 4’ को डिस्ट्रीब्यूटर्स का जबरदस्त समर्थन, फिल्म 21 नवंबर को भव्य रिलीज़ के लिए तैयार

वेवबैंड प्रोडक्शन की 'मस्ती 4' इस सीज़न की सबसे चर्चित कॉमर्शियल एंटरटेनर्स में तेजी से शुमार हो रही है और इसका उत्साह सिर्फ फैन्स में नहीं, बल्कि पैन-इंडिया डिस्ट्रीब्यूटर्स में भी साफ दिखाई दे रहा है।

Author: ManoranjanDesk
19 Nov,2025 13:26:17
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
‘मस्ती 4’ को डिस्ट्रीब्यूटर्स का जबरदस्त समर्थन, फिल्म 21 नवंबर को भव्य रिलीज़ के लिए तैयार

वेवबैंड प्रोडक्शन की ‘मस्ती 4’ इस सीज़न की सबसे चर्चित कॉमर्शियल एंटरटेनर्स में तेजी से शुमार हो रही है और इसका उत्साह सिर्फ फैन्स में नहीं, बल्कि पैन-इंडिया डिस्ट्रीब्यूटर्स में भी साफ दिखाई दे रहा है। 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में भव्य रिलीज़ से पहले ही, नॉर्थ से साउथ तक डिस्ट्रीब्यूटर्स स्क्रीन पहले से लॉक कर रहे हैं। खासकर मास ऑडियंस और यूथ में इसकी मजबूत पकड़ को देखते हुए वे फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर ज़बरदस्त कॉन्फिडेंस भी जता रहे हैं।

हालांकि इसका सबसे बड़ा श्रेय जाता है ‘मस्ती’ ब्रैंड और फिल्म की ओरिजिनल स्टारकास्ट रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी को। हंसी, रंग, अफरा-तफरी और मास-फ्रेंडली ह्यूमर की पहचान बन चुकी इस फ्रैंचाइज़ी से मेकर्स और डायरेक्टर मिलाप मिलन जावेरी को पूरा भरोसा है कि वे आज के कंटेंट-हेवी मार्केट में दर्शकों की मनोरंजन की भूख को पूरा करेंगे।

फिल्म को लेकर बढ़ रही एडवांस चर्चा का बड़ा कारण है फ्रैंचाइज़ का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड और फैमिली व यूथ ऑडियंस के बीच इसकी ज़बरदस्त रिकॉल वैल्यू। ट्रेलर, किरदारों की मज़ेदार केमिस्ट्री, और फ्रैंचाइज़ में नए जुड़े सितारे, जैसे अर्शद वारसी, तुषार कपूर, शाद रंधावा, नरगिस फाखरी, निशांत मलकानी, और नई लीडिंग लेडीज़ रुही सिंह, श्रेया शर्मा और एल्नाज़ नौरोज़ी ने फिल्म की मार्केट अपील को और मजबूत किया है।

ट्रेड की शुरुआती रिपोर्ट्स बता रही हैं कि क्लीन, फन एंटरटेनर्स के प्रति दर्शकों की डिमांड फिर बढ़ रही है और ‘मस्ती 4’ इस स्लॉट में एकदम फिट बैठती है। कई टेरिटरीज़ में एग्ज़िबिटर्स की जबरदस्त दिलचस्पी देखी जा रही है, जो फिल्म की वाइड और कॉन्फिडेंट रिलीज़ को संकेत देती है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑर्गेनिक बज़, फ्रैंचाइज़ की ताकत और थियेट्रिकल डिमांड का यह मेल फिल्म को पूरे देश में मजबूत पकड़ दिला सकता है। डिस्ट्रीब्यूटर्स के बड़े दांव और दर्शकों की हंसी-मस्ती की भूख को देखते हुए, ‘मस्ती 4’ आगामी स्लेट की सबसे प्रॉमिसिंग पैन-इंडिया एंटरटेनर्स में उभरने को तैयार है।

मिलाप मिलन जावेरी द्वारा लिखित और निर्देशित, ‘मस्ती 4’ अपने टैगलाइन “लव वीज़ा” के साथ एक नए, रंगीन और बड़े पैमाने की कॉमिक दुनिया रचने जा रही है। ओजी ट्रायो की शरारती कॉमेडी के साथ फिल्म में है यूके की खूबसूरत लोकेशंस, जो इसे देता है बेहतरीन विजुअल अपील, चमकदार प्रोडक्शन डिजाइन और इसके साथ है मिलाप ज़वेरी की ट्रेडमार्क कॉमिक पंच।

वेवबैंड प्रोडक्शन और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, मारुती इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के सहयोग से बनी इस फिल्म को ए. झुनझुनवाला, शिखा करण आहूजा, इन्द्र कुमार, अशोक ठकेरिया, शोभा कपूर, एकता कपूर और उमेश बंसल ने प्रोड्यूस किया है।

About The Author
ManoranjanDesk

आफताब शिवदासानीमस्ती 4रितेश देशमुखविवेक ओबेरॉय

Comment Box

Also Read

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी रहे हैं।"
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 140 करोड़ नेट के करीब
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 140 करोड़ नेट के करीब
5 कारण जिनकी वजह से 'धमाल 4', 'अल्फा' से आगे निकल सकती है
5 कारण जिनकी वजह से 'धमाल 4', 'अल्फा' से आगे निकल सकती है
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ₹460 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ₹460 करोड़ न...

अमित साध की फिल्म 'प्रताप' के मेकर्स ने भोपाल में तैयार की जेल, फिल्म को वास्तविकता के करीब दिखाने के लिए उठाया खास कदम
फिल्म | रिलीज

अमित साध की फिल्म 'प्रताप' के मेकर्स ने भोपाल में तैयार की जेल, फिल्म...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दूसरे सोमवार को ₹1.35 करोड़ नेट की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दूसरे...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रजनीकांत की फिल्म की शानदार रफ्तार जारी, दुनिया भर में ₹800 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रजनीकांत की फिल्म की शानदार रफ्तार ज...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में मामूली उछाल, ₹45 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई...

शाहरुख खान जन्मदिन विशेष: मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटी; किंग खान की आने वाली फिल्म ने उत्साह और बढ़ा दिया है।
फिल्म | न्यूज़

शाहरुख खान जन्मदिन विशेष: मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटी; किंग खान की आन...

बाबिल खान ने बताया कि संघर्ष के दिनों में इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर उन्हें पॉकेट मनी देती थीं।
फिल्म | न्यूज़

बाबिल खान ने बताया कि संघर्ष के दिनों में इरफान खान की पत्नी सुतापा सि...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7% की उछाल, दूसरे शुक्रवार को ₹2.85 करोड़ की नेट कमाई
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7%...

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरावट, फिर भी 15वें दिन ₹5.90 करोड़ (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरा...

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइथा ट्रेलर लॉन्च मुंबई फिल्म परंपरा को पुनर्जीवित करता है
फिल्म | न्यूज़

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइ...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.