Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

नमीत मल्होत्रा ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए बेस्ट VFX फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीतने को बताया “एक ऐतिहासिक लम्हा”

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, जो हॉलीवुड और बॉलीवुड में एक बड़े भारतीय नाम बन चुके हैं, उन्होंने ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाते हुए, अपने आप को दुनिया के सबसे प्रभावशाली भारतीयों में से एक के रूप में स्थापित किया है।

Author: ManoranjanDesk
16 Aug,2024 20:51:16
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
नमीत मल्होत्रा ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए बेस्ट VFX फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीतने को बताया “एक ऐतिहासिक लम्हा”

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, जो हॉलीवुड और बॉलीवुड में एक बड़े भारतीय नाम बन चुके हैं, उन्होंने ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाते हुए, अपने आप को दुनिया के सबसे प्रभावशाली भारतीयों में से एक के रूप में स्थापित किया है। भारतीयों ने हॉलीवुड में प्रभाव डाला है, लेकिन नमित मल्होत्रा, द गारफील्ड मूवी और द एंग्री बर्ड्स मूवी 3 जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने वाले पहले भारतीय बनकर सामने आए हैं। उनका काम चाहे वो प्रोड्यूसिंग हो या फिर फाइनेंसिंग, उन्होंने हमेशा अपने विजन से क्रिएटिव और टेक्निकल लिमिट्स को आगे बढ़ाने की कोशिश की है, और यही वो चीज है जो उन्हें इंडस्ट्री में एक असली लीडर बनाता है।

आज नेशनल अवॉर्ड की घोषणा भारतीय सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए की गई है। ये अवॉर्ड इंडस्ट्री में शानदार टैलेंट और क्रिएटिविटी को हाईलाइट करते हैं।

नमित का शानदार सफ़र ब्रह्मास्त्र जैसी फ़िल्मों के साथ जारी है। उनके लीडरशिप में, प्राइम फ़ोकस ग्रुप ने कमाल के VFX बनाए, जिसने फ़िल्म के फैंटेसी एलिमेंट्स को जिंदा कर दिया। अयान मुखर्जी के निर्देशन में और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार कलाकारों के साथ, ये फिल्म फैंस के बेहतर रिस्पॉन्स के साथ हिट हुई। ये 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई और साल की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनकर सामने आई। ब्रह्मास्त्र – भाग 1: शिवा ने अब एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक (AVGC) में बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीता है। यह अवार्ड फिल्म की सफलता और इस क्षेत्र में नमित के मजबूत लीडरशिप को दिखाता है।

विज़ुअल इफ़ेक्ट और फ़िल्म प्रोडक्शन में नमित मल्होत्रा ​​का काम लगातार नए ग्लोबल स्टैंडर्ड सेट कर रहा है। ब्रह्मास्त्र और दूसरे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में उनके योगदान से इनोवेशन और क्वालिटी के लिए उनकी डेडीकेशन साफ झलकती है। नमित का इनफ्लुएंस सिर्फ़ टेक्निकल स्किल्स तक नहीं है। वह क्रिएटिव बाउंड्रीज को आगे बढ़ाते हैं कि फ़िल्में दुनिया भर के दर्शकों से विजुअल और इमोशनल तौर से जुड़ सकें।

द गारफील्ड मूवी और एंग्री बर्ड्स 3 को प्रोड्यूस करने के बाद, नमित अब लेजेंडरी एंटरटेनमेंट के लिए अपकमिंग फीचर फिल्म एनिमल फ्रेंड्स जैसे हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। नमित मल्होत्रा ​टॉप फिल्म मेकर्स के साथ काम करने से लेकर दुनिया भर के दर्शकों के लिए कंटेंट बनाते हैं। वह एक लीडिंग स्टोरी टेलर्स हैं जो सभी पर जबरदस्त प्रभाव डाल रहे हैं और ग्लोबल मंच पर भारत के लिए एक नया रास्ता तय कर रहे हैं।

नमित मल्होत्रा, प्राइम फोकस लिमिटेड के फाउंडर, सीईओ – DNEG इस बारे में बात करते हुए कहते हैं, “ब्रह्मास्त्र के लिए बेस्ट VFX फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीतना एक ऐतिहासिक लम्हा है जो भारतीय VFX इंडस्ट्री को नए ग्लोबल लेवल पर ले जाएगा। मुझे अयान मुखर्जी के विजन को साकार करने में हमारी टीम के काम पर बहुत गर्व है, जिसके कारण हमें यह बड़ी पहचान मिली है।ब्रह्मास्त्र विजुअल स्टोरी टेलिंग में एक बड़ा कदम है, और यह अवार्ड DNEG और ReDefine की टीमों की कड़ी मेहनत और उत्कृष्टता को दिखाता है।”

About The Author
ManoranjanDesk

नमीत मल्होत्रा

Comment Box

Also Read

मलयालम अभिनेता सलीम कुमार कोच्चि के अस्पताल में भर्ती, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया
फिल्म | न्यूज़

मलयालम अभिनेता सलीम कुमार कोच्चि के अस्पताल में भर्ती, वेंटिलेटर सपोर्...

पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2: राम चरण स्टारर ने पहले शुक्रवार को 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2: राम चरण स्टारर ने पहले शुक्रवार को 20...

है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: वरुण धवन की फिल्म की दमदार शुरुआत, 12 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: वरुण धवन की फिल्म क...

सेलिना जेटली ने अलग रह रहे पति पीटर हाग और ससुर वोल्फगैंग हाग के कानूनी नोटिस का जवाब दिया
फिल्म | न्यूज़

सेलिना जेटली ने अलग रह रहे पति पीटर हाग और ससुर वोल्फगैंग हाग के कानून...

5 कारण जिनकी वजह से 'है जवानी तो इश्क होना है' आपके लिए वीकेंड थिएटर में देखने के लिए परफेक्ट है
फिल्म | रिलीज

5 कारण जिनकी वजह से 'है जवानी तो इश्क होना है' आपके लिए वीकेंड थिएटर म...

टीम शाहिद-कृति या टीम शाहिद-रश्मिका? कॉकटेल 2 का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद इंटरनेट बंटा हुआ है
फिल्म | रिलीज

टीम शाहिद-कृति या टीम शाहिद-रश्मिका? कॉकटेल 2 का ट्रेलर रिलीज़ होने के...

लक्ष्मी आर अय्यर ने शिल्पा शिंदे पर झूठे यौन उत्पीड़न के आरोपों के लिए निशाना साधा: 'परिणाम भुगतने ही चाहिए'
टेलीविजन | न्यूज़

लक्ष्मी आर अय्यर ने शिल्पा शिंदे पर झूठे यौन उत्पीड़न के आरोपों के लिए...

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी के घर जुड़वां बच्चे पैदा हुए, जिससे उनके जीवन में एक नए सुखद अध्याय की शुरुआत हुई।
टेलीविजन | न्यूज़

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी के घर जुड़वां बच्चे पैदा हुए, जिससे उनक...

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - छठा दिन: जैकी श्रॉफ की फ़िल्म ने अब तक की सबसे कम कमाई दर्ज की
फिल्म | न्यूज़

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - छठा दिन: जैकी श्रॉफ की...

पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19: आयुष्मान खुराना की फिल्म का दबदबा, कमाए 1.21 करोड़
फिल्म | न्यूज़

पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19: आयुष्मान खुराना की फिल्म...

चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12: अनन्या-लक्ष्य की फिल्म ने 1 करोड़ का कलेक्शन किया
फिल्म | न्यूज़

चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12: अनन्या-लक्ष्य की फिल्म ने 1 क...

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: जैकी श्रॉफ की फैंटेसी ने पहले मंगलवार को 0.16 करोड़ की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: जैकी श्रॉफ की फैंटेस...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.