Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

’ड्रीम गर्ल 2′ से आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे का नया वीडियो आया सामने, दर्शकों के छुटे ठहाके

’ड्रीम गर्ल 2' से आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे का नया वीडियो आया सामने।

Author: ManoranjanDesk
08 Aug,2023 15:45:58
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
’ड्रीम गर्ल 2′ से आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे का नया वीडियो आया सामने, दर्शकों के छुटे ठहाके

बहुप्रतीक्षित सीक्वल, ड्रीम गर्ल 2, पर्दे पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है और वहीं दर्शकों में भी प्रत्याशा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में फिल्म के निर्माताओं ने एक बार फिर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाबी हासिल की है, क्योंकि उन्होंने आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे अभिनीत एक मनोरंजक टीज़र को सार्वजनिक किया है। यह वीडियो यकीनन साबित करता है कि ड्रीम गर्ल 2 कितनी अनोखी और मजेदार होने वाली है।

दोनों सितारे इस साल की सबसे बड़ी रोमांटिक कॉमेडी ड्रीम गर्ल 2 द्वारा मिल रही ध्यान और प्रशंसा का लुत्फ उठाने में व्यस्त है। इसे और बढ़ाते हुए टीम एक्टर्स की नई-नई दिलचस्प और क्रिएटिव वीडियो लगातार जारी कर रही है, जो न सिर्फ दर्शकों को हंसा रहा है बल्कि फिल्म के लिए भी बेसब्र कर रहा है। हालिया वीडियो भी इसी बात का सबूत है, जो पूरी तरह से फिल्म की मस्ती और हंसी को उजागर करता है।

वीडियो में आयुष्मान और अनन्या इस बात पर गहन बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हर कोई ड्रीमगर्ल 2 के लिए कितना उत्साहित है। तभी अनन्या के फोन में जान आ जाती है और फोन पर काली साड़ी में उनकी शानदार उपस्थिति के लिए उनकी तारीफ करने वाला एक मैसेज आता है। हालांकि, यहां एक ट्विस्ट आता है जो इस सीन को एक कॉमिक सीन में बदलता है।

Ananya ne galti se mistake kardi! 🤭❤️@writerraj @ananyapandayy @EktaaRKapoor @balajimotionpic pic.twitter.com/RDCI0v52LH

— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) August 7, 2023

निर्माताओं द्वारा जारी की गई नवीनतम वीडियो ने फिल्म के प्रति प्रत्याशा को कई गुना बढ़ा दिया है और जिसके बाद लोगों का भी शांत रह पाना मुश्किल लग रहा है। “ड्रीम गर्ल 2” में अभिषेक बनर्जी, परेश रावल, विजय राज, मनोज सिंह, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, मनोज जोशी, अन्नू कपूर और असरानी समेत कई शानदार सितारे शामिल हैं, जो मनोरंजन की एक रोलर-कोस्टर सवारी का वादा करते हैं।

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित ड्रीम गर्ल 2 गुदगुदाने वाले ह्यूमर और दिल छू लेने वाले पलों से भरपूर है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखेगी। प्रतिभाशाली कलाकार “ड्रीम गर्ल 2” के साथ पर्दे पर जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 25 अगस्त, 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हंसी से भरपूर इस फिल्म को देखना न भूलें।

About The Author
ManoranjanDesk

अनन्या पांडेआयुष्मान खुरानाड्रीम गर्ल 2

Comment Box

Also Read

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दूसरे सोमवार को ₹1.35 करोड़ नेट की कमाई की
उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दूसरे सोमवार को ₹1.35 करोड़ नेट की कमाई की
उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में मामूली उछाल, ₹45 करोड़ नेट के करीब पहुंची
उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में मामूली उछाल, ₹45 करोड़ नेट के करीब पहुंची
उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7% की उछाल, दूसरे शुक्रवार को ₹2.85 करोड़ की नेट कमाई
उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7% की उछाल, दूसरे शुक्रवार को ₹2.85 करोड़ की नेट कमाई
उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले हफ्ते में ₹31.25 करोड़ की कमाई की
उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले हफ्ते में ₹31.25 करोड़ की कमाई की

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ₹460 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ₹460 करोड़ न...

अमित साध की फिल्म 'प्रताप' के मेकर्स ने भोपाल में तैयार की जेल, फिल्म को वास्तविकता के करीब दिखाने के लिए उठाया खास कदम
फिल्म | रिलीज

अमित साध की फिल्म 'प्रताप' के मेकर्स ने भोपाल में तैयार की जेल, फिल्म...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रजनीकांत की फिल्म की शानदार रफ्तार जारी, दुनिया भर में ₹800 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रजनीकांत की फिल्म की शानदार रफ्तार ज...

शाहरुख खान जन्मदिन विशेष: मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटी; किंग खान की आने वाली फिल्म ने उत्साह और बढ़ा दिया है।
फिल्म | न्यूज़

शाहरुख खान जन्मदिन विशेष: मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटी; किंग खान की आन...

बाबिल खान ने बताया कि संघर्ष के दिनों में इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर उन्हें पॉकेट मनी देती थीं।
फिल्म | न्यूज़

बाबिल खान ने बताया कि संघर्ष के दिनों में इरफान खान की पत्नी सुतापा सि...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड...

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरावट, फिर भी 15वें दिन ₹5.90 करोड़ (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरा...

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइथा ट्रेलर लॉन्च मुंबई फिल्म परंपरा को पुनर्जीवित करता है
फिल्म | न्यूज़

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइ...

“दोस्त, मार्गदर्शक और बड़े भाई”: आदित्य श्रीवास्तव ने CID के निर्माता बी.पी. सिंह के साथ बिताए 25 सालों को याद किया
टेलीविजन | न्यूज़

“दोस्त, मार्गदर्शक और बड़े भाई”: आदित्य श्रीवास्तव ने CID के निर्माता...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: राजकुमार राव की फिल्म ने मामूली प्रदर्शन किया, ₹29 लाख की कुल कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: राजकुमार राव की फिल्म ने मामूली प्रद...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म का दूसरा हफ्ता पूरा, 14वें दिन ₹425 करोड़ नेट कलेक्शन के करीब
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म का दूसरा हफ्ता पूरा, 14वे...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.