Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

‘द राणा दग्गुबाती शो’ में एस.एस. राजामौली और राम गोपाल वर्मा ने फिल्म मेकिंग से लेकर अपनी प्रेरणा के बारे में की बात

राणा दग्गुबाती के शो में एस.एस. राजामौली और राम गोपाल वर्मा ने साझा किए बाहुबली के अनुभव

Author: ManoranjanDesk
13 Dec,2024 15:32:51
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
‘द राणा दग्गुबाती शो’ में एस.एस. राजामौली और राम गोपाल वर्मा ने फिल्म मेकिंग से लेकर अपनी प्रेरणा के बारे में की बात

राणा दग्गुबाती ने द राणा दग्गुबाती शो के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस शो में वो भारतीय सिनेमा के बड़े सितारों के साथ मजेदार बातचीत करते नजर आते हैं। हर एपिसोड के साथ शो और भी शानदार होता जा रहा है। फैंस को इसकी दिलचस्प बातचीत, मस्तीभरे पल और राणा का अपने मेहमानों के साथ खास कनेक्शन बहुत पसंद आ रहा है, जो अक्सर बाकी टॉक शोज़ में देखने को नहीं मिलता।

लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को दो दिग्गज फिल्ममेकर्स, एस.एस. राजामौली और राम गोपाल वर्मा के क्रिएटिव प्रोसेस को करीब से जानने का मौका मिलता है। दोनों ने राजामौली की बाहुबली पर काम करने के अपने अनुभव साझा किए। इस दो-पार्ट पैन-इंडिया फिल्म की जर्नी और उसके प्रभाव को लेकर उन्होंने दिलचस्प बातें कीं।

इस पर बात करते हुए राणा ने कहा, “बाहुबली ने मेरी जिंदगी के दस साल ले लिए—एक पूरा युग। हमें इसकी असली अहमियत तब समझ में आई जब ये खत्म हुआ। उस वक्त हम अपना बेस्ट काम कर रहे थे, जो भी हमें प्रेरित करता था, उससे सीख रहे थे। उसके बाद से जिंदगी पहले जैसी नहीं रही।”

इस एपिसोड में दिग्गज निर्देशक राम गोपाल वर्मा भी नजर आए, जिन्होंने राणा के साथ आखिरी बार क्रिटिकली अक्लेम्ड थ्रिलर डिपार्टमेंट पर काम किया था। ये दोनों निर्देशक, जिनकी सोच, काम करने का तरीका और फिल्मोग्राफी एकदम अलग है, ने अपनी क्रिएटिविटी के बारे में खुलकर बात की। इस वजह से ये एपिसोड बेहद दिलचस्प बन गया।

राजामौली ने बताया कि वो अपने किरदारों और कहानियों को कैसे बनाते हैं। उन्होंने कहा, “जो किताबें आप पढ़ते हैं, जो फिल्में आप देखते हैं, और जो चर्चाएं आपके आसपास होती हैं, ये सब आपके अंदर लावा की तरह जमा होती रहती हैं। फिर सही समय पर ये एक आइडिया के रूप में फूटती हैं।”

राम गोपाल वर्मा ने बताया कि उन्हें असली जिंदगी के अनुभवों से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने एक गैंगस्टर की कहानी शेयर की, जिसने अपने भाई की मौत के बाद गुस्से में अपनी भावनाएं जाहिर कीं। वर्मा बोले, “मुझे समझ आया कि गैंगस्टर्स के लिए ताकत ही सब कुछ होती है—यहां तक की उनका दुख भी गुस्से के रूप में बाहर आता है। असली जिंदगी की बातों को कहानियों में बदलना मुझे बहुत पसंद है।”

वरमा ने दर्शकों को चौंका दिया जब उन्होंने खुलासा किया कि उनकी चर्चित फिल्म कंपनी की प्रेरणा खतरनाक अंडरवर्ल्ड डॉन्स से नहीं, बल्कि उनके फिल्म मेकर कृष्णा वामसी के साथ हुए विवाद से मिली थी। उन्होंने कहा, “चाहे वो अंडरवर्ल्ड हो या फिल्म कंपनी, अहंकार की लड़ाइयाँ एक जैसी ही होती हैं।”

राजामौली ने बड़ी इज्जत के साथ उन लोगों के बारे में बात की जिन्होंने उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने श्री एनटीआर के बारे में कहा, “मैं उन्हें सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक डायरेक्टर के तौर पर भी बहुत सम्मान करता हूं; वो सच में लाजवाब थे। उनका असर एक एक्टर के तौर पर इतना गहरा था कि कभी-कभी उनके डायरेक्शन का काम उतना नजर नहीं आता।” इसके अलावा, राजामौली ने सिनेमा के बाहर की शख्सियतों जैसे कुरियन वर्गीस और लाल बहादुर शास्त्री को भी अपनी प्रेरणा माना और उनके काम और प्रेरणा के सामने खुदको बहुत छोटा महसूस किया।

राजामौली ने बताया कि भले ही उनका परिवार से गहरा रिश्ता है, लेकिन काम सबसे पहले आता है। उन्होंने कहा, “जब हम काम कर रहे होते हैं, तो हम यह भूल जाते हैं कि हम एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।”

'द राणा दग्गुबाती शो' में एस.एस. राजामौली और राम गोपाल वर्मा ने फिल्म मेकिंग से लेकर अपनी प्रेरणा के बारे में की बात 54184

राणा दग्गुबाती शो एक आठ-एपिसोड वाला अनस्क्रिप्टेड तेलुगू सीरीज़ है, जिसे राणा दग्गुबाती ने बनाया और होस्ट किया है। इसे स्पिरिट मीडिया द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इस शो में दुलकर सलमान, नागा चैतन्य, श्रीलीला, नानी, राजामौली और राम गोपाल वर्मा जैसे बेहतरीन गेस्ट्स शामिल हुए हैं। शो के नए एपिसोड हर शनिवार को रिलीज़ होते हैं। ऐसे में शो का चौथा एपिसोड 14 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा, जो भारत और 240 से ज्यादा देशों में उपलब्ध होगा।

About The Author
ManoranjanDesk

राजामौलीराम गोपाल वर्मा

Comment Box

Also Read

फेडरेशन के दखल के बाद राम गोपाल वर्मा ने वर्कर्स का ₹1.11 करोड़ का बकाया चुकाया: अशोक दुबे
फेडरेशन के दखल के बाद राम गोपाल वर्मा ने वर्कर्स का ₹1.11 करोड़ का बकाया चुकाया: अशोक दुबे
करण जौहर ने एस.एस. राजामौली पर उनकी टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश करने के लिए मीडिया पोर्टलों की आलोचना की
करण जौहर ने एस.एस. राजामौली पर उनकी टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश करने के लिए मीडिया पोर्टलों की आलोचना की
राजामौली ने आखिरकार शुरू की 'SSMB29' की शूटिंग? महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की प्रतिक्रिया
राजामौली ने आखिरकार शुरू की 'SSMB29' की शूटिंग? महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की प्रतिक्रिया
महेश बाबू की राजामौली वाले फिल्म में होंगे 2 पार्ट, जाने खास बात
महेश बाबू की राजामौली वाले फिल्म में होंगे 2 पार्ट, जाने खास बात

Also Read

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अंत तक अजय देवगन की फिल्म ₹330 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अ...

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अन्य बातों पर खुलकर बात की
फिल्म | न्यूज़

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अ...

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले आती हैं”
फिल्म | न्यूज़

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10वें मंगलवार को ₹1.30 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: बढ़त के बावजूद सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने सिर्फ़ ₹45 लाख नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: बढ़त के बावजूद सिद्धार्थ-तमन्ना की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की फिल्म की कमाई में 41.7% की बढ़ोतरी, ₹8.50 करोड़ नेट कमाए।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की फिल्म की...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की कमाई गिरकर सिर्फ़ ₹35 लाख नेट रह गई
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: अजय देवगन की फिल्म की कमाई में 72.2% की गिरावट, नेट कलेक्शन ₹315 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: अजय देवगन की फिल्म की...

जेलर 2, नई नवेली, प्रहार पर कोमल नाहटा:
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2, नई नवेली, प्रहार पर कोमल नाहटा: "शुरुआती शो के बाद सामग्री हाव...

द पैराडाइज़ बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 18: नानी की फ़िल्म की कमाई में गिरावट जारी, सिर्फ़ ₹34 लाख नेट कमाए।
फिल्म | न्यूज़

द पैराडाइज़ बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 18: नानी की फ़िल्म की कमाई में गिरा...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फ़िल्म मज़बूती से डटी हुई है, 66वें दिन ₹2.80 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फ़िल्म मज़बूती से डटी...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: अजय देवगन की फिल्म ने ₹300 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: अजय देवगन की फिल्म ने...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.