Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

‘द ताज स्टोरी’ के डायलॉग प्रोमो में परेश रावल का विस्फोटक कोर्टरूम मोमेंट, खोई हुई धरोहर पर छेड़ी नई बहस!

तुषार अमरीश गोयल द्वारा लिखित और निर्देशित तथा स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. और सीए सुरेश झा द्वारा प्रस्तुत ‘द ताज स्टोरी’, हर नए अपडेट के साथ दर्शकों के बीच ज़बरदस्त चर्चा का विषय बनती जा रही है।

Author: ManoranjanDesk
28 Oct,2025 14:26:26
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
‘द ताज स्टोरी’ के डायलॉग प्रोमो में परेश रावल का विस्फोटक कोर्टरूम मोमेंट, खोई हुई धरोहर पर छेड़ी नई बहस!

तुषार अमरीश गोयल द्वारा लिखित और निर्देशित तथा स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. और सीए सुरेश झा द्वारा प्रस्तुत ‘द ताज स्टोरी’, हर नए अपडेट के साथ दर्शकों के बीच ज़बरदस्त चर्चा का विषय बनती जा रही है। दमदार, विस्फोटक और सोचने पर मजबूर करती इस फिल्म से लगातार आ रही अपडेट्स के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का एक और शक्तिशाली डायलॉग प्रोमो रिलीज़ किया है, जिसमें परेश रावल का दमदार कोर्टरूम मोनोलॉग है।

प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है, “हमारी किताबें हमें इतिहास का सिर्फ एक ही चेहरा क्यों दिखाती हैं? सवाल पूछने का समय आ गया है!”

कोर्टरूम मोनोलॉग वाले इस ज़बरदस्त डायलॉग प्रोमो में परेश रावल एक ऐसा डायलॉग बोलते हैं जो न सिर्फ कोर्टरूम बल्कि इतिहास की आत्मा को झकझोरता है। इसमें वे पूछ रहे हैं कि आखिर भारत के इतिहास के कुछ अध्याय में ही राजा और उनके राजवंश को क्यों महिमामंडित किया गया है? जबकि कई अन्य गौरवशाली कहानियां बस “कहानी” बनकर रह गईं, जिससे लोग आज भी अनजान हैं। सच कहें तो ‘द ताज स्टोरी’ का यह सीन सिर्फ एक मुकदमे की बहस नहीं, बल्कि सदियों से दबे गर्व और भूली हुई अस्मिता का पुनर्जागरण है।

अगर यह कहें तो गलत नहीं होगा कि फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ ने न सिर्फ साहसी सवाल उठाने का साहस किया है, बल्कि देशभर में विचारों की नई बहस छेड़ने का पक्का इरादा भी कर लिया है।

परेश रावल के साथ जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नामित दास जैसे दमदार कलाकारों से सजी ‘द ताज स्टोरी’ सिर्फ एक पीरियड या ऐतिहासिक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमा आधारित बहस है, जो सामाजिक टिप्पणी के साथ इतिहास की पुनः समीक्षा प्रस्तुत करती है।
संगीत रोहित शर्मा और राहुल देव नाथ के संगीत निर्देशन में बनी फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ कथानक की तीव्रता के साथ भावनात्मक प्रभाव को भी गहरा करता है। 31 अक्टूबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में भव्य रूप से रिलीज़ हो रही ‘द ताज स्टोरी’ दर्शकों को सोचने, सवाल पूछने और शायद इतिहास व आज़ादी की परिभाषा को नए सिरे से समझने के लिए प्रेरित करेगी।

About The Author
ManoranjanDesk

तुषार अमरीश गोयलद ताज स्टोरीपरेश रावल

Comment Box

Also Read

अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल
अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल
'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने तीसरे हफ़्ते में 131.85 करोड़ रुपये कमाए
'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने तीसरे हफ़्ते में 131.85 करोड़ रुपये कमाए
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट
वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (दिन 5): अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले मंगलवार को 9.25 करोड़ कमाए
वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (दिन 5): अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले मंगलवार को 9.25 करोड़ कमाए

Also Read

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
फिल्म | न्यूज़

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर...

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक शानदार समारोह में फिर से शादी की कसमें खाईं
फिल्म | न्यूज़

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से नीचे ही रही
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से न...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की नज़र ₹250 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की न...

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt' तक
डिजिटल | न्यूज़

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे, ₹175 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफ...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
फिल्म | न्यूज़

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले द...

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
फिल्म | रिलीज

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.