Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

इंडस्ट्री में प्रभास के 22 साल: पैन इंडिया सुपरस्टार जो देश और दुनिया के फैंस के दिलों पर करते हैं राज

प्रभास के शानदार 22 साल: रिबेल स्टार से पैन-इंडिया सुपरस्टार बनने तक के सफर पर एक नजर

Author: ManoranjanDesk
11 Nov,2024 16:32:44
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
इंडस्ट्री में प्रभास के 22 साल: पैन इंडिया सुपरस्टार जो देश और दुनिया के फैंस के दिलों पर करते हैं राज

आज प्रभास के इंडियन सिनेमा में कदम रखे हुए पूरे 22 साल हो गए हैं। 22 साल पहले उन्होंने ईश्वर फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इन सालों में प्रभास ने न सिर्फ स्टारडम की नई परिभाषा लिखी है, बल्कि इंडस्ट्री में अलग-अलग बेंचमार्क सेट किए हैं। मिर्ची फिल्म के बाद से ही फैंस ने उन्हें “रिबेल स्टार” के नाम से पुकारना शुरू कर दिया, जो उनके अनोखे अंदाज और दमदार प्रेजेंस को बखूबी दिखाता है। भारत के पहले पैन-इंडिया सुपरस्टार के रूप में उनका करियर बाहुबली के साथ ऊंचाइयों पर पहुंच गया, एक ऐसी फिल्म जिसने इंडियन सिनेमा को बदलकर रख दिया और प्रभास को हर घर में पसंद किया जाने वाला नाम बना दिया।

प्रभास के करियर का यह फेज़ बेहद खास है, जहाँ वो भारतीय सिनेमा में एक नई पहचान गढ़ रहे हैं। बाहुबली और साहो जैसी फिल्मों के बाद अब सलार और कल्कि 2898 AD जैसी बड़ी फिल्मों में काम करते हुए, उन्होंने अपनी विरासत को और मज़बूत कर लिया है। फैंस का अपार प्यार और प्रोड्यूसर्स की बड़े लेवल पर इन्वेस्टमेंट उनकी खास जगह को और मज़बूत करती है।

प्रभास की खासियत ये है कि उनका फैनबेस सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फैला हुआ है। उनके फैंस उन्हें अपना सपोर्ट दिखाने के लिए कोई भी क़दम उठा सकते हैं। उनकी विनम्रता, अच्छे स्वभाव और जमीन से जुड़ी शख्सियत की वजह से वो सभी के दिलों में जगह बना चुके हैं, और उनका फैंस से ऐसा जुड़ाव है जो किसी भी भाषा या संस्कृति से परे है।

प्रभास का किसी भी स्क्रीन पर आना एक बड़ा इवेंट बन जाता है, जिसका उनके फैंस इंतजार करते हैं। उनका आकर्षण, करिश्मा और स्क्रीन प्रेजेंस बिल्कुल बेमिसाल है, जो उन्हें आज के समय का बिना किसी शक एक जबरदस्त पैन इंडिया सुपरस्टार बनाता है।

प्रभास के पास आने वाले समय में कई धमाकेदार फिल्में हैं, जिनमें सालार 2, स्पिरिट, हनु राघवपुडी का प्रोजेक्ट, द राजासाब, कल्कि 2 और होम्बले फिल्म्स के साथ दो और प्रोजेक्ट शामिल हैं। ये सब दर्शाते हैं कि प्रभास का भविष्य पहले से कहीं ज्यादा चमकदार है। इन फिल्मों के लिए भारी बजट और उम्मीदें, उनकी कमाल के स्टार पावर और स्क्रीन पर उनके जादू का बड़ा सबूत हैं।

प्रभास एक ऐसी मिसाल हैं जिनमें टैलेंट, करिश्मा और अद्वितीय जादू का संगम देखने को मिलता है। उनके हर प्रोजेक्ट में कुछ खास होता है, जो उसे यादगार बना देता है। उनका सफ़र लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है।

About The Author
ManoranjanDesk

प्रभास

Comment Box

Also Read

यश, 'टॉक्सिक' और पैन-इंडिया रेस पर रमेश बाला: 'अगर 'टॉक्सिक' K.G.F. 2 जैसी रही, तो वह नए नंबर 1 स्टार बन सकते हैं'
यश, 'टॉक्सिक' और पैन-इंडिया रेस पर रमेश बाला: 'अगर 'टॉक्सिक' K.G.F. 2 जैसी रही, तो वह नए नंबर 1 स्टार बन सकते हैं'
निधि अग्रवाल 'द राजा साब' गाने के लॉन्च इवेंट में भीड़ से घिर गईं
निधि अग्रवाल 'द राजा साब' गाने के लॉन्च इवेंट में भीड़ से घिर गईं
स्पिरिट ऑडियो टीज़र: प्रभास की आवाज़ ने मूड में हलचल पैदा कर दी
स्पिरिट ऑडियो टीज़र: प्रभास की आवाज़ ने मूड में हलचल पैदा कर दी
दीपिका पादुकोण के खिलाफ झूठी कहानी गढ़ी गई: भुगतान में बढ़ोतरी नहीं, बल्कि कल्कि 2 से उनकी भूमिका काट दी गई
दीपिका पादुकोण के खिलाफ झूठी कहानी गढ़ी गई: भुगतान में बढ़ोतरी नहीं, बल्कि कल्कि 2 से उनकी भूमिका काट दी गई

Also Read

‘किसी ने उन्हें बाज़ीगर खान नहीं कहा’: ‘बादशाह’ के 27 साल पूरे होने पर प्रोड्यूसर रतन जैन ने बताया कि कैसे ‘बादशाह’ शाहरुख खान की पहचान बन गई।
फिल्म | न्यूज़

‘किसी ने उन्हें बाज़ीगर खान नहीं कहा’: ‘बादशाह’ के 27 साल पूरे होने पर...

तिलोत्तमा शोम: रूढ़ियों को तोड़ना और परफ़ॉर्मेंस के ज़रिए नई दुनिया खोजना
फिल्म | न्यूज़

तिलोत्तमा शोम: रूढ़ियों को तोड़ना और परफ़ॉर्मेंस के ज़रिए नई दुनिया खो...

T-सीरीज़ का पैन-इंडिया विज़न: भूषण कुमार ने साउथ में बैनर की पहुँच बढ़ाई
फिल्म | न्यूज़

T-सीरीज़ का पैन-इंडिया विज़न: भूषण कुमार ने साउथ में बैनर की पहुँच बढ़...

अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
टेलीविजन | न्यूज़

अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?...

क्या अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको का ब्रेकअप हो गया है? जानिए क्या है सच
फिल्म | न्यूज़

क्या अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको का ब्रेकअप हो गया है? जानिए क्या है...

मां बनने वाली सामंथा रूथ प्रभु ने फैंस के लिए एक ज़रूरी डिस्क्लेमर के साथ अपने प्रेग्नेंसी वर्कआउट की झलक शेयर की
फिल्म | न्यूज़

मां बनने वाली सामंथा रूथ प्रभु ने फैंस के लिए एक ज़रूरी डिस्क्लेमर के...

कृति सेनन अपनी ड्रेस पसंद पर अडिग; ट्रोलर्स और कंगना रनौत को दिया करारा जवाब।
फिल्म | न्यूज़

कृति सेनन अपनी ड्रेस पसंद पर अडिग; ट्रोलर्स और कंगना रनौत को दिया करार...

तरन आदर्श ने यश की फ़िल्म 'टॉक्सिक' की 'ज़बरदस्त' ओपनिंग का अनुमान लगाया है; उनका कहना है कि हिंदी में पहले दिन की कमाई ₹40-45 करोड़ तक पहुँच सकती है।
फिल्म | न्यूज़

तरन आदर्श ने यश की फ़िल्म 'टॉक्सिक' की 'ज़बरदस्त' ओपनिंग का अनुमान लगा...

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत लौटे; एयरपोर्ट पर उनकी मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा।
स्पोर्ट्स | न्यूज़

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत लौटे; एयरपोर्ट पर उनकी मौजूदगी ने सब...

शिवांगी जोशी ने बिग बॉस 20 में हिस्सा लेने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी, इन्हें
टेलीविजन | न्यूज़

शिवांगी जोशी ने बिग बॉस 20 में हिस्सा लेने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी,...

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 11: सनी देओल की फ़िल्म की कमाई में दूसरे सोमवार को भारी गिरावट, 40 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई।
फिल्म | न्यूज़

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 11: सनी देओल की फ़िल्म की कमाई में...

आदित्य सील और अनुष्का रंजन जुड़वां बेटियों के माता-पिता बने—उनके प्यारे नाम बताए
फिल्म | न्यूज़

आदित्य सील और अनुष्का रंजन जुड़वां बेटियों के माता-पिता बने—उनके प्यार...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.