Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

प्रेरणा अरोड़ा ने जगाई महादेव की गर्जना, अब ‘शिव स्तोत्रम’ से थर्राएंगे सिनेमा हॉल

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जटाधारा’ का गीत ‘शिव स्तोत्रम्’ रिलीज़ हो चुका है, और यह अध्यात्म और सिनेमा का ऐसा अद्भुत संगम है, जिसे देखकर और सुनकर मन श्रद्धा से भर उठता है। इस भक्ति गान के पीछे निर्माता प्रेरणा अरोड़ा की गहरी व्यक्तिगत आस्था और समर्पण झलकता है।

Author: ManoranjanDesk
01 Nov,2025 12:14:20
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
प्रेरणा अरोड़ा ने जगाई महादेव की गर्जना, अब ‘शिव स्तोत्रम’ से थर्राएंगे सिनेमा हॉल

ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत यह गीत दृश्य और श्रव्य चमत्कार से प्रेरित भक्ति की सच्ची भावना से ओतप्रोत भगवान शिव को समर्पित एक दिव्य अनुभव है।

राजीव राज द्वारा संगीतबद्ध और गाया गया यह स्तोत्रम्, अपनी भव्यता में श्रद्धा का सार पकड़ता है। प्रेरणा अरोड़ा की सोच से जन्मे इस गीत में उन्होंने संगीत टीम के साथ मिलकर भगवान शिव की शक्ति, सौंदर्य और करुणा का सार बुना है। हर दृश्य में एक दिव्य ऊर्जा प्रवाहित होती है, जो इस ट्रैक को एक भव्य भक्ति गान बना देती है। यह गीत न केवल सुनने में अलौकिक है, बल्कि आत्मा को झकझोर देने वाला भी है।

फिल्म के मुख्य अभिनेता सुधीर बाबू अपने तीव्र और सशक्त अभिनय से गीत के दृश्यों में ऐसी प्राण-शक्ति भरते हैं कि हर क्षण श्रद्धा और जोश से सराबोर हो उठता है।

सुधीर बाबू ने कहा, “‘शिव स्तोत्रम्’ की शूटिंग मेरे लिए वास्तव में एक दिव्य अनुभव था। विशेष रूप से सेट पर बिताया गया हर पल ऐसा था, जैसे मैं स्वयं भगवान शिव की उपस्थिति में खड़ा हूं। जब मैंने पहली बार इस ट्रैक को सुना, तो उसकी ऊर्जा और आभा सिर्फ एक गीत तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह एक आध्यात्मिक जागरण जैसा था। सच कहूं तो एक अभिनेता के रूप में, ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है, जो आत्मा को श्रद्धा के साथ गहराई से जोड़ दे। मुझे गर्व है कि ‘जटाधारा’ में भक्ति की वही भावना और भगवान शिव की शक्ति का सार विद्यमान है।”

निर्माता प्रेरणा अरोड़ा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “‘शिव स्तोत्रम्’ जटाधारा’ की आत्मा है। शुरुआत से ही मेरा उद्देश्य एक ऐसा गीत रचना था, जो पारंपरिक सीमाओं से परे जाकर सच्ची भावना, श्रद्धा और विस्मय को जगाए। मैंने अपनी आस्था से जुड़कर संगीत टीम के साथ मिलकर इसे साकार किया है। हमने इसमें अपना पूरा दिल लगाया है और मुझे विश्वास है कि दर्शक उस पवित्र स्पंदन को बड़े पर्दे पर महसूस करेंगे। विश्वास और एकता की शक्ति को समर्पित, यह भगवान शिव को हमारी विनम्र भेंट है।”

इसमें दो राय नहीं है कि गूंजते मंत्रों और प्रतीकात्मक दृश्यों से सजा ‘शिव स्तोत्रम्’ इस वर्ष का सबसे प्रभावशाली भक्ति गीत बनकर उभरेगा, क्योंकि यह एक ऐसा गीत है, जो शाश्वत और नवीन होने के साथ अध्यात्म और सिनेमा को भी जोड़ता है, ।

वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज़ तथा प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत ‘जटाधारा’ एक द्विभाषी सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर है। इसका निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने किया है। सह-निर्माताओं में अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा, क्रिएटिव प्रोड्यूसर दिव्या विजय, और सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर भाविनी गोस्वामी शामिल हैं।

फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सह कलाकारों में दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, झांसी, राजीव कनकाला और सुभलेखा सुधाकर शामिल हैं।

ज़ी म्यूज़िक कंपनी द्वारा समर्थित इसका संगीत एल्बम सिनेमा को नई आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा करता है। ‘जटाधारा’ न केवल आस्था और नियति की कहानी है, बल्कि प्रकाश और अंधकार के सनातन संघर्ष की भव्य यात्रा भी है, जिसे प्रेरणा अरोड़ा ने अपनी आध्यात्मिक दृष्टि और अटूट समर्पण से जीवंत किया है।

About The Author
ManoranjanDesk

इंदिरा कृष्णाजटाधाराझांसीदिव्या खोसलानवीन नेनीप्रेरणा अरोड़ारवि प्रकाशराजीव कनकालारोहित पाठकशिल्पा शिरोडकरसुभलेखा सुधाकर

Comment Box

Also Read

ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा की फिल्म 'जटाधारा' ने दक्षिण भारत में जमाई धाक, 10 दिनों में की ₹8.50 करोड़ की कमाई
ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा की फिल्म 'जटाधारा' ने दक्षिण भारत में जमाई धाक, 10 दिनों में की ₹8.50 करोड़ की कमाई
‘जटाधारा’ ने मारी बड़ी बाजी! छह दिनों में फिल्म ने कमाए 6.80 करोड़ रुपये (ग्रॉस) बॉक्स ऑफिस पर!
‘जटाधारा’ ने मारी बड़ी बाजी! छह दिनों में फिल्म ने कमाए 6.80 करोड़ रुपये (ग्रॉस) बॉक्स ऑफिस पर!
जटाधारा' की विजयी यात्रा जारी ! फिल्म ने पांच दिनो ं में 6.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया !
जटाधारा' की विजयी यात्रा जारी ! फिल्म ने पांच दिनो ं में 6.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया !
‘जटाधारा’ सोमवार को भी मजबूती से टिकी रही, किया 5.10 करोड़ का शानदार ग्रॉस कलेक्शन!
‘जटाधारा’ सोमवार को भी मजबूती से टिकी रही, किया 5.10 करोड़ का शानदार ग्रॉस कलेक्शन!

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 21वां दिन: रजनीकांत की फिल्म ने तीन हफ्तों में ₹466.05 करोड़ की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 21वां दिन: रजनीकांत की फिल्म ने तीन हफ्तों...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13: आयुष्मान खुराना की फिल्म ₹50 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13: आयुष्मान खुराना की फिल्म ₹50 करोड़...

विराट कोहली 38 साल के हुए: क्रिकेट सुपरस्टार से आध्यात्मिक साधक तक - उनका अद्भुत बदलाव
स्पोर्ट्स | न्यूज़

विराट कोहली 38 साल के हुए: क्रिकेट सुपरस्टार से आध्यात्मिक साधक तक - उ...

कनिका कपूर ने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने की घोषणा की, गोपनीयता का अनुरोध किया
म्यूजिक | न्यूज़

कनिका कपूर ने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने की घोषणा की, गोपनीयता का...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹465 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹465 करोड़...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में 18.5% का उछाल, 12वें दिन ₹1.60 करोड़ (नेट) की कमाई
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में 18....

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ₹460 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ₹460 करोड़ न...

अमित साध की फिल्म 'प्रताप' के मेकर्स ने भोपाल में तैयार की जेल, फिल्म को वास्तविकता के करीब दिखाने के लिए उठाया खास कदम
फिल्म | रिलीज

अमित साध की फिल्म 'प्रताप' के मेकर्स ने भोपाल में तैयार की जेल, फिल्म...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दूसरे सोमवार को ₹1.35 करोड़ नेट की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दूसरे...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रजनीकांत की फिल्म की शानदार रफ्तार जारी, दुनिया भर में ₹800 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रजनीकांत की फिल्म की शानदार रफ्तार ज...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में मामूली उछाल, ₹45 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई...

शाहरुख खान जन्मदिन विशेष: मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटी; किंग खान की आने वाली फिल्म ने उत्साह और बढ़ा दिया है।
फिल्म | न्यूज़

शाहरुख खान जन्मदिन विशेष: मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटी; किंग खान की आन...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.