Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

प्राइम वीडियो की सीरीज ‘द बॉयज़’ बच्चों के लिए नहीं है, मनोरंजन से भरपूर इस वीडियो में बॉबी देओल बने ‘बेबी’ देओल ने यह बात साबित कर दी!

'लॉर्ड बॉबी' के नाम से मशहूर अभिनेता, बॉबी देओल को लोग इंटरनेट पर अपने पसंदीदा ऑन-स्क्रीन बैड बॉय के रूप में पसंद करते हैं। लेकिन, हाल ही में रिलीज़ हुआ एक वीडियो उनके बारे में लोगों की इस सोच को बदल सकता है!

Author: ManoranjanDesk
14 Jun,2024 16:08:43
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘द बॉयज़’ बच्चों के लिए नहीं है, मनोरंजन से भरपूर इस वीडियो में बॉबी देओल बने ‘बेबी’ देओल ने यह बात साबित कर दी!

‘लॉर्ड बॉबी’ के नाम से मशहूर अभिनेता, बॉबी देओल को लोग इंटरनेट पर अपने पसंदीदा ऑन-स्क्रीन बैड बॉय के रूप में पसंद करते हैं। लेकिन, हाल ही में रिलीज़ हुआ एक वीडियो उनके बारे में लोगों की इस सोच को बदल सकता है! बॉबी देओल लोगों के बीच “अजनबी”, “नकाब” और “हमराज़” जैसी एक्शन से भरपूर फ़िल्मों में शानदार अभिनय के साथ-साथ “एनिमल” में अबरार और “आश्रम” में बाबा निराला जैसे किरदारों के लिए जाने जाते हैं, और उनके लिए खून-खराबा,बेरहमी और क्रूरता वाली भूमिकाएँ निभाना कोई नई बात नहीं है। परंतु इस बार प्राइम वीडियो की एमी-अवार्ड जीतने वाली सीरीज़, द बॉयज़ में इस तरह के किरदार निभाने वाले बॉबी अब ‘बेबी देओल’ के रूप में नज़र आने वाले हैं — एक ऐसा लुक, जिसके बारे में उनके फैन्स ने कभी सोचा भी नहीं होगा। यकीनन उनका यह नया वीडियो फैन्स को दिल खोलकर हँसने पर मजबूर कर देगा।

‘सुपरनैचुरल’ से लोगों के बीच मशहूर, एरिक क्रिपके की जॉनर-बेंडिंग सुपरहीरो सीरीज़, द बॉयज़ के चौथे सीज़न का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है, जिसके रिलीज़ से पहले प्राइम वीडियो इंडिया ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी इस अभिनेता के साथ हास्य व मनोरंजन से भरपूर एक वीडियो जारी किया है। इस गुदगुदाने वाले वीडियो में ऐसे मौके दिखाए गए हैं, जहाँ बॉबी की दमदार और गुस्सैल तेवर वाली छवि को झटका लगता है, क्योंकि वे जहाँ भी जाते हैं, उसके आस-पास के लोग उसे ‘बेबी’ कहकर बुलाते हैं। आप पूछेंगे, भला ऐसा क्यों है? पता चला है कि प्राइम वीडियो की आने वाली ऑरिजिनल सीरीज़ – द बॉयज़ सीज़न 4 में दमदार एक्शन हीरो भी एंटी-हीरो की शैतानी दुनिया के सामने टिक नहीं पाता है! देओल ने अपनी फ़िल्मों में चाहे जितनी भी हाथापाई, जबरदस्त एक्शन-सीक्वेंस और दर्शकों को दिल थामकर देखने के लिए मज़बूर करने वाली लड़ाई की हो, लेकिन जब द बॉयज़ की अव्वल दर्जे की जॉनर-बेंडिंग सीरीज़ की बात आती है, तो उन्हें भी अपनी आँखें ढकने के लिए मज़बूर होना पड़ता है! दर्शक उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले सीज़न में दीवानगी का स्तर और भी बढ़ जाएगा, और यकीनन बॉबी देओल इसकी गारंटी दे सकते हैं।

द बॉयज़, द न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट-सेलिंग कॉमिक पर आधारित है, जिसे गार्थ एनिस और डेरिक रॉबर्टसन ने लिखा है। वे इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं, और इस सीरीज़ को एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर एवं शोरनर, एरिक क्रिपके ने विकसित किया है। सोनी पिक्चर्स टेलीविज़न और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ की इस सीरीज़ का दशकों को बेसब्री से इंतज़ार था, और अब 13 जून को अंग्रेज़ी में चौथे सीज़न के साथ इसकी वापसी हुई है, जिसे हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में डब किया गया है। इसमें हर हफ़्ते एक नया एपिसोड प्रस्तुत किया जाएगा, और गुरुवार, 18 जुलाई को सिर्फ़ प्राइम वीडियो पर सीज़न के धमाकेदार फिनाले के साथ इस समापन होगा।

About The Author
ManoranjanDesk

बॉबी देओल

Comment Box

Also Read

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: थलपति विजय की विदाई वाली फ़िल्म की नज़र 200 करोड़ नेट पर
जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: थलपति विजय की विदाई वाली फ़िल्म की नज़र 200 करोड़ नेट पर
Jana Nayagan बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: दूसरे सोमवार को कमाई घटने के बावजूद विजय-पूजा की फ़िल्म 180 करोड़ नेट का आंकड़ा छूने की ओर
Jana Nayagan बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: दूसरे सोमवार को कमाई घटने के बावजूद विजय-पूजा की फ़िल्म 180 करोड़ नेट का आंकड़ा छूने की ओर
बॉबी देओल ने बताया कि धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी काम करना चाहते थे; पिता की आखिरी फिल्म की डबिंग को 'आशीर्वाद' बताया।
बॉबी देओल ने बताया कि धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी काम करना चाहते थे; पिता की आखिरी फिल्म की डबिंग को 'आशीर्वाद' बताया।
अल्फा बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 6: आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई फ़िल्म 45 करोड़ से नीचे रही।
अल्फा बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 6: आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई फ़िल्म 45 करोड़ से नीचे रही।

Also Read

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे, ₹175 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफ...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
फिल्म | न्यूज़

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले द...

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
फिल्म | रिलीज

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?...

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और गिरी, अभी तक ₹25 करोड़ नेट का आंकड़ा नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और ग...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की कमाई में मिडवीक गिरावट, नेट कलेक्शन ₹130 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल स्टारर फ़िल्म की नज़र ₹150 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

क्या 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' कॉपीराइट विवाद में फंसी? रैपरिया बालम ने लगाए गंभीर आरोप
फिल्म | न्यूज़

क्या 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' कॉपीराइट विवाद में फंसी? रैपरिया बालम ने लगा...

'लेगो एयरप्लेन' वाली टिप्पणी को लेकर नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा।
फिल्म | न्यूज़

'लेगो एयरप्लेन' वाली टिप्पणी को लेकर नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मा...

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने सोमवार का टेस्ट पास किया, ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हुई
फिल्म | न्यूज़

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म न...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.