Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

एक्सेल एंटरटेनमेंट की मडगांव एक्सप्रेस को देख रणबीर कपूर ने दिया सरप्राइजिंग रिएक्शन, अविनाश तिवारी ने बताई पूरी बात

एक्सेल एंटरटेनमेंट की मस्ती से भरी फिल्म मडगांव एक्सप्रेस को हर तरफ से शानदार रिव्यू मिला है। हर तरफ से मिले पॉजिटिव वर्ड ऑफ़ माउथ के कारण, बॉक्स ऑफिस पर इसकी लगातार कमाई में इजाफा देखने मिल रहा है और हाल ही में यह धीरे-धीरे 20 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है।

Author: ManoranjanDesk
01 Apr,2024 15:55:47
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
एक्सेल एंटरटेनमेंट की मडगांव एक्सप्रेस को देख रणबीर कपूर ने दिया सरप्राइजिंग रिएक्शन, अविनाश तिवारी ने बताई पूरी बात

एक्सेल एंटरटेनमेंट की मस्ती से भरी फिल्म मडगांव एक्सप्रेस को हर तरफ से शानदार रिव्यू मिला है। हर तरफ से मिले पॉजिटिव वर्ड ऑफ़ माउथ के कारण, बॉक्स ऑफिस पर इसकी लगातार कमाई में इजाफा देखने मिल रहा है और हाल ही में यह धीरे-धीरे 20 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों से भी खूब प्यार मिल रहा है।

एक जाने माने न्यूज़ पोर्टल से बात करते हुए, अविनाश तिवारी ने पहली स्क्रीनिंग को याद करते हुए बताया की उन्हें हर तरफ से तारीफ मिल रही थी, लेकिन एक शख्स की तारीफ ने उनके हौसले को बढ़ा दिया। अपनी पहली स्क्रीनिंग के दौरान रणबीर कपूर से मिले रिएक्शन के बारे में बताते हुए, उन्होंने कहा, “मैं स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद थिएटर के बाहर खड़ा था। तब मैंने रणबीर कपूर को बहार निकलकर मेरे तरफ आते देखा, वह एक अलग तरह के होश में थे। उन्होंने मुझे गले लगाया और कहा, क्या सुपरहिट फिल्म बनाई है तुम लोगों ने ! बस फाड़ दिया है। पहले दो-तीन दिनों तक किसी की न सुनें क्योंकि यह सोमवार और शुक्रवार से भी अधिक समय तक चलेगा।’ मैं ऐसा था, ‘सचमुच?’ वह हमारे लिए बहुत उत्साहित और खुश थे। यह बहुत अच्छा लगा।”

वह इतने तक नहीं रुके उन्होंने दूसरे एक्टर्स और सेलिब्रिटीज के रीस्पॉन्सेस को भी शेयर करते हुए कहा, “करीना कपूर खान, मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने मुझे और दिव्येंदु को घेर लिया और बात करते रहे कि फिल्म कितनी शानदार है, उन्हें कितना मजा आया और वे इसे दोबारा देखने की प्लानिंग किस तरह से बना रहे हैं। इस तरह का रिएक्शन देखना दिल खुश कर देने वाला था।”

दिव्येंदु, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी अभिनीत मडगांव एक्सप्रेस ने दर्शकों को अपनी हंसी और मस्ती भरे रोमांच के रंग में सराबोर कर दिया है। फिल्म के लिए हर तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स आया है, और दर्शक अपने दोस्तों और परिवारों के साथ बड़े पैमाने पर फिल्म देखने आ रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा रही है और इसके द्वारा की गई कमाई फिल्म को मिल रहे प्यार का सबूत हैं।

“बचपन के सपने… लग गए अपने,” इस टैगलाइन के साथ, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। वहीं, फिल्म को कुणाल खेमू द्वारा लिखा और डायरेक्ट किया गया है, जो अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे सभी द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

About The Author
ManoranjanDesk

मडगांव एक्सप्रेस

Comment Box

Also Read

एक्सल एंटरटेनमेंट की
एक्सल एंटरटेनमेंट की "मडगांव एक्सप्रेस" ने थिएटर में पूरे किए अपने शानदार 50 दिन, अभी भी सिनेमाघरों में जारी है एंटरटेनमेंट का सिलसिला
एक्सल एंटरटेनमेंट ने जारी किया फिल्म मडगांव एक्सप्रेस के गाने 'बेबी ब्रिंग इट ऑन' का BTS वीडियो, नजर आ रही है कास्ट की मस्ती भरी झलक
एक्सल एंटरटेनमेंट ने जारी किया फिल्म मडगांव एक्सप्रेस के गाने 'बेबी ब्रिंग इट ऑन' का BTS वीडियो, नजर आ रही है कास्ट की मस्ती भरी झलक
मडगांव एक्सप्रेस की कास्ट संग प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और डायरेक्टर कुणाल खेमू ने की इफ्तार पार्टी
मडगांव एक्सप्रेस की कास्ट संग प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और डायरेक्टर कुणाल खेमू ने की इफ्तार पार्टी
मडगांव एक्सप्रेस ने रिलीज के 5 दिन बाद किया है कुल 11.34 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मडगांव एक्सप्रेस ने रिलीज के 5 दिन बाद किया है कुल 11.34 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Also Read

क्या आर्यन खान डेटिंग कर रहे हैं? विनी टकैयर के साथ लंदन में घूमने से उड़ीं अफवाहें
फिल्म | न्यूज़

क्या आर्यन खान डेटिंग कर रहे हैं? विनी टकैयर के साथ लंदन में घूमने से...

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: थलपति विजय की फ़िल्म 8वें दिन 155 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब
फिल्म | न्यूज़

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: थलपति विजय की फ़िल्म 8वें दिन 155 करोड़...

Spider-Man: Brand New Day बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: टॉम हॉलैंड की फिल्म ने ज़बरदस्त ओपनिंग की
फिल्म | न्यूज़

Spider-Man: Brand New Day बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: टॉम हॉलैंड की फिल्म...

संभावना सेठ ने बताया कि उन्होंने पूरी रात पुलिस स्टेशन में बिताई; कहा कि घटना में घर का काम करने वाला व्यक्ति शामिल है।
टेलीविजन | न्यूज़

संभावना सेठ ने बताया कि उन्होंने पूरी रात पुलिस स्टेशन में बिताई; कहा...

कीर्ति कुल्हारी साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुईं, कुछ ही मिनटों में 2.4 लाख रुपये से ज़्यादा गंवाए।
फिल्म | न्यूज़

कीर्ति कुल्हारी साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुईं, कुछ ही मिनटों में 2.4 ला...

रामायण ट्रेलर समीक्षा: रणबीर कपूर-यश अभिनीत भव्य दृश्य वाली महाकाव्य फिल्म कुछ ही हिस्सों में खरी उतरती है
फिल्म | न्यूज़

रामायण ट्रेलर समीक्षा: रणबीर कपूर-यश अभिनीत भव्य दृश्य वाली महाकाव्य फ...

अमित राय ने कन्फर्म किया कि OMG 3 पर काम चल रहा है:
फिल्म | न्यूज़

अमित राय ने कन्फर्म किया कि OMG 3 पर काम चल रहा है: "कहानी OMG 2 से बे...

संजय दत्त 67 साल के हुए: त्रिशाला, शहरान और इकरा ने अपने पिता के लिए प्यारे मैसेज लिखे—देखिए
फिल्म | न्यूज़

संजय दत्त 67 साल के हुए: त्रिशाला, शहरान और इकरा ने अपने पिता के लिए प...

'जना नायकन' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: थलपति विजय की फ़िल्म का जलवा बरकरार, छठे दिन कमाए 8 करोड़
फिल्म | न्यूज़

'जना नायकन' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: थलपति विजय की फ़िल्म का जलवा बरकरार,...

टॉम क्रूज़ की बेटी का नाम अब आधिकारिक तौर पर सूरी नोएल हो गया है।
फिल्म | न्यूज़

टॉम क्रूज़ की बेटी का नाम अब आधिकारिक तौर पर सूरी नोएल हो गया है।...

रामायण और एवेंजर्स: डूम्सडे के ट्रेलर स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के साथ शामिल हुए।
फिल्म | न्यूज़

रामायण और एवेंजर्स: डूम्सडे के ट्रेलर स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के स...

बंटवारा 1947 ट्रेलर रिव्यू: सनी देओल और शबाना आज़मी बंटवारे, इंसानियत और ममता की एक दिल को छू लेने वाली कहानी का वादा करते हैं
फिल्म | न्यूज़

बंटवारा 1947 ट्रेलर रिव्यू: सनी देओल और शबाना आज़मी बंटवारे, इंसानियत...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.