Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल में रियल लाइफ यूपीएससी प्रोफेसर विकास दिव्यकीर्ति ने निभाई खुद की भूमिका

इस वर्ल्ड टीचर्स डे (5 अक्टूबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है) पर, निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की विक्रांत मैसी स्टारर '12वीं फेल' के बारे में एक दिलचस्प बात सामने आई है। फिल्म में एक शिक्षक की अहम भूमिका के लिए, फिल्ममेकर ने रियल लाइफ प्रोफेसर और मेंटर, विकास दिव्यकीर्ति को चुना है, जिन्होंने अनगिनत छात्रों को यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन की प्रवेश परीक्षा पास करने के लिए गाइड किया है - जिसमें रियल मनोज शर्मा भी शामिल हैं, जिनकी जिंदगी ने इस फिल्म को प्रेरित किया है।

Author: ManoranjanDesk
05 Oct,2023 18:17:34
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल में रियल लाइफ यूपीएससी प्रोफेसर विकास दिव्यकीर्ति ने निभाई खुद की भूमिका

’12वीं फेल’ के हाल ही में सामने आए ट्रेलर में, विकास दिव्यकीर्ति यूपीएससी के छात्रों को एक गहरा संदेश देते हुए एक प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हैं। वह इस बात पर जोर देते हैं कि एक छात्र की यात्रा सिविल सर्विसेज में एक पद पाने के साथ खत्म नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें उस पद को सार्थक बनाने की कोशिश हमेशा करते रहनी चाहिए।

विकास दिव्यकीर्ति को यूपीएससी परीक्षा के लिए छात्रों को सलाह देने के लिए व्यापक रूप से जाना जाता और सम्मानित किया जाता हैं। अब, वह उन कुछ लोगों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर खुद का किरदार निभाया है।

सिल्वर स्क्रीन पर एक प्रोफेसर की भूमिका निभाने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए, विकास ने अपना आभार व्यक्त किया और कहा, “यह एक ऐतिहासिक अवसर है। हिंदी सिनेमा ने शायद पहली बार हिंदी समाज की नब्ज़ को इतने गहरे स्तर पर छूने की कोशिश की है। बारहवीं क्लास में फेल होने के बावजूद आईपीएस बनने वाले मनोज शर्मा की कहानी दरअसल हर उस व्यक्ति को झकझोरती है जिसने ज़िंदगी के किसी फेलियर को अपनी नियति मान लिया है। फ़िल्म उसे मजबूर करती है कि वह खुद को एक और मौका दे, अपनी यात्रा को ‘रीस्टार्ट’ करें!”

ट्रेलर में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं और इसमें चंबल के एक छोटे से गांव से दिल्ली के मुखर्जी नगर में यूपीएससी की तैयारी तक उनकी यात्रा की झलक है। एक वास्तविक कहानी पर आधारित, यह फिल्म यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के संघर्षों पर आधारित है। लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से भी आगे जाती है और लोगों को असफलताओं के सामने हिम्मत न हारने और लड़ते रहने के लिए प्रोत्साहित करती है।

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ 27 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होने के लिए तैयार है।

About The Author
ManoranjanDesk

12वीं फेलप्रोफेसर विकास दिव्यकीर्तिविधु विनोद चोपड़ा

Comment Box

Also Read

विक्रांत मैसी ने अभिनय से संन्यास की घोषणा की, सह-कलाकार सदमे में
विक्रांत मैसी ने अभिनय से संन्यास की घोषणा की, सह-कलाकार सदमे में
सब फर्स्ट क्लास में नजर आएगी 12वीं फेल अभिनेत्री गीता अग्रवाल शर्मा
सब फर्स्ट क्लास में नजर आएगी 12वीं फेल अभिनेत्री गीता अग्रवाल शर्मा
विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 12 नॉमिनेशन्स किए हासिल
विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 12 नॉमिनेशन्स किए हासिल
विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' मकाऊ के एशिया-यूरोप यंग सिनेमा फिल्म फेस्टिवल में बतौर क्लोजिंग फिल्म दिखाई जाएगी
विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' मकाऊ के एशिया-यूरोप यंग सिनेमा फिल्म फेस्टिवल में बतौर क्लोजिंग फिल्म दिखाई जाएगी

Also Read

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
फिल्म | न्यूज़

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर...

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक शानदार समारोह में फिर से शादी की कसमें खाईं
फिल्म | न्यूज़

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से नीचे ही रही
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से न...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की नज़र ₹250 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की न...

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt' तक
डिजिटल | न्यूज़

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे, ₹175 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफ...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
फिल्म | न्यूज़

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले द...

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
फिल्म | रिलीज

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.