Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

रितेश, विवेक और आफताब का ‘मस्ती’ से भरपूर धमाकेदार गाना ‘पकड़ पकड़’ हुआ रिलीज़

'मस्ती 4' के दर्शकों के लिए उत्सुकता अब और बढ़ गई है, क्योंकि वेवबैंड प्रोडक्शन ने आज मुंबई में एक भव्य इवेंट के दौरान बहुप्रतीक्षित गाना ‘पकड़ पकड़’ लॉन्च कर दिया।

Author: ManoranjanDesk
06 Nov,2025 18:41:48
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
रितेश, विवेक और आफताब का ‘मस्ती’ से भरपूर धमाकेदार गाना ‘पकड़ पकड़’ हुआ रिलीज़

‘मस्ती 4’ के दर्शकों के लिए उत्सुकता अब और बढ़ गई है, क्योंकि वेवबैंड प्रोडक्शन ने आज मुंबई में एक भव्य इवेंट के दौरान बहुप्रतीक्षित गाना ‘पकड़ पकड़’ लॉन्च कर दिया। हालांकि फिल्म टीज़र रिलीज़ होने के बाद से ही फैन्स बेसब्री से इस गाने का इंतज़ार कर रहे थे और आज जब यह इंतज़ार पूरे धूमधड़ाके के साथ खत्म हो गया है, तो इसने फिल्म की मस्तीभरी आत्मा को और भी जीवंत कर दिया है।

लॉन्च इवेंट में मौजूद रही फिल्म की पूरी टीम, रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी, तुषार कपूर, मिलाप मिलन ज़वेरी, रूही सिंह, श्रेया शर्मा, एलनाज़ नूरौज़ी, शाद रंधावा, निशांत मलकानी, ए. झुनझुनवाला, शिखा करण अहलूवालिया, इंद्र कुमार, अशोक ठकेरिया और उमेश बंसल ने मिलकर माहौल को ठहाकों, संगीत और पुराने मस्ती फ्रेंचाइज़ की मशहूर दोस्ती से भर दिया।

गौरतलब है कि आज रिलीज़ हुआ ‘पकड़ पकड़’ गीत, एक जोशीला, एनर्जेटिक नंबर है, जो फिल्म के कॉमिक और शरारती मूड को बखूबी दर्शाता है। इसमें बॉलीवुड की आइकॉनिक तिकड़ी रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी यानी अमर, मीत और प्रेम एक बार फिर अपने फुल-ऑन मस्ती वाले अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। दानिश साबरी के लिखे इस गाने को न सिर्फ मीत ब्रदर्स ने कंपोज़ किया है, बल्कि गाया भी है। भव्य पैमाने पर फिल्माया गया यह ट्रैक तिकड़ी की बेहतरीन टाइमिंग, मस्तीभरी केमिस्ट्री और झूमने पर मजबूर कर देने वाले बीट्स को सामने लाता है।

इस मौके पर मीत ब्रदर्स ने कहा, “यह हमारा मिलाप के साथ तीसरा प्रोजेक्ट है और हमेशा की तरह इसका अनुभव भी जबरदस्त रहा। मिलाप को अपनी विज़न का पूरा अंदाज़ा होता है और वह हर गाने में एक अलग ही एनर्जी भर देते हैं। ‘पकड़ पकड़’ एक प्यारा, नॉटी और फिल्म की वाइब को आगे बढ़ाने वाला ट्रैक है। हमने ‘मस्ती 4’ के लिए दो और गाने बनाए हैं, जिनमें ‘वन इन करोड़’ और ‘नागिन’ जल्द ही रिलीज़ होंगे!”

मिलाप मिलन झावेरी द्वारा लिखित और निर्देशित ‘मस्ती 4’ एक रंगीन, शरारती और हंसी से भरपूर एंटरटेनर है। यह फिल्म प्रतिष्ठित ‘मस्ती’ सीरीज़ का एक नया अध्याय है, जिसमें टैगलाइन “लव वीज़ा” के साथ मूल तिकड़ी फिर से अपने शरारती अंदाज़ में लौट रही है।

‘मस्ती 4’ को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इस बार तुषार कपूर, नरगिस फाखरी और अरशद वारसी भी इस मस्तीभरे दंगल का हिस्सा हैं! इनके अलावा श्रेया शर्मा, रूही सिंह, एलनाज़ नूरौज़ी, निशांत मलकानी और शाद रंधावा भी इस पागलपन में अपना रंग भरते नज़र आएंगे। ब्रिटेन के खूबसूरत लोकेशनों पर शूट की गई इस फिल्म में शानदार सिनेमैटोग्राफी के साथ ग्लॉसी प्रोडक्शन डिजाइन और हाई-एनर्जी कॉमिक पंच भी देखने को मिलेगा।

वेवबैंड प्रोडक्शन और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, तथा मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के सहयोग से बनी ‘मस्ती 4’ का निर्माण ए. झुनझुनवाला और शिखा करण अहलूवालिया ने किया है, जबकि इंद्र कुमार, अशोक ठकेरिया, शोभा कपूर, एकता कपूर और उमेश बंसल सह-निर्माता हैं।

तो मिलाप मिलन झावेरी के ट्रेडमार्क ह्यूमर के साथ ‘मस्ती 4’ तैयार है बॉलीवुड की सबसे मज़ेदार तिकड़ी को फिर से एक धमाकेदार, प्यार और हंसी से भरपूर सफर पर ले जाने के लिए, जो इस साल की सबसे मनोरंजक वापसी साबित होगी!

About The Author
ManoranjanDesk

अशोक ठकेरियाआफताब शिवदासानीइंद्र कुमारउमेश बंसलए. झुनझुनवालाएलनाज़ नूरौज़ीतुषार कपूरनिशांत मलकानीमस्ती 4मिलाप मिलन ज़वेरीरितेश देशमुखरूही सिंहविवेक ओबेरॉयशाद रंधावाशिखा करण अहलूवालियाश्रेया शर्मा

Comment Box

Also Read

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 140 करोड़ नेट के करीब
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 140 करोड़ नेट के करीब
वीकेंड पर हंसी-मज़ाक बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त कमाई में बदल गया; 'धमाल 4' ने अपने पहले रविवार को ₹28.40 करोड़ (नेट) कमाए!
वीकेंड पर हंसी-मज़ाक बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त कमाई में बदल गया; 'धमाल 4' ने अपने पहले रविवार को ₹28.40 करोड़ (नेट) कमाए!
फिल्ममेकर इंद्र कुमार और एक्टर अजय देवगन की पांचवीं फिल्म 'धमाल 4' रिलीज़ के लिए तैयार है और फिल्ममेकर एक्टर के बारे में ऐसा सोचते हैं।
फिल्ममेकर इंद्र कुमार और एक्टर अजय देवगन की पांचवीं फिल्म 'धमाल 4' रिलीज़ के लिए तैयार है और फिल्ममेकर एक्टर के बारे में ऐसा सोचते हैं।
5 कारण जिनकी वजह से 'धमाल 4', 'अल्फा' से आगे निकल सकती है
5 कारण जिनकी वजह से 'धमाल 4', 'अल्फा' से आगे निकल सकती है

Also Read

सलमान भाई ने बिना शर्ट वाली तस्वीरें और एक रहस्यमयी नोट पोस्ट किया—देखिए
फिल्म | न्यूज़

सलमान भाई ने बिना शर्ट वाली तस्वीरें और एक रहस्यमयी नोट पोस्ट किया—देख...

'द इंडिया स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की फिल्म की ठीक-ठाक शुरुआत
फिल्म | न्यूज़

'द इंडिया स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रव...

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 100 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 100 करोड़...

'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल और राजकुमार संतोषी की क्लासिक फिल्में सिनेमाघरों में लौटेंगी
फिल्म | न्यूज़

'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल और राजकुमार संतोषी की क्लासिक फिल्में...

रामायण का ट्रेलर टला; प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​और सोनी पिक्चर्स ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर होंगे।
फिल्म | न्यूज़

रामायण का ट्रेलर टला; प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​और सोनी पिक्चर्स ग्ल...

आकांक्षा चमोला की अपने एक्स गौरव खन्ना के बारे में की गई टिप्पणी ने 'लॉक अप 2' के दर्शकों के बीच बहस छेड़ दी है।
डिजिटल | न्यूज़

आकांक्षा चमोला की अपने एक्स गौरव खन्ना के बारे में की गई टिप्पणी ने 'ल...

'द इंडिया स्टोरी' ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि मैं क्या खा रहा हूँ: श्रेयस तलपड़े
फिल्म | न्यूज़

'द इंडिया स्टोरी' ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि मैं क्या खा रहा हू...

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने 'द इंडिया स्टोरी' की ग्रीन कार्पेट स्क्रीनिंग में बिखेरा जलवा
फिल्म | रिलीज

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने 'द इंडिया स्टोरी' की ग्रीन कार्पेट स्...

जितेन्द्र ने बताया कि उन्होंने अपना 'अनलकी' घर क्यों छोड़ा, जो बाद में 450 करोड़ रुपये की संपत्ति बन गया।
फिल्म | न्यूज़

जितेन्द्र ने बताया कि उन्होंने अपना 'अनलकी' घर क्यों छोड़ा, जो बाद में...

बॉबी देओल ने बताया कि धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी काम करना चाहते थे; पिता की आखिरी फिल्म की डबिंग को 'आशीर्वाद' बताया।
फिल्म | न्यूज़

बॉबी देओल ने बताया कि धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी काम करना चाहते थ...

अमिताभ बच्चन 1 अगस्त से KBC की शूटिंग शुरू करेंगे
टेलीविजन | न्यूज़

अमिताभ बच्चन 1 अगस्त से KBC की शूटिंग शुरू करेंगे...

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल ने दर्शकों से की 'द इंडिया स्टोरी' देखने की अपील, आज से शुरू हो चुकी है एडवांस बुकिंग
फिल्म | रिलीज

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल ने दर्शकों से की 'द इंडिया स्टोरी' देखने...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.