Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

’मिशन रानीगंज’ का रोमांटिक गाना ‘कीमती’ हुआ रिलीज, सितारों की केमिस्ट्री देख फैंस हुए ख़ुश

’मिशन रानीगंज' का रोमांटिक गाना 'कीमती' हुआ रिलीज, अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की केमिस्ट्री के साथ ओल्ड स्कूल रोमांस का जश्न मनाता है ये गाना

Author: ManoranjanDesk
03 Oct,2023 14:16:22
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
’मिशन रानीगंज’ का रोमांटिक गाना ‘कीमती’ हुआ रिलीज, सितारों की केमिस्ट्री देख फैंस हुए ख़ुश

‘मिशन रानीगंज’ की रिलीज में अब सिर्फ कुछ दिन ही बाकी है। फिल्म की शानदार झलक के साथ धमाकेदार ट्रैक ‘जलसा 2.0’ और दिल दहला देने वाले गाने ‘जीएंगे’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब पूजा एंटरटेनमेंट और जेजस्ट म्यूजिक ने अपनी बहुप्रतीक्षित रेस्क्यू थ्रिलर ‘मिशन रानीगंज’ के रोमांटिक गीत ‘कीमती’ के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर यह गाना बड़े पर्दे पर ओल्ड स्कूल रोमांट का जश्न मनाता है।

यह गीत प्यार के सार और एक्टर्स द्वारा निभाए गए किरदारों, सरदार जसवंत सिंह गिल और निर्दोश कौर के बीच साझा किए गए खास रिश्तों को खूबसूरती से दर्शाता है।

कीमती एक म्यूजिकल रत्न है जिसे विशाल मिश्रा के जानदार वोकल्स और म्यूजिक के साथ जीवंत किया गया हैं। इसे कौशल किशोर द्वारा लिखा गया हैं, जबकि शबीना खान ने गाने को कोरियोग्राफ किया हैं। इस रोमांटिक गाने की प्रत्याशा तब से बढ़ रही थी, जब से अक्षय ने इसकी रिलीज की जानकारी शेयर की, और अब फैन्स आखिरकार साल के इस भावपूर्ण रोमांटिक ट्रैक को एंजॉय कर सकते है।

मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू ओएसटी (ओरिजिनल साउंडट्रैक) की दुनिया में जैकी भगनानी के जेजस्ट म्यूजिक की शुरुआत का भी प्रतीक है, और जेजस्ट म्यूजिक के मिशन रानीगंज का यह खूबसूरत साउंडट्रैक निश्चित रूप से दर्शकों को भावपूर्ण संगीत की यात्रा पर ले जाएगा।

जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, प्रशंसकों और फिल्म देखने वालों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता पीक पर पहुंच रही है। टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित, वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर द्वारा निर्मित, और जेजस्ट म्यूजिक के आकर्षक गानों के साथ, ‘मिशन रानीगंज’ नवंबर 1989 में रानीगंज कोयला खदानों में वीरतापूर्ण बचाव अभियान की मनोरंजक और प्रेरणादायक वास्तविक जीवन की कहानी बताने के लिए तैयार है।

‘मिशन रानीगंज’ 6 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ दर्शक एक यादगार सिनेमाई अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं जो समय के खिलाफ दौड़ने वाले गुमनाम नायक को श्रद्धांजलि देती है।

About The Author
ManoranjanDesk

मिशन रानीगंज

Comment Box

Also Read

उत्तराखंड टनल हादसे के बाद स्कूली बच्चों को दिखाई जा रही हैं पूजा एंटरटेनमेंट की मिशन रानीगंज
उत्तराखंड टनल हादसे के बाद स्कूली बच्चों को दिखाई जा रही हैं पूजा एंटरटेनमेंट की मिशन रानीगंज
मिशन रानीगंज में अक्षय कुमार के प्रदर्शन की दीवानी हुई जसवन्त सिंह गिल की पत्नी नर्दोश सिंह, तारीफ़ों में बांधा पुल
मिशन रानीगंज में अक्षय कुमार के प्रदर्शन की दीवानी हुई जसवन्त सिंह गिल की पत्नी नर्दोश सिंह, तारीफ़ों में बांधा पुल
आर माधवन ने की अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज की तारीफ, लोगों से कहा- 'जल्द ही जाइए और देखिए ये फिल्म थिएटर्स में'
आर माधवन ने की अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज की तारीफ, लोगों से कहा- 'जल्द ही जाइए और देखिए ये फिल्म थिएटर्स में'
'मिशन रानीगंज' टीम ने फिल्म को लेकर उठाया बड़ा कदम, ऑस्कर्स में बजेगा अक्षय कुमार की फिल्म का डंका!
'मिशन रानीगंज' टीम ने फिल्म को लेकर उठाया बड़ा कदम, ऑस्कर्स में बजेगा अक्षय कुमार की फिल्म का डंका!

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरावट, फिर भी 15वें दिन ₹5.90 करोड़ (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरा...

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइथा ट्रेलर लॉन्च मुंबई फिल्म परंपरा को पुनर्जीवित करता है
फिल्म | न्यूज़

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइ...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले हफ्ते में ₹31.25 करोड़ की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले ह...

“दोस्त, मार्गदर्शक और बड़े भाई”: आदित्य श्रीवास्तव ने CID के निर्माता बी.पी. सिंह के साथ बिताए 25 सालों को याद किया
टेलीविजन | न्यूज़

“दोस्त, मार्गदर्शक और बड़े भाई”: आदित्य श्रीवास्तव ने CID के निर्माता...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: राजकुमार राव की फिल्म ने मामूली प्रदर्शन किया, ₹29 लाख की कुल कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: राजकुमार राव की फिल्म ने मामूली प्रद...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म का दूसरा हफ्ता पूरा, 14वें दिन ₹425 करोड़ नेट कलेक्शन के करीब
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म का दूसरा हफ्ता पूरा, 14वे...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म ने 12 दिनों में ₹21 करोड़ नेट की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म ने 12 दिनों में ₹21 क...

‘प्रताप’ के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल, फैंस के मन में सवाल—क्या अमित साध का एनकाउंटर स्पेशलिस्ट किरदार असल जिंदगी के पुलिस अधिकारियों से प्रेरित है?
फिल्म | रिलीज

‘प्रताप’ के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल, फैंस के मन में सवाल—क्या अमित साध का...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12: रजनीकांत की फिल्म ने भारत में ₹400 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12: रजनीकांत की फिल्म ने भारत में ₹400 क...

'नई नवेली' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: यामी गौतम की फिल्म लड़खड़ाई, सिर्फ ₹35 लाख नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

'नई नवेली' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: यामी गौतम की फिल्म लड़खड़ाई, सिर...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: राजकुमार राव की फिल्म ने दूसरे सोमवार को ₹45 लाख (नेट) की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: राजकुमार राव की फिल्म ने दूसरे सोमवा...

RIP: दिग्गज निर्माता बी.पी. सिंह का 77 वर्ष की आयु में निधन
टेलीविजन | न्यूज़

RIP: दिग्गज निर्माता बी.पी. सिंह का 77 वर्ष की आयु में निधन...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.