Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

संजय लीला भंसाली की शानदार फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के पूरे हुए 10 साल

"गोलियों की रासलीला राम-लीला" के शानदार 10 साल पूरे होने पर भंसाली प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर इस सफर को याद किया है।

Author: ManoranjanDesk
15 Nov,2023 13:02:45
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
संजय लीला भंसाली की शानदार फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के पूरे हुए 10 साल

“गोलियों की रासलीला राम-लीला” के शानदार 10 साल पूरे होने पर भंसाली प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर इस सफर को याद किया है। इस मौके पर उन्होंने एक खास वीडियो शेयर की जिसमें 10 साल के सफर और पुरानी यादों को दर्शाया गया है। इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन लिखा जो फिल्म के सार से मेल खाता था, “एक दशक की शानदार केमिस्ट्री, जोशीले जुनून और लुभावने किरदारों के लिए। #10YearsOfRamLeela के साथ राजाड़ी और सनेरा के बीच प्यार की जंग का जश्न मना रहा हूं।”

ये फिल्म जो 2013 में रिलीज़ हुई थी, ने न सिर्फ भारतीय सिनेमा में एक नए युग की शुरुआत की, बल्कि फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के लिए बड़ी सफलताओं की एक सीरीज के लिए मंच भी तैयार किया। “राम-लीला” के साथ, संजय लीला भंसाली ने गर्व से भारत की समृद्ध टेपेस्ट्री और संस्कृति को दुनिया के सामने लाने में अपनी महारथ का प्रदर्शन किया और एक सिनेमैटिक मास्टरपीस बनाई जिसने आधुनिकता को अपनाने के साथ-साथ परंपरा का जश्न मनाया।

“राम-लीला” सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि यह एक शानदार अनुभव था जो राजाडी और सनेरा के बीच प्रेम के एक इमोशनल वॉर की पृष्ठभूमि में सामने आया। भंसाली प्रोडक्शंस के सोशल मीडिया पोस्ट ने फिल्म के सार – शानदार केमिस्ट्री, उग्र जुनून और लुभावने किरदारों को बखूबी दर्शाया है। वीडियो, यादगार सीन्स और झलकियों का एक मोंटाज है, जो 10 साल बाद भी लोगों को प्रभावित कर रहा है और उन्हें फिल्म की यादों में ले जाता है।

फिल्म के हर पहलू में बुनी गई प्रतिभा के कारण “राम-लीला” की सफलता कई तरह की थी। संगीत, दिल को झकझोर देने वाली सिम्फनी जिसे खुद संजय लीला भंसाली ने कंपोज किया था, कोरियोग्राफी गणेश आचार्य की थीं और कॉस्टयूम डिजाइन, रंगों और बनावट का एक जीवंत कैनवास है। “राम-लीला” किसी विजुअसल ट्रीट जैसी थी, जो ग्रैंड सेट बनाने की भंसाली की क्षमता का प्रमाण था, जिसने दर्शकों को सिनेमाई भव्यता की दुनिया में पहुंचा दिया और रवि वर्मन की गहरी नजर के तहत सिनेमैटोग्राफी ने हर फ्रेम को कला के काम में बदल दिया।

राम-लीला के दिल में थी इसकी रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण की मुख्य जोड़ी, जिसके बीच पूरी फिल्म में इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री थी। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के जादू ने ना सिर्फ राम और लीला के किरदारों को जीवित किया, बल्कि सिनेमा जगत की जोड़ियों के लिए भी एक स्टैंडर्ड सेट किया। ऐसे में फिल्म के 10 साल बाद भी उनकी जोड़ी दर्शकों के दिल और दिमाग में बनी हुई है और यही चीज इस फिल्म को एक टाइमलेस लव स्टोरी बनाती है।

राम लीला ना सिर्फ एक मनोरंजक फिल्म है, बल्कि साथ में यह सनजय लीला भंसाली की असली विरासत का प्रतिक भी है। उनकी भारतीय कहानियों को बेहद अनोखे ढंग से बताने की खासियत, उनके भारतीय सिनेमा के सच्चे उत्तराधिकारी होने का प्रमाण था। इस तरह से मॉडर्न और परंपरा के सहज मेल के साथ भारतीय कहानियों को सबसे प्रामाणिक तरीके से बताने की उनकी क्षमता, उनके निर्देशन कौशल की पहचान बन गई है।

About The Author
ManoranjanDesk

गोलियों की रासलीला राम-लीलासंजय लीला भंसाली

Comment Box

Also Read

'लव एंड वॉर' के सेट पर क्रू मेंबर की मौत; संजय लीला भंसाली की टीम ने 40 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की पेशकश की।
'लव एंड वॉर' के सेट पर क्रू मेंबर की मौत; संजय लीला भंसाली की टीम ने 40 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की पेशकश की।
दो दीवाने सहर में ट्रेलर: इस वैलेंटाइन यह सब प्यार है
दो दीवाने सहर में ट्रेलर: इस वैलेंटाइन यह सब प्यार है
संजय लीला भंसाली रणबीर कपूर के जन्मदिन पर प्यार और युद्ध का पहला लुक जारी करेंगे
संजय लीला भंसाली रणबीर कपूर के जन्मदिन पर प्यार और युद्ध का पहला लुक जारी करेंगे
रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली 'लव एंड वॉर' की कास्टिंग को लेकर अलग हो गए: मीडिया रिपोर्ट्स
रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली 'लव एंड वॉर' की कास्टिंग को लेकर अलग हो गए: मीडिया रिपोर्ट्स

Also Read

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वागत किया
फिल्म | न्यूज़

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वाग...

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के बारे में Yung DSA—क्यों वे एक खास दायरा बनाए रखते हैं और उनका सम्मान करते हैं
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के बारे में Yung DSA—क्यों वे एक खास दायरा बनाए...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: करीना कपूर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म, सिर्फ़ 1 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: करीना कपूर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: कुणाल खेमू की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ नेट के साथ शुरुआत की, करीना कपूर की थ्रिलर को पीछे छोड़ा
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: कुणाल खेमू की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ नेट क...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी की फ़िल्म ने ₹6 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ₹199 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्...

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
फिल्म | न्यूज़

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर...

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक शानदार समारोह में फिर से शादी की कसमें खाईं
फिल्म | न्यूज़

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से नीचे ही रही
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से न...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की नज़र ₹250 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की न...

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt' तक
डिजिटल | न्यूज़

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.