Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

शाहरुख खान हैं एक अल्टिमेट ग्लोबल आइकन! 2023 में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ के साथ 117 मिलियन डॉलर की कमाई करने वाले बनें एकमात्र भारतीय सुपरस्टार

शाहरुख ने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर हैट्रिक लगाई हैं। जी हां, उनकी फिल्म पठान ने बीते साल 1,050.30 करोड़ की कमाई की, तो जवान ने दुनिया भर में 1,148.32 करोड़ का कलेक्शन जुटाया, और अब डंकी ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Author: ManoranjanDesk
06 Jan,2024 17:29:52
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
शाहरुख खान हैं एक अल्टिमेट ग्लोबल आइकन! 2023 में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ के साथ 117 मिलियन डॉलर की कमाई करने वाले बनें एकमात्र भारतीय सुपरस्टार

शाहरुख ने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर हैट्रिक लगाई हैं। जी हां, उनकी फिल्म पठान ने बीते साल 1,050.30 करोड़ की कमाई की, तो जवान ने दुनिया भर में 1,148.32 करोड़ का कलेक्शन जुटाया, और अब डंकी ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह से एक ही साल में एसआरके का ब्लॉकबस्टर देने का सिलसिला जारी रहा। इन तीनों फिल्मों ने मिलकर 2023 में वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 117 मिलियन डॉलर की शानदार कमाई की। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है जिसे चीन को छोड़कर ट्रेडिशनल इंटरनेशनल मार्केट्स में किसी भी दूसरे इंडियन सुपरस्टार ने एक साल में हासिल नहीं किया है।

2023 में ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की रिलीज के साथ शाहरुख खान का दबदबा दिखाता है कि क्यों उन्हें अल्टिमेट ग्लोबल सुपरस्टार के रूप में सम्मानित किया जाता है। उनकी सफलता ने हमेशा कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए हैं, न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में बड़े पैमाने पर उद्योग के लिए नए स्टैंडर्ड स्थापित किए हैं।

यही नहीं, शाहरुख की सभी तीन फिल्में अब भी सिनेमाघरों में एक साथ चल रही हैं, जिससे उनका बड़ा स्टारडम दिखाई देता है और उनके फैन्स इसे लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं!

बता दें, शाहरुख ने 2023 की साल की जोरदार शुरुआत की थी और ‘पठान’ के साथ स्पाई यूनिवर्स में धूम मचा दी, जबकि ‘जवान’ के साथ एक्शन और रोमांच को उन्होंने फिर से परिभाषित किया। इसके बाद डंकी आई और एक बेहद दिल छू लेने वाली कहानी पर्दे पर लाई। एक गैर-एक्शन फिल्म होने के बावजूद, डंकी ने महत्वपूर्ण लोकप्रियता और बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है। यह फिल्म राजकुमार हिरानी के भावनात्मक रूप से समृद्ध सिनेमा के लिए एक परफेक्ट मिसाल है।

इस फिल्म ने इतिहास रच दिया क्योंकि डंकी को क्रिसमस की शाम यूरोप के सबसे बड़े सिनेमाघर ले ग्रैंड रेक्स में शोकेस किया गया, जिससे यह वहां दिखाई जाने वाली पहली बॉलीवुड हिंदी फिल्म बन गई। इसके अलावा, फिल्म का जोशीला और प्यारा गाना लूट पुट गया पेरिस में एफिल टॉवर और आर्क डी ट्रायम्फ जैसे आइकोनिक जगहों के सामने प्रदर्शित किया गया था। डंकी ने वास्तव में दुनिया भर के प्रशंसकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है!

About The Author
ManoranjanDesk

शाहरुख खान

Comment Box

Also Read

शाहरुख खान जन्मदिन विशेष: मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटी; किंग खान की आने वाली फिल्म ने उत्साह और बढ़ा दिया है।
शाहरुख खान जन्मदिन विशेष: मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटी; किंग खान की आने वाली फिल्म ने उत्साह और बढ़ा दिया है।
अभय वर्मा ने 'किंग' में शाहरुख खान के साथ काम करने को 'एक आशीर्वाद' बताया
अभय वर्मा ने 'किंग' में शाहरुख खान के साथ काम करने को 'एक आशीर्वाद' बताया
नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
इंसान स्वभाव से ही जटिल और कमियों वाले होते हैं: अक्षय ओबेरॉय
इंसान स्वभाव से ही जटिल और कमियों वाले होते हैं: अक्षय ओबेरॉय

Also Read

कनिका कपूर ने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने की घोषणा की, गोपनीयता का अनुरोध किया
म्यूजिक | न्यूज़

कनिका कपूर ने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने की घोषणा की, गोपनीयता का...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹465 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹465 करोड़...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में 18.5% का उछाल, 12वें दिन ₹1.60 करोड़ (नेट) की कमाई
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में 18....

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ₹460 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ₹460 करोड़ न...

अमित साध की फिल्म 'प्रताप' के मेकर्स ने भोपाल में तैयार की जेल, फिल्म को वास्तविकता के करीब दिखाने के लिए उठाया खास कदम
फिल्म | रिलीज

अमित साध की फिल्म 'प्रताप' के मेकर्स ने भोपाल में तैयार की जेल, फिल्म...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दूसरे सोमवार को ₹1.35 करोड़ नेट की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दूसरे...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रजनीकांत की फिल्म की शानदार रफ्तार जारी, दुनिया भर में ₹800 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रजनीकांत की फिल्म की शानदार रफ्तार ज...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में मामूली उछाल, ₹45 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई...

बाबिल खान ने बताया कि संघर्ष के दिनों में इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर उन्हें पॉकेट मनी देती थीं।
फिल्म | न्यूज़

बाबिल खान ने बताया कि संघर्ष के दिनों में इरफान खान की पत्नी सुतापा सि...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7% की उछाल, दूसरे शुक्रवार को ₹2.85 करोड़ की नेट कमाई
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7%...

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.