Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल ने दर्शकों से की ‘द इंडिया स्टोरी’ देखने की अपील, आज से शुरू हो चुकी है एडवांस बुकिंग

अभिनेता श्रेयस तलपड़े और अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपनी आगामी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' को लेकर दर्शकों के नाम एक खास संदेश साझा किया है।

Author: ManoranjanDesk
23 Jul,2026 16:59:29
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल ने दर्शकों से की ‘द इंडिया स्टोरी’ देखने की अपील, आज से शुरू हो चुकी है एडवांस बुकिंग

अभिनेता श्रेयस तलपड़े और अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपनी आगामी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ को लेकर दर्शकों के नाम एक खास संदेश साझा किया है। दोनों कलाकारों ने कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल वाली खेती से जुड़े गंभीर मुद्दे पर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए फिल्म देखने की अपील की है। ज़ी स्टूडियोज़ और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि इसकी कहानी और निर्माण सागर बी. शिंदे ने किया है। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज़ होगी। कीटनाशक खेती और उसके जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले दूरगामी प्रभावों से प्रेरित यह फिल्म एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा के जरिए समाज के एक महत्वपूर्ण मुद्दे को सामने लाती है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए काजल अग्रवाल ने कहा, “‘द इंडिया स्टोरी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह ऐसे विषय पर बातचीत शुरू करने की कोशिश है, जो हर दिन करोड़ों लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित कर रही है। साथ ही यह फिल्म न सिर्फ हमारे खाने की थाली से जुड़े कई अहम सवाल उठाती है, बल्कि लोगों को अपने भोजन और उसके स्रोत के प्रति अधिक जागरूक बनने के लिए प्रेरित भी करती है।”

चेक आउट:

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल ने दर्शकों से की 'द इंडिया स्टोरी' देखने की अपील, आज से शुरू हो चुकी है एडवांस बुकिंग 64583

वहीं श्रेयस तलपड़े कहते हैं कि यह फिल्म ऐसे मुद्दे पर रोशनी डालती है, जो अक्सर लोगों की नजरों से ओझल रह जाता है, जबकि इसका असर अनगिनत परिवारों पर पड़ता है। अत: उन्होंने उम्मीद जताई है कि दर्शक जब फिल्म देखेंगे तो न सिर्फ फिल्म की कहानी से जुड़ेंगे, बल्कि सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी इसके संदेश को अपने घरों और समाज में लेकर जाएंगे।

अपने प्रभावशाली कथानक और सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषय के साथ ‘द इंडिया स्टोरी’ का उद्देश्य दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें जागरूक करना भी है। निर्माताओं ने यह भी घोषणा की है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग 23 जुलाई यानी आज से शुरू हो चुकी है, जिससे दर्शक रिलीज़ से पहले ही अपनी सीटें बुक कर लें।

फिल्म के सह-निर्माता स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैंदाने, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी हैं। फिल्म के तकनीकी दल में सिनेमैटोग्राफर निशांत भागवत, संगीतकार मंगेश धाकड़े, संपादक आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आज़मी और साउंड डिज़ाइनर अनमोल भावे शामिल हैं।

About The Author
ManoranjanDesk

काजल अग्रवालद इंडिया स्टोरीश्रेयस तलपड़े

Comment Box

Also Read

'द इंडिया स्टोरी' का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: श्रेयस और काजल की फिल्म ने 32 लाख कमाए
'द इंडिया स्टोरी' का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: श्रेयस और काजल की फिल्म ने 32 लाख कमाए
'द इंडिया स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की फिल्म की ठीक-ठाक शुरुआत
'द इंडिया स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की फिल्म की ठीक-ठाक शुरुआत
'द इंडिया स्टोरी' ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि मैं क्या खा रहा हूँ: श्रेयस तलपड़े
'द इंडिया स्टोरी' ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि मैं क्या खा रहा हूँ: श्रेयस तलपड़े
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने 'द इंडिया स्टोरी' की ग्रीन कार्पेट स्क्रीनिंग में बिखेरा जलवा
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने 'द इंडिया स्टोरी' की ग्रीन कार्पेट स्क्रीनिंग में बिखेरा जलवा

Also Read

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे, ₹175 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफ...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
फिल्म | न्यूज़

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले द...

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
फिल्म | रिलीज

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?...

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और गिरी, अभी तक ₹25 करोड़ नेट का आंकड़ा नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और ग...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की कमाई में मिडवीक गिरावट, नेट कलेक्शन ₹130 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल स्टारर फ़िल्म की नज़र ₹150 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

क्या 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' कॉपीराइट विवाद में फंसी? रैपरिया बालम ने लगाए गंभीर आरोप
फिल्म | न्यूज़

क्या 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' कॉपीराइट विवाद में फंसी? रैपरिया बालम ने लगा...

'लेगो एयरप्लेन' वाली टिप्पणी को लेकर नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा।
फिल्म | न्यूज़

'लेगो एयरप्लेन' वाली टिप्पणी को लेकर नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मा...

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने सोमवार का टेस्ट पास किया, ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हुई
फिल्म | न्यूज़

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म न...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.