Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

फिल्म फाइटर में स्क्वाड्रन लीडर ‘पैटी’ बनने के ​​ऋतिक रोशन के इस बीटीएस वीडियो पर डालिए एक नजर

फाइटर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 317 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है और तीसरे वीकेंड में शानदार कमाई के लिए तैयार है।

Author: ManoranjanDesk
09 Feb,2024 14:40:29
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
फिल्म फाइटर में स्क्वाड्रन लीडर ‘पैटी’ बनने के ​​ऋतिक रोशन के इस बीटीएस वीडियो पर डालिए एक नजर

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर ने ज़बरदस्त एरियल एक्शन और देशभक्ति के जोश के साथ दर्शकों के सामने कुछ ऐसा पेश किया है जो पहले कभी बड़े पर्दे पर अनुभव नहीं किया गया था। ये फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस भी कर रही है। बता दें इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर “पैटी” पठानिया का किरदार निभाया हैं। जबकि सुपरस्टार ने हमारे देश के एयर वॉरियर के रूप में अपने स्टाइल, नजरिए और व्यक्तित्व से लोगों का दिल जीत लिया हैं, इस रूप में खुद को बदलने का उनका सफर भी बेहद दिलचस्प रहा है। इसके अलावा, फिल्म ने इतिहास भी रचा क्योंकि बिल्कुल नया रोमांटिक गाना ‘बेकार दिल’ आज सिनेमाघरों में इसके थिएट्रिकल वर्जन के साथ जुड़ा हुआ है, जो वैलेंटाइन वीक पर लोगों के लिए एक परफेक्ट तोहफा है।

लेकिन सबसे पहले बात ऋतिक रोशन के एयर व़ॉरियर बनने की जो कि एक परफेक्ट चाइस साबित हुए हैं। जी हां, क्योंकि इसके लिए एक फाइटर पाइलट की की मूल बातें सीखने से लेकर हर फ्रेम में अपना बेस्ट देने तक, ऋतिक ने पैटी के रूप में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया है, जिसका पूरा प्रोसेज फिल्म के बीटीएस वीडियो में आप भी देख सकते है। इस शेयर करते हुए ऋतिक ने कैप्शन लिखा-

“स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया को समझने में मुझे कुछ समय लगा। उन्हें पैटी कहें या शम्मी, उनके भीतर लगातार खींचतान चल रही थी। शम्मी बेहद कमजोर हैं, पैटी दिमाग से मजबूत हैं और लेजर केंद्रित हैं। शम्मी गिल्ट से घिरे हुए है, पैटी मुक्ति का पीछा कर रहें है। शम्मी आज्ञाकारी है, पैटी नियम तोड़ने वाला है, जोखिम लेने वाला है। शम्मी अपने सेफ स्पेस की तलाश में है, पैटी को अपने सुखोई Su-30 MKI के दायरे में आराम मिलता है। शम्मी बेटा, दोस्त और प्रेमी है, पैटी #Fighter है!

इस सपने को पंख देने (लिटरली), हमें बुलंदियों तक पहुंचाने और धैर्यपूर्वक हमें अपने नजरिए से जोड़ने के लिए @s1dand आपका धन्यवाद। बेहतरीन कास्ट को धन्यवाद @deepikapadukone @anilskapoor @iamksgofficial @akshay0beroi @iamsanjeeda , आप सभी ने मुझे हर दिन अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित किया।”

इसके अलावा, फिल्म को सभी जगह से बहुत प्यार मिल रहा है, ऐसे में मेकर्स ने आज से ही थिएटर में फिल्म के नए गाने ‘बेकार दिल’ को जारी कर दिया है। यह भारतीय सिनेमा में हुई एक बड़ी घटना है क्योंकि ऐसा करने की कोशिश बहुत समय बाद की जा रही है। इस गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की शानदार केमिस्ट्री और रोमांस को पेश किया गया है, जो इस वैलेंटाइन्स वीक में चारचाँद लगाने के लिए काफी है। बता दें कि यह फिल्म के निर्माताओं की अनोखी सोच है। फिल्म को और बढ़ाने के लिए यह एक बड़ा कदम है, खासकर तब जब यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। यह तीसरे हफ्ते में ‘फाइटर’ जैसी एक अनोखी फिल्म में नए गाने को जोड़ने की अनोखी सोच दर्शकों को बेहद उत्साहित कर रही है।

वहीं फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बेकार दिल गाने का बीटीएस वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

फाइटर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 317 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है और तीसरे वीकेंड में शानदार कमाई के लिए तैयार है।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘फाइटर’ सिनेमाई प्रतिभा का प्रतीक है। यह फिल्म एक अद्वितीय सिनेमाई अनुभव का वादा करते हुए, दिल को छू लेने वाले एक्शन और देशभक्ति के उत्साह को सहजता से जोड़ती है। ये फिल्म अब सिनेमाघरों में है।

About The Author
ManoranjanDesk

ऋतिक रोशनफाइटर

Comment Box

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: रजनीकांत की फिल्म पहले हफ्ते में ही ₹300 करोड़ नेट के करीब पहुंची
जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: रजनीकांत की फिल्म पहले हफ्ते में ही ₹300 करोड़ नेट के करीब पहुंची
जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़ नेट के करीब, दुनिया भर में ₹200 करोड़ के पार
जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़ नेट के करीब, दुनिया भर में ₹200 करोड़ के पार
जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की, ₹59.70 करोड़ की नेट कमाई की
जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की, ₹59.70 करोड़ की नेट कमाई की
ऋतिक रोशन की वायरल
ऋतिक रोशन की वायरल "एंजेल ऑफ डेथ" पोस्ट ने प्रशंसकों के बीच अटकलें तेज कर दीं

Also Read

'हर औरत के अंदर एक ऐसी ताकत होती है, जिससे वह खुद भी अनजान होती है: ‘प्रताप’ में पूनम के किरदार में नजर आएंगी ईशा देओल
फिल्म | रिलीज

'हर औरत के अंदर एक ऐसी ताकत होती है, जिससे वह खुद भी अनजान होती है: ‘प...

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फ़िल्म 'तू है मेरी किरण' की रिलीज़ पर रोक लगाई: जानें क्यों
फिल्म | न्यूज़

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फ़िल्म 'तू है म...

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का मोशन पोस्टर जारी, 26 अक्टूबर को आएगा ट्रेलर
फिल्म | रिलीज

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का म...

रवि दुबे ने चेन्नई के एक कार्यक्रम में 'रामायण' के लिए अपने पहले ऑडिशन को याद किया, यश के मिलनसार और उदार स्वभाव की तारीफ की।
फिल्म | न्यूज़

रवि दुबे ने चेन्नई के एक कार्यक्रम में 'रामायण' के लिए अपने पहले ऑडिशन...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: गिरावट के बावजूद छठे दिन राजकुमार राव की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ (नेट) की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: गिरावट के बावजूद छठे दिन राजकुमार राव की फि...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शुभ दशहरा के मौके पर अपनी दूसरी बेटी का नाम 'देवी' रखा है।
फिल्म | न्यूज़

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शुभ दशहरा के मौके पर अपनी दूसरी बेटी क...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: राजकुमार राव की फिल्म भारत में ₹15 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: राजकुमार राव की फिल्म भारत में ₹15 कर...

टाइगर श्रॉफ फायरिंग घटना: अभिनेता को जलने के निशान आए, एकनाथ शिंदे ने किया चौंकाने वाला खुलासा
फिल्म | न्यूज़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग घटना: अभिनेता को जलने के निशान आए, एकनाथ शिंदे ने...

गोलीबारी की घटना की खबरों के बीच दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचीं; पैपराजी से दूरी बनाई, आयशा श्रॉफ ने दी प्रतिक्रिया
फिल्म | न्यूज़

गोलीबारी की घटना की खबरों के बीच दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचीं;...

अभय वर्मा ने 'किंग' में शाहरुख खान के साथ काम करने को 'एक आशीर्वाद' बताया
फिल्म | न्यूज़

अभय वर्मा ने 'किंग' में शाहरुख खान के साथ काम करने को 'एक आशीर्वाद' बत...

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो लोखंडवाला अपार्टमेंट बेचे
फिल्म | न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो...

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक शुरुआत की, 3.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.