Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

‘मस्ती 4’ का ग्लैमरस और हाई एनर्जेटिक गाना ‘वन इन करोड़’ हुआ रिलीज़

'मस्ती 4' के ग्रैंड रिलीज़ में अब बस एक हफ्ता बचा है, और इसी बीच मेकर्स वेवबैंड प्रोडक्शन ने फिल्म का तीसरा हाई एनर्जेटिक गाना ‘वन इन करोड़’ लॉन्च कर दिया है, जो आते ही सबका ध्यान खींच रहा है!

Author: ManoranjanDesk
15 Nov,2025 15:54:05
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
‘मस्ती 4’ का ग्लैमरस और हाई एनर्जेटिक गाना ‘वन इन करोड़’ हुआ रिलीज़

‘मस्ती 4’ के ग्रैंड रिलीज़ में अब बस एक हफ्ता बचा है, और इसी बीच मेकर्स वेवबैंड प्रोडक्शन ने फिल्म का तीसरा हाई एनर्जेटिक गाना ‘वन इन करोड़’ लॉन्च कर दिया है, जो आते ही सबका ध्यान खींच रहा है! रिब-टिक्लिंग ट्रेलर और चार्टबस्टर हिट्स ‘पकड़ पकड़’ और ‘रसिया बलमा’ के बाद यह नया गाना दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा रहा है। सिर्फ यही नहीं 21 नवंबर 2025 को थिएट्रिकल रिलीज़ के लिए तैयार ‘मस्ती 4’ का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

मीत ब्रदर्स और मेलो डी द्वारा लिखे इस नए गीत का संगीत तैयार किया है मीत ब्रदर्स ने। फिल्म के ग्लैमरस साइड, भव्यता और विज़ुअली स्टनिंग वाइब को दर्शाता यह ट्रैक यूके की एक विशाल, आलीशान हवेली या एस्टेट में फिल्माया गया है, जो इस गाने को और रिचनेस देता है। सिर्फ यही नहीं एलीगेंट डेकोर, हाई-फैशन स्टाइलिंग और पॉलिश्ड एस्थेटिक्स का संगम, यह गीत ‘मस्ती’ फ्रेंचाइज़ की बोल्ड और फन-लविंग पहचान को मजबूती से उभारता है।

इस गाने में ओजी ‘मस्ती’ बॉयज़ रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी नज़र आ रहे हैं, जिनके साथ प्रमुख अभिनेत्रियाँ रूही सिंह, श्रेया शर्मा और एलनाज़ नोरौज़ी भी शामिल हैं। इनके साथ अर्जुन वारसी और नरगिस फाखरी भी दिखाई देते हैं, जो सभी अपनी कमाल की स्क्रीन प्रेज़ेंस और चार्म से गाने को और आकर्षक बनाते हैं। कैची हुक लाइन, जबरदस्त एनर्जी और लग्ज़री से भरी म्यूज़िकल स्ट्रक्चर से लैस यह ट्रैक भी जल्द ही दर्शकों की चार्टबस्टर हिट्स में शामिल हो जाए तो आश्चर्य नहीं।

इस गाने के बारे में मीत ब्रदर्स का कहना है, “‘वन इन करोड़’ के साथ हमारा मकसद एक ऐसा ग्लैमरस, हाई-एनर्जी ट्रैक बनाना था, जो बड़ा, बोल्ड और तुरंत दिल को बांध लेने वाला हो और हमें ख़ुशी है कि हम इसमें सफल हों। ‘मस्ती’ का वाइब हमेशा फन और फ्लर्टी होता है, इसलिए हमने म्यूज़िक को उसी अपस्केल, इंटरनेशनल फील के साथ तैयार किया है।”

मीत ब्रदर्स के साथ गीतकार और गायक मेलो डी ने अपनी बात रखते हुए कहा, “हम चाहते थे कि हुक लाइन मॉडर्न, प्लेफुल और यादगार होने के साथ कुछ ऐसा हो, जो ‘मस्ती’ यूनिवर्स की मस्ती और लक्ज़री दोनों को कैप्चर करे। ‘वन इन करोड़’ शरारत और क्लास का परफेक्ट मिश्रण है, और इसे बनाना हमारे लिए बहुत मजेदार रहा।”

गौरतलब है कि मिलाप मिलन ज़वेरी द्वारा लिखित और निर्देशित, ‘मस्ती 4’ इस प्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइज़ के लिए अपने टैगलाइन “लव वीज़ा” के साथ एक बड़े-स्केल वाला नया अध्याय है। सिर्फ यही नहीं यह फिल्म ज़वेरी के सिग्नेचर ह्यूमर, शानदार प्रोडक्शन डिज़ाइन, खूबसूरत यूके विज़ुअल्स के साथ ओजी ट्रायो की मज़ेदार केमिस्ट्री का भी वादा करती है।

वेवबैंड प्रोडक्शन और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, तथा मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के सहयोग से बनी इस फिल्म को ए. झुनझुनवाला और शिखा करण अहलूवालिया ने प्रोड्यूस किया है, साथ ही इंद्र कुमार, अशोक ठकेरिया, शोभा कपूर, एकता कपूर और उमेश बंसल भी निर्माता के रूप में जुड़े हैं।

About The Author
ManoranjanDesk

अशोक ठकेरियाआफताब शिवदासानीइंद्र कुमारउमेश बंसलए. झुनझुनवालाएकता कपूरएलनाज़ नोरौज़ीमस्ती 4रितेश देशमुखरूही सिंहविवेक ओबेरॉयशिखा करण अहलूवालियाशोभा कपूरश्रेया शर्मा

Comment Box

Also Read

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 140 करोड़ नेट के करीब
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 140 करोड़ नेट के करीब
वीकेंड पर हंसी-मज़ाक बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त कमाई में बदल गया; 'धमाल 4' ने अपने पहले रविवार को ₹28.40 करोड़ (नेट) कमाए!
वीकेंड पर हंसी-मज़ाक बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त कमाई में बदल गया; 'धमाल 4' ने अपने पहले रविवार को ₹28.40 करोड़ (नेट) कमाए!
फिल्ममेकर इंद्र कुमार और एक्टर अजय देवगन की पांचवीं फिल्म 'धमाल 4' रिलीज़ के लिए तैयार है और फिल्ममेकर एक्टर के बारे में ऐसा सोचते हैं।
फिल्ममेकर इंद्र कुमार और एक्टर अजय देवगन की पांचवीं फिल्म 'धमाल 4' रिलीज़ के लिए तैयार है और फिल्ममेकर एक्टर के बारे में ऐसा सोचते हैं।
5 कारण जिनकी वजह से 'धमाल 4', 'अल्फा' से आगे निकल सकती है
5 कारण जिनकी वजह से 'धमाल 4', 'अल्फा' से आगे निकल सकती है

Also Read

सलमान भाई ने बिना शर्ट वाली तस्वीरें और एक रहस्यमयी नोट पोस्ट किया—देखिए
फिल्म | न्यूज़

सलमान भाई ने बिना शर्ट वाली तस्वीरें और एक रहस्यमयी नोट पोस्ट किया—देख...

'द इंडिया स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की फिल्म की ठीक-ठाक शुरुआत
फिल्म | न्यूज़

'द इंडिया स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रव...

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 100 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 100 करोड़...

'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल और राजकुमार संतोषी की क्लासिक फिल्में सिनेमाघरों में लौटेंगी
फिल्म | न्यूज़

'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल और राजकुमार संतोषी की क्लासिक फिल्में...

रामायण का ट्रेलर टला; प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​और सोनी पिक्चर्स ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर होंगे।
फिल्म | न्यूज़

रामायण का ट्रेलर टला; प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​और सोनी पिक्चर्स ग्ल...

आकांक्षा चमोला की अपने एक्स गौरव खन्ना के बारे में की गई टिप्पणी ने 'लॉक अप 2' के दर्शकों के बीच बहस छेड़ दी है।
डिजिटल | न्यूज़

आकांक्षा चमोला की अपने एक्स गौरव खन्ना के बारे में की गई टिप्पणी ने 'ल...

'द इंडिया स्टोरी' ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि मैं क्या खा रहा हूँ: श्रेयस तलपड़े
फिल्म | न्यूज़

'द इंडिया स्टोरी' ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि मैं क्या खा रहा हू...

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने 'द इंडिया स्टोरी' की ग्रीन कार्पेट स्क्रीनिंग में बिखेरा जलवा
फिल्म | रिलीज

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने 'द इंडिया स्टोरी' की ग्रीन कार्पेट स्...

जितेन्द्र ने बताया कि उन्होंने अपना 'अनलकी' घर क्यों छोड़ा, जो बाद में 450 करोड़ रुपये की संपत्ति बन गया।
फिल्म | न्यूज़

जितेन्द्र ने बताया कि उन्होंने अपना 'अनलकी' घर क्यों छोड़ा, जो बाद में...

बॉबी देओल ने बताया कि धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी काम करना चाहते थे; पिता की आखिरी फिल्म की डबिंग को 'आशीर्वाद' बताया।
फिल्म | न्यूज़

बॉबी देओल ने बताया कि धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी काम करना चाहते थ...

अमिताभ बच्चन 1 अगस्त से KBC की शूटिंग शुरू करेंगे
टेलीविजन | न्यूज़

अमिताभ बच्चन 1 अगस्त से KBC की शूटिंग शुरू करेंगे...

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल ने दर्शकों से की 'द इंडिया स्टोरी' देखने की अपील, आज से शुरू हो चुकी है एडवांस बुकिंग
फिल्म | रिलीज

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल ने दर्शकों से की 'द इंडिया स्टोरी' देखने...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.