Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

दिव्यता, भावना और सांस्कृतिक शक्ति समेटे रिलीज़ हुआ ‘द ताज स्टोरी’ का ‘धम धड़क’ गीत

तुषार अमरीश गोयल द्वारा लिखित और निर्देशित तथा स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. और सीए सुरेश झा द्वारा प्रस्तुत ‘द ताज स्टोरी’, हर नए अपडेट के साथ दर्शकों के बीच ज़बरदस्त चर्चा का विषय बनती जा रही है।

Author: ManoranjanDesk
27 Oct,2025 20:40:03
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
दिव्यता, भावना और सांस्कृतिक शक्ति समेटे रिलीज़ हुआ ‘द ताज स्टोरी’ का ‘धम धड़क’ गीत

तुषार अमरीश गोयल द्वारा लिखित और निर्देशित तथा स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. और सीए सुरेश झा द्वारा प्रस्तुत ‘द ताज स्टोरी’, हर नए अपडेट के साथ दर्शकों के बीच ज़बरदस्त चर्चा का विषय बनती जा रही है। दमदार, विस्फोटक और सोचने पर मजबूर कर देने वाले ट्रेलर के बाद अब मेकर्स ने फिल्म के शक्तिशाली डायलॉग प्रोमो के बाद इस चर्चित माहौल को एक कदम और आगे ले जाते हुए फिल्म का पहला गीत ‘धम धड़क’ जारी कर दिया है, जो कैलाश खेर की शक्तिशाली आवाज़ में फिल्म की कहानी से गहराई से जुड़ता है।

यह गीत फिल्म की भावनात्मक और दार्शनिक आत्मा को खूबसूरती से दर्शाता है। इसकी धुन जहां ऊर्जा से भरपूर है, वहीं इसके बोल आध्यात्मिक गहराई से ओतप्रोत हैं। गीत के विज़ुअल्स दर्शकों को फिल्म की कथा के केंद्र में ले जाते हैं। दिव्य नृत्य के साथ फिल्माए गए इस गीत में पवित्रता, समर्पण और सत्य बनाम धारणा के शाश्वत संघर्ष को बखूबी दर्शाया गया है। गौरतलब है कि राहुल देव नाथ द्वारा संगीतबद्ध इस गीत के बोल विक्रम चौधरी ने लिखे हैं। यह गीत कहानी में ऐसे पिरोया गया है कि यह फिल्म की मूल भावना को और मजबूत बनाता है।

परेश रावल के साथ जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नामित दास जैसे दमदार कलाकारों से सजी ‘द ताज स्टोरी’ सिर्फ एक पीरियड या ऐतिहासिक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमा आधारित बहस है, जो सामाजिक टिप्पणी के साथ इतिहास की पुनः समीक्षा प्रस्तुत करती है।
संगीत रोहित शर्मा और राहुल देव नाथ के संगीत निर्देशन में बनी फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ कथानक की तीव्रता के साथ भावनात्मक प्रभाव को भी गहरा करता है। 31 अक्टूबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में भव्य रूप से रिलीज़ हो रही ‘द ताज स्टोरी’ दर्शकों को सोचने, सवाल पूछने और शायद इतिहास व आज़ादी की परिभाषा को नए सिरे से समझने के लिए प्रेरित करेगी।

About The Author
ManoranjanDesk

द ताज स्टोरी

Comment Box

Also Read

द ताज स्टोरी डे 21 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: फिल्म में कोई सुधार नहीं दिखा, क्योंकि थियेट्रिकल रन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है
द ताज स्टोरी डे 21 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: फिल्म में कोई सुधार नहीं दिखा, क्योंकि थियेट्रिकल रन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है
द ताज स्टोरी डे 19 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: तीसरे सप्ताह के अंत के करीब पहुंचते-पहुंचते फिल्म की धीमी गति
द ताज स्टोरी डे 19 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: तीसरे सप्ताह के अंत के करीब पहुंचते-पहुंचते फिल्म की धीमी गति
द ताज स्टोरी डे 16 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: संख्याएँ बंद होने की ओर बढ़ने से फिल्म और गिरी
द ताज स्टोरी डे 16 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: संख्याएँ बंद होने की ओर बढ़ने से फिल्म और गिरी
द ताज स्टोरी डे 15 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: एक खामोश शनिवार, जिसमें कोई गति नजर नहीं आ रही
द ताज स्टोरी डे 15 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: एक खामोश शनिवार, जिसमें कोई गति नजर नहीं आ रही

Also Read

बाबिल खान ने बताया कि संघर्ष के दिनों में इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर उन्हें पॉकेट मनी देती थीं।
फिल्म | न्यूज़

बाबिल खान ने बताया कि संघर्ष के दिनों में इरफान खान की पत्नी सुतापा सि...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7% की उछाल, दूसरे शुक्रवार को ₹2.85 करोड़ की नेट कमाई
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7%...

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरावट, फिर भी 15वें दिन ₹5.90 करोड़ (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरा...

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइथा ट्रेलर लॉन्च मुंबई फिल्म परंपरा को पुनर्जीवित करता है
फिल्म | न्यूज़

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइ...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले हफ्ते में ₹31.25 करोड़ की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले ह...

“दोस्त, मार्गदर्शक और बड़े भाई”: आदित्य श्रीवास्तव ने CID के निर्माता बी.पी. सिंह के साथ बिताए 25 सालों को याद किया
टेलीविजन | न्यूज़

“दोस्त, मार्गदर्शक और बड़े भाई”: आदित्य श्रीवास्तव ने CID के निर्माता...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: राजकुमार राव की फिल्म ने मामूली प्रदर्शन किया, ₹29 लाख की कुल कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: राजकुमार राव की फिल्म ने मामूली प्रद...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म का दूसरा हफ्ता पूरा, 14वें दिन ₹425 करोड़ नेट कलेक्शन के करीब
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म का दूसरा हफ्ता पूरा, 14वे...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म ने 12 दिनों में ₹21 करोड़ नेट की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म ने 12 दिनों में ₹21 क...

‘प्रताप’ के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल, फैंस के मन में सवाल—क्या अमित साध का एनकाउंटर स्पेशलिस्ट किरदार असल जिंदगी के पुलिस अधिकारियों से प्रेरित है?
फिल्म | रिलीज

‘प्रताप’ के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल, फैंस के मन में सवाल—क्या अमित साध का...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.