Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

दर्शकों के बीच थियेटर्स में धूम मचा रही फिल्म ‘मस्ती 4’ का गाना ‘नागिन’ रिलीज़

थियेटर्स में शानदार और सफल रन का आनंद ले रही 'मस्ती 4' की टीम ने अब दर्शकों की भारी डिमांड पर इसका बहुप्रतीक्षित नया गाना ‘नागिन’ रिलीज़ कर दिया है।

Author: ManoranjanDesk
26 Nov,2025 13:35:13
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
दर्शकों के बीच थियेटर्स में धूम मचा रही फिल्म ‘मस्ती 4’ का गाना ‘नागिन’ रिलीज़

थियेटर्स में शानदार और सफल रन का आनंद ले रही ‘मस्ती 4’ की टीम ने अब दर्शकों की भारी डिमांड पर इसका बहुप्रतीक्षित नया गाना ‘नागिन’ रिलीज़ कर दिया है। ‘पकड़ पकड़’, ‘रसिया बलमा’ और ‘वन इन करोड़’ जैसे वायरल हिट्स के बाद यह ताज़ा ट्रैक फिल्म की म्यूज़िकल लाइनअप में एक और धमाकेदार तड़का जोड़ता है, जो फ्रेंचाइज़ी की एनर्जी और मस्ती को और ऊंचा उठा रहा है।

मीट ब्रदर्स द्वारा कंपोज़ और मीट ब्रदर्स, दानिश साबरी, अमित गुप्ता और आदित्य जैन द्वारा गाया गया ‘नागिन’ एक हाई-वोल्टेज, जोशीला और धमाकेदार गाना है। यह गाना अपने बेबाक अंदाज़, फ्लर्टी वाइब और मास अपील के साथ ‘मस्ती’ यूनिवर्स की पहचान को पूरी तरह दर्शाता है। धड़कते बीट्स और चुलबुले माहौल का यह ताज़ा मिक्स सुनते ही झूमने पर मजबूर कर देता है।

इस गाने के विज़ुअल्स भी उतने ही रंगीन, स्टाइलिश और एनर्जेटिक हैं, जहां ‘मस्ती 4’ की कास्ट अपनी धांसू स्क्रीन प्रेज़ेंस और स्वैग से गाने को और भी खूबसूरत बना रही है।

मीट ब्रदर्स इस नए गाने के बारे में कहते हैं, “‘नागिन’ को हमने पूरी तरह उसी पागलपन और एनर्जी को मैच करने के लिए बनाया है, जिसे दर्शक ‘मस्ती 4’ में पसंद कर रहे हैं। ये बोल्ड है, कैची है, और इसमें वही देसी डांस ग्रूव है जिससे लोग तुरंत कनेक्ट होते हैं। हम एक ऐसा ट्रैक चाहते थे जो मज़ेदार, फेस्टिव और बिल्कुल लार्जर-दैन-लाइफ हो और ‘नागिन’ बिल्कुल वही फील देता है।”

गायक और लिरिसिस्ट दानिश साबरी ने अपनी बात रखते हुए कहा, “‘नागिन’ बनाते वक्त हमें बहुत मज़ा आया। ये चटपटा है, क्वर्की है और फिल्म की पूरी दीवानगी को पकड़ता है। इसका हुक खास तौर पर इस तरह लिखा है कि तुरंत जुबान पर चढ़ जाए। लोग हाई-एनर्जी ट्रैक मांग रहे थे, और ये उसी का जवाब है!”

मिलाप मिलन ज़वेरी निर्देशित ‘मस्ती 4’ अपने “लव वीज़ा” प्लॉट, यूके में शूट हुए भव्य विज़ुअल्स, स्टाइलिश प्रोडक्शन डिज़ाइन और ओजी तिकड़ी, रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की शरारती केमिस्ट्री के साथ फ्रेंचाइज़ी को और बड़े स्तर पर ले जाती है। उनके साथ रूही सिंह, श्रेया शर्मा, एलनाज़ नोरोज़ी नज़र आती हैं, जबकि अरशद वारसी और नरगिस फाखरी स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई देते हैं।

वेवबैंड प्रोडक्शन और जी स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के सहयोग से बनी इस फिल्म को ए. झुनझुनवाला, शिखा करण अहलूवालिया, इंद्र कुमार, अशोक ठकेरिया, शोभा कपूर, एकता कपूर और उमेश बंसल ने प्रोड्यूस किया है।

दर्शकों को ‘मस्ती 4’ की कॉमेडी, गड़बड़झाला, म्यूज़िक और पागलपन खूब पसंद आ रही है और ‘नागिन’ इस जश्न में एक और जबरदस्त धुन भर रही है।

About The Author
ManoranjanDesk

आफताब शिवदासानीमस्ती 4रितेश देशमुखविवेक ओबेरॉय

Comment Box

Also Read

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी रहे हैं।"
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 140 करोड़ नेट के करीब
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 140 करोड़ नेट के करीब
5 कारण जिनकी वजह से 'धमाल 4', 'अल्फा' से आगे निकल सकती है
5 कारण जिनकी वजह से 'धमाल 4', 'अल्फा' से आगे निकल सकती है
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट

Also Read

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी की फ़िल्म ने ₹6 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ₹199 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्...

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
फिल्म | न्यूज़

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर...

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक शानदार समारोह में फिर से शादी की कसमें खाईं
फिल्म | न्यूज़

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से नीचे ही रही
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से न...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की नज़र ₹250 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की न...

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt' तक
डिजिटल | न्यूज़

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे, ₹175 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफ...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
फिल्म | न्यूज़

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले द...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.