Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

अल्लू अर्जुन के ‘पुष्पा पुष्पा’ गाने पर थिरक रहा है पूरा देश, स्टेडियम से लेकर ग्रेजुएशन सेरेमनी तक लोगों पर देखने मिल रही है दीवानगी

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर "पुष्पा 2: द रूल" इस साल की मच अवेटेड फिल्म है। लोग इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं, और यह उत्साह दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।

Author: ManoranjanDesk
14 May,2024 16:00:37
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
अल्लू अर्जुन के ‘पुष्पा पुष्पा’ गाने पर थिरक रहा है पूरा देश, स्टेडियम से लेकर ग्रेजुएशन सेरेमनी तक लोगों पर देखने मिल रही है दीवानगी

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर “पुष्पा 2: द रूल” इस साल की मच अवेटेड फिल्म है। लोग इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं, और यह उत्साह दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। फिल्म के पहले सिंगल ‘पुष्पा पुष्पा’ के रिलीज होने के बाद से ही पूरे देश में लोग इस गाने पर डांस कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन के कूल ‘चाय स्टेप’ से लेकर उनके स्टाइलिश ‘शू ड्रॉप डांस स्टेप’ तक, यह गाना अपनी कैची बीट और अल्लू अर्जुन के चार्म और स्वैग की वजह से दुनियाभर में ट्रेंड बन गया है।

हर दिन, इस गाने को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है और यह इस तरह से एक बड़ा सेंसेशन बन गया है। इस गाने के लिए दीवानगी बढ़ती जा रही है और यह बिल्कुल भी हैरान करने वाली बात नहीं है। अभी हाल ही में, एक IPL क्रिकेट मैच के दौरान, एक खिलाड़ी को मैदान पर ही इस गाने से अल्लू अर्जुन के मशहूर डांस मूव की नकल करते हुए देखा गया। गाने की पॉपुलैरिटी का सबूत एक बार फिर देखने तब मिला जब एक स्टूडेंट ने अपने ग्रेजुएशन सेरेमनी को एक बड़े सेलिब्रेशन में बदल दिया। जी हां! एक वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हुए देखा गया, जिसमें ग्रेजुएशन के दिन एक स्टूडेंट को अल्लू अर्जुन के पुष्पा पुष्पा गाने के शू ड्रॉप डांस स्टेप को करते हुए देखा गया।

#PushpaPushpa everywhere 🔥🔥@alluarjun #Pushpa2TheRule pic.twitter.com/OD3HZHrE1W

— TotallyAlluArjun (@TeamTAFC) May 13, 2024

जब अल्लू अर्जुन आइकॉनिक पुष्पा राज के रूप में स्क्रीन पर दिखाई देंगे, तब बिना किसी शक सिनेमाघरों में दीवानगी देखने मिलने वाली है। हर जगह उत्साह साफ देखने मिल रहा है। पहले पार्ट, ‘पुष्पा: द राइज़’ ने पूरे देश में पुष्पा का जादू चला दिया था, और इस वजह से फिल्म ने दुनिया भर में सनसनी मचा दी थी।

अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2: द रूल’ की वर्ल्डवाइड रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी हैं और यह 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी। टीजर और गाने ‘पुष्पा पुष्पा’ को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, फैंस और दर्शक फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

About The Author
ManoranjanDesk

अल्लू अर्जुन

Comment Box

Also Read

यश, 'टॉक्सिक' और पैन-इंडिया रेस पर रमेश बाला: 'अगर 'टॉक्सिक' K.G.F. 2 जैसी रही, तो वह नए नंबर 1 स्टार बन सकते हैं'
यश, 'टॉक्सिक' और पैन-इंडिया रेस पर रमेश बाला: 'अगर 'टॉक्सिक' K.G.F. 2 जैसी रही, तो वह नए नंबर 1 स्टार बन सकते हैं'
अल्लू अर्जुन ने 'क्या करें और क्या न करें' के 42 नियमों को खारिज किया, इसे 'आधारहीन' और 'असत्य' बताया
अल्लू अर्जुन ने 'क्या करें और क्या न करें' के 42 नियमों को खारिज किया, इसे 'आधारहीन' और 'असत्य' बताया
एटली की साइंस-फाई फिल्म AA22 में रश्मिका मंदाना की भूमिका पर एक नज़र
एटली की साइंस-फाई फिल्म AA22 में रश्मिका मंदाना की भूमिका पर एक नज़र
अल्लू सिरीश मार्च 2026 में नयनिका के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे
अल्लू सिरीश मार्च 2026 में नयनिका के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे

Also Read

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे, ₹175 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफ...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
फिल्म | न्यूज़

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले द...

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
फिल्म | रिलीज

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?...

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और गिरी, अभी तक ₹25 करोड़ नेट का आंकड़ा नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और ग...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की कमाई में मिडवीक गिरावट, नेट कलेक्शन ₹130 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल स्टारर फ़िल्म की नज़र ₹150 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

क्या 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' कॉपीराइट विवाद में फंसी? रैपरिया बालम ने लगाए गंभीर आरोप
फिल्म | न्यूज़

क्या 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' कॉपीराइट विवाद में फंसी? रैपरिया बालम ने लगा...

'लेगो एयरप्लेन' वाली टिप्पणी को लेकर नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा।
फिल्म | न्यूज़

'लेगो एयरप्लेन' वाली टिप्पणी को लेकर नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मा...

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने सोमवार का टेस्ट पास किया, ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हुई
फिल्म | न्यूज़

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म न...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.