Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ के आइकोनिक क्लाइमेक्स सीक्वेंस की ये फैन मेड वीडियो उड़ा देगी आपके होश

होम्बले फिल्म्स यकीनन भारतीय सिनेमा में सबसे प्रमुख कंटेंट मेकर्स में से एक है। अग्रणी प्रोडक्शन हाउस ने 2022 में "कांतारा" नाम से रिलीज की गई फिल्म के जरिए जनता को देवी-देवताओं और प्रकृति की दिव्य यात्रा की सैर कराई।

Author: ManoranjanDesk
23 Nov,2023 15:59:09
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ के आइकोनिक क्लाइमेक्स सीक्वेंस की ये फैन मेड वीडियो उड़ा देगी आपके होश

होम्बले फिल्म्स यकीनन भारतीय सिनेमा में सबसे प्रमुख कंटेंट मेकर्स में से एक है। अग्रणी प्रोडक्शन हाउस ने 2022 में “कांतारा” नाम से रिलीज की गई फिल्म के जरिए जनता को देवी-देवताओं और प्रकृति की दिव्य यात्रा की सैर कराई। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अपनी चमक दिखाई, बल्कि उसके कंटेंट, कहानी, दिव्य संगीत, प्रदर्शन और ऋषभ शेट्टी के निर्देशन ने ग्लोबल स्तर पर गहरा असर छोड़ा।

यहां आपको बता दें कि इस पूरी की पूरी फिल्म को लोगों ने खूब सराहा था और फिल्म के क्लाइमेक्स ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली। कांतारा को लेकर लोगों का क्रेज अब तक नहीं उतरा है, जी हां, क्योंकि फिल्म के एक जबरा फैन ने फिल्म के अहम और प्रमुख क्लाइमेक्स सीक्वेंस को फिर से क्रिएट किया है। फिल्म की विरासत का जश्न मनाने के लिए फैन ने खुद को कांतारा की दुनिया में डुबा दिया।

यह कंटेंट और फिल्म बानने की क्षमता है जिसने होम्बले फिल्म्स को कांतारा को एक ग्लोबल घटना बना दिया है और अभी भी दर्शकों की फेवरेट है। कांतारा की आइकोनिक क्लाइमेक्स भारतीय सिनेमा के सबसे कठिन क्लाइमेक्स में से एक है। इसमें कलाकारों की टोली है, और जिस तरह से इसे शूट किया गया था उसे निभाना मुश्किल था, लेकिन इस फैन ने उसे शानदार ढंग से किया और उसी जगह पर शूट किया जो कांतारा से मेल खाती है। इसके अलावा फैन ने सीन का लुक, कैरेक्टर और टोन भी बिल्कुल वैसा ही रखा है।

फिल्म की बड़ी सफलता के बाद मेकर्स ने हाल ही में प्रीक्वल “कांतारा 2” पर एक अपडेट दिया, जो 27 नवंबर से फ्लोर्स पर जाएगी और इसकी शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी। साफ है, अभिनेता-लेखक-निर्देशक ऋषभ शेट्टी के नेतृत्व में अग्रणी प्रोडक्शन हाउस ने वैश्विक घटना बनी चुकी कांतारा के प्रीक्वल की तैयारी जोरों शोरों से शुरू कर दी है।

इस पीरियड ड्रामा के लिए एक बड़े और ग्रेड सेट का निर्माण किया जा रहा है, जहां अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी, निर्माता विजय किरागंदूर और दूसरे कलाकार और क्रू मौजूद रहेंगे। मुहूर्त पूजा के बाद, निर्माता दिसंबर में फिल्म के लिए मुख्य फोटोग्राफी शुरू करेंगे, और बाकी कलाकारों की घोषणा भी सही समय पर की जाएगी।

इस बीच होम्बले फिल्म्स बहुप्रतीक्षित सालार: पार्ट 1 सीज़फायर के साथ दर्शकों को एक्शन से भरपूर राइड पर ले जाने के लिए तैयार है, जो पहली बार पावरहाउस प्रशांत नील और प्रभास को एक साथ ला रहा है।

About The Author
ManoranjanDesk

कांतारा

Comment Box

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़ नेट के करीब, दुनिया भर में ₹200 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़...

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो लोखंडवाला अपार्टमेंट बेचे
फिल्म | न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो...

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक शुरुआत की, 3.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक...

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव की फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की, ₹59.70 करोड़ की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की,...

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में मध्यस्थता का निर्देश दिया।
फिल्म | न्यूज़

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस माम...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ने दूसरे हफ्ते ₹333 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ समापन किया।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फ...

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के गंभीर नतीजों का खुलासा किया
फिल्म | न्यूज़

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अंत तक अजय देवगन की फिल्म ₹330 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अ...

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अन्य बातों पर खुलकर बात की
फिल्म | न्यूज़

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अ...

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले आती हैं”
फिल्म | न्यूज़

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10वें मंगलवार को ₹1.30 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.