Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

विधु विनोद चोपड़ा की प्रेरणादायक कहानी 12वीं फेल के ट्रेलर ने दी दस्तक, जनता ने बरसाया प्यार

विधु विनोद चोपड़ा की प्रेरणादायक कहानी 12वीं फेल का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Author: ManoranjanDesk
03 Oct,2023 15:27:20
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
विधु विनोद चोपड़ा की प्रेरणादायक कहानी 12वीं फेल के ट्रेलर ने दी दस्तक, जनता ने बरसाया प्यार

निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की अगली निर्देशित फिल्म 12वीं फेल का ट्रेलर आज रिलीज हो गया और इसे हर तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिली। फिल्ममेकर के प्रशंसकों को ये ट्रेलर हर लिहाज से अच्छा लगा रहा है।

ट्रेलर में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं और इसमें चंबल के एक छोटे से गांव से दिल्ली के मुखर्जी नगर में यूपीएससी की तैयारी करने तक की उनकी यात्रा की झलक मिली है। शुरुआती प्रतिक्रियाओं से पता चलता है कि दर्शक विक्रांत मैसी के दमदार प्रदर्शन के साथ-साथ उनके फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से भी प्रभावित हुए हैं। फिल्म में कलाकारों की टोली भी बहुत दिलचस्प है और दमदार डायलॉग ट्रेलर का मुख्य आकर्षण हैं। जोशीले गीत #Restart की धुन पर बनी यह फिल्म भावनाओं से भरपूर होने की उम्मीद है।

12वीं फेल, एक वास्तविक कहानी पर आधारित, यूपीएससी प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने वाले लाखों छात्रों के संघर्षों पर आधारित है। लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से भी आगे जाती है और लोगों को असफलताओं के सामने हिम्मत न हारने और लड़ते रहने के लिए इंस्पायर करती है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, “आज के समय में, मैं आशा की एक कहानी, कभी हार न मानने की कहानी बताना चाहता था। 12वीं फेल यह सब और उससे भी ज्यादा है। इस फिल्म को बनाने में मैं हंसा हूं, रोया हूं, गाया हूं और एंजॉय भी किया है। मुझे सच में विश्वास है कि जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आएगी तो इसे यूनिवर्सल जुड़ाव मिलेगा।”

ज़ी स्टूडियोज के सीबीओ, शारिक पटेल ने अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, “हम विधु विनोद चोपड़ा के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं। यह फिल्म वास्तव में छात्र जीवन के उतार-चढ़ाव को दर्शाती है, इन युवा व्यक्तियों की ताकत और लचीलेपन को उजागर करती है। यह फिल्म चुनौतियों पर जीत पाने वाले हमारे युवाओं की भावना का जश्न मनाती है।”

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल 27 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Trailer Link:

About The Author
ManoranjanDesk

12वीं फेलविधु विनोद चोपड़ा

Comment Box

Also Read

विक्रांत मैसी ने अभिनय से संन्यास की घोषणा की, सह-कलाकार सदमे में
विक्रांत मैसी ने अभिनय से संन्यास की घोषणा की, सह-कलाकार सदमे में
सब फर्स्ट क्लास में नजर आएगी 12वीं फेल अभिनेत्री गीता अग्रवाल शर्मा
सब फर्स्ट क्लास में नजर आएगी 12वीं फेल अभिनेत्री गीता अग्रवाल शर्मा
विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 12 नॉमिनेशन्स किए हासिल
विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 12 नॉमिनेशन्स किए हासिल
विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' मकाऊ के एशिया-यूरोप यंग सिनेमा फिल्म फेस्टिवल में बतौर क्लोजिंग फिल्म दिखाई जाएगी
विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' मकाऊ के एशिया-यूरोप यंग सिनेमा फिल्म फेस्टिवल में बतौर क्लोजिंग फिल्म दिखाई जाएगी

Also Read

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
फिल्म | न्यूज़

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर...

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक शानदार समारोह में फिर से शादी की कसमें खाईं
फिल्म | न्यूज़

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से नीचे ही रही
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से न...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की नज़र ₹250 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की न...

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt' तक
डिजिटल | न्यूज़

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे, ₹175 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफ...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
फिल्म | न्यूज़

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले द...

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
फिल्म | रिलीज

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.