Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ में वेदिका पिंटो करेंगी धमाकेदार डांस नंबर!

अमेजन MGM स्टूडियोज़ और अनुराग कश्यप की सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जा रही फिल्म निशानची अपनी दमदार कहानी और जबरदस्त कास्ट की वजह से सुर्खियों में है।

Author: ManoranjanDesk
09 Sep,2025 18:21:47
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ में वेदिका पिंटो करेंगी धमाकेदार डांस नंबर!

अमेजन MGM स्टूडियोज़ और अनुराग कश्यप की सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जा रही फिल्म निशानची अपनी दमदार कहानी और जबरदस्त कास्ट की वजह से सुर्खियों में है। अब इसमें और रोमांच जोड़ते हुए, फिल्म की लीड एक्ट्रेस वेदिका पिंटो एक खास डांस नंबर में नजर आने वाली हैं, जो स्क्रीन पर आग लगा देगा और फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट भी साबित होगा।

इस गाने को रंगीन और पैपी बताया जा रहा है, जो वेदिका के डांसिंग स्किल्स को खूबसूरती से उभारने वाला है। कहना होगा कि लगातार अपनी एक्टिंग परफॉर्मेंस और स्क्रीन प्रेजेंस से स्पेशल पहचान बनाने वाली ये एक्ट्रेस, इस डांस नंबर के जरिए अपने टैलेंट को सभी के सामने पेश करने वाली हैं।

प्रोजेक्ट के करीबी एक सूत्र ने खास तौर पर बताया है कि, “फिल्म निशानची की लीड एक्ट्रेस वेदिका पिंटो, फिल्म में एक स्पेशल डांस नंबर करती नजर आएंगी। यह गाना रंगीन और पैपी है, जिसकी वजह से वेदिका ने इसे फुल एनर्जी के साथ पेश किया है। गाने में उनके मूव्स बेहद सिजलिंग हैं और दर्शकों को जरूर इंप्रेस करेंगे। इस गाने के लिए वेदिका ने अपनी बॉडी पर कड़ी मेहनत की है, क्योंकि यह गाना बेहद ज्यादा फिटनेस की मांग करता है। गाने के लिए वेदिका ने कई घंटे रिहर्सल की है, दिन-रात प्रैक्टिस कर हर मूव को परफेक्ट बनाया है।”

कश्यप, जो बोल्ड स्टोरीटेलिंग संग शानदार विजुअल्स के लिए जाने जाते हैं, वह इस डांस नंबर को इस तरह पेश करने वाले हैं कि यह फिल्म में ग्लैमर के साथ-साथ कहानी की ताकत भी बढ़ाएगा।

निशानची दो भाइयों की उलझी हुई कहानी को दिखाती है, जो बिल्कुल अलग रास्तों पर हैं और उनके फैसले उनकी किस्मत तय करते हैं। फिल्म में वेदिका पिंटो, मोनिका पनवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार हैं, जो कहानी में गहराई लाते हैं। गांव की पृष्ठभूमि में सेट यह फिल्म रॉ, एनर्जेटिक और देसी फ्लेवर से भरी हुई है, जो सिनेमाघरों के अनुभव किए जाने के लिए एकदम तैयार है।

अजय राय और रंजन सिंह के प्रोडक्शन हाउस जार पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म, फ्लिप फिल्म्स के साथ एसोसिएशन में बनाई गई है। फिल्म को प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखा है। एक्शन, ह्यूमर और ड्रामा से भरपूर यह मसाला एंटरटेनर 19 सितंबर 2025 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About The Author
ManoranjanDesk

अनुराग कश्यपनिशानची

Comment Box

Also Read

सेलेब्स और फिल्म निर्माता जोया अख्तर, अदिति राव हैदरी, अनुराग कश्यप और कई अन्य ने इम्तियाज अली की मैं वापस आउंगा की प्रशंसा की
सेलेब्स और फिल्म निर्माता जोया अख्तर, अदिति राव हैदरी, अनुराग कश्यप और कई अन्य ने इम्तियाज अली की मैं वापस आउंगा की प्रशंसा की
बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3: बॉबी देओल स्टारर रिकॉर्ड ग्रोथ, भारत में ₹2.45 करोड़ का आंकड़ा पार किया
बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3: बॉबी देओल स्टारर रिकॉर्ड ग्रोथ, भारत में ₹2.45 करोड़ का आंकड़ा पार किया
निशांची बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: 1.25 करोड़ का कलेक्शन
निशांची बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: 1.25 करोड़ का कलेक्शन
निशांची बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6: 1.16 करोड़ का कलेक्शन
निशांची बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6: 1.16 करोड़ का कलेक्शन

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 27: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 29.6% की गिरावट, ₹88 लाख की नेट कमाई हुई
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 27: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 29.6%...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6: रणबीर कपूर की फिल्म का शानदार प्रदर्शन, पहले मंगलवार को नेट कलेक्शन ₹450 करोड़ के करीब पहुंचा
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6: रणबीर कपूर की फिल्म का शानदार...

पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने शादी के 13 साल बाद अलग होने की घोषणा की, निजता (प्राइवेसी) की अपील की
फिल्म | न्यूज़

पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने शादी के 13 साल बाद अलग होने की घोषणा क...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 26: रजनीकांत की फिल्म में मामूली उछाल, चौथे सोमवार को 1.25 करोड़ रुपये की कमाई
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 26: रजनीकांत की फिल्म में मामूली उछाल, च...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 5वां दिन: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्म ने रचा इतिहास, पहले सोमवार को ₹107.50 करोड़ (नेट) की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 5वां दिन: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्म...

मुनव्वर फारुकी ने मेहज़बीन कोटवाला के साथ अपनी दूसरी शादी के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया
टेलीविजन | न्यूज़

मुनव्वर फारुकी ने मेहज़बीन कोटवाला के साथ अपनी दूसरी शादी के पीछे की स...

'रामायण पार्ट 1' में अपने किरदार पर काजल अग्रवाल:
फिल्म | न्यूज़

'रामायण पार्ट 1' में अपने किरदार पर काजल अग्रवाल: "कुछ फिल्मों में किर...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रणबीर कपूर और यश स्टारर इस पौराणिक फिल्म ने दूसरे दिन ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रणबीर कपूर और यश स्टारर इस पौराणिक...

'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 22: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 46.7% की गिरावट, फिर भी कमाए ₹1.60 करोड़ (नेट)
फिल्म | न्यूज़

'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 22: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 46.7...

विजय और त्रिशा कृष्णन चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए: वायरल वीडियो देखें
फिल्म | न्यूज़

विजय और त्रिशा कृष्णन चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए: वा...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रणबीर कपूर और यश स्टारर इस महाकाव्य फिल्म ने 64.85 करोड़ नेट की शानदार शुरुआत की
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रणबीर कपूर और यश स्टारर इस महा...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 21वां दिन: रजनीकांत की फिल्म ने तीन हफ्तों में ₹466.05 करोड़ की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 21वां दिन: रजनीकांत की फिल्म ने तीन हफ्तों...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.