Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

स्टूडियो ग्रीन की चियान विक्रम स्टारर फिल्म ‘तंगलान’ का बेहद दिलचस्प ट्रेलर हुआ रिलीज! रहस्यमयी दुनिया की देखें झलक

चियान विक्रम स्टारर फिल्म "तंगलान" का मच अवेटेड ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है।

Author: ManoranjanDesk
10 Jul,2024 17:31:39
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
स्टूडियो ग्रीन की चियान विक्रम स्टारर फिल्म ‘तंगलान’ का बेहद दिलचस्प ट्रेलर हुआ रिलीज! रहस्यमयी दुनिया की देखें झलक

चियान विक्रम स्टारर फिल्म “तंगलान” का मच अवेटेड ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर असल में जबरदस्त, रहस्यमय और रहस्यपूर्ण है। फिल्म के लिए दर्शकों का उत्साह चरम पर है और अब इस दिलचस्प ट्रेलर ने इसे नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है। ट्रेलर में चियान विक्रम के शानदार ट्रांसफॉर्मेशन और पा. रंजीत के शानदार डायरेक्शन पर रोशनी डाली गई है, जो फिल्म के सभी बेहतरीन पहलुओं को सामने लाता है।

ट्रेलर हमें “तंगलान” के रहस्य और जादू से भरी दुनिया की झलक देता है, जो पहले कभी नहीं देखी गई। चियान विक्रम अपने रोल में कमाल करते नजर आ रहे हैं और उनका परफॉरमेंस देखने लायक है। पा. रंजीत, जो “सरपट्टा परम्बराई”, “कबाली” और “काला” जैसे हिट फिल्म के लिए जाने जाते हैं, ने फिर से एक अनोखी और अलग फिल्म बनाई है। ट्रेलर देखकर दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ गई है कि क्या हो रहा है।

ट्रेलर आपको एक अलग दुनिया में ले जाता है, लेकिन फिल्म की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स (KFG) के असल इतिहास के बारे में है। 200 साल से भी पहले, अंग्रेजों ने कोलार गोल्ड माइन फील्ड की खोज की और अपने फायदे के लिए उसका इस्तेमाल किया।

फिल्म के.ई. ज्ञानवेल राजा के स्टूडियो ग्रीन द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जो मनोरंजन जगत में बड़ा नाम है और इसके बैनर तले ‘Si3’ और ‘थाना सेरंधा कूटम’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। तंगलान के अलावा, कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने के लिए मशहूर स्टूडियो ग्रीन की इस साल एक और बड़ी रिलीज में एक है, सूर्या स्टारर फिल्म कंगुवा।

तंगलान 15 अगस्त 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने कंपोज किया है।

About The Author
ManoranjanDesk

चियान विक्रमतंगलान

Comment Box

Also Read

'रावण' की चर्चा और स्क्रीनिंग से गायब रहीं ऐश्वर्या राय; प्रशंसक नोटिस लेते हैं
'रावण' की चर्चा और स्क्रीनिंग से गायब रहीं ऐश्वर्या राय; प्रशंसक नोटिस लेते हैं
क्या आप जानते हैं? डायरेक्टर पा. रणजीथ ने “तंगलान” के लिए नागा मिथक से प्रेरणा ली है!
क्या आप जानते हैं? डायरेक्टर पा. रणजीथ ने “तंगलान” के लिए नागा मिथक से प्रेरणा ली है!
'तंगलान' के ओपनिंग क्रेडिट्स में पा. रंजीत ने कोलार गोल्ड फील्ड्स के लोगों को किया सम्मानित
'तंगलान' के ओपनिंग क्रेडिट्स में पा. रंजीत ने कोलार गोल्ड फील्ड्स के लोगों को किया सम्मानित
चियान विक्रम ने सक्सेस पार्टी में कास्ट और क्रू के साथ मनाया
चियान विक्रम ने सक्सेस पार्टी में कास्ट और क्रू के साथ मनाया "तंगलान" की सफलता का जश्न!

Also Read

मुनव्वर फारुकी ने मेहज़बीन कोटवाला के साथ अपनी दूसरी शादी के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया
टेलीविजन | न्यूज़

मुनव्वर फारुकी ने मेहज़बीन कोटवाला के साथ अपनी दूसरी शादी के पीछे की स...

'रामायण पार्ट 1' में अपने किरदार पर काजल अग्रवाल:
फिल्म | न्यूज़

'रामायण पार्ट 1' में अपने किरदार पर काजल अग्रवाल: "कुछ फिल्मों में किर...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रणबीर कपूर और यश स्टारर इस पौराणिक फिल्म ने दूसरे दिन ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रणबीर कपूर और यश स्टारर इस पौराणिक...

'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 22: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 46.7% की गिरावट, फिर भी कमाए ₹1.60 करोड़ (नेट)
फिल्म | न्यूज़

'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 22: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 46.7...

विजय और त्रिशा कृष्णन चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए: वायरल वीडियो देखें
फिल्म | न्यूज़

विजय और त्रिशा कृष्णन चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए: वा...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रणबीर कपूर और यश स्टारर इस महाकाव्य फिल्म ने 64.85 करोड़ नेट की शानदार शुरुआत की
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रणबीर कपूर और यश स्टारर इस महा...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 21वां दिन: रजनीकांत की फिल्म ने तीन हफ्तों में ₹466.05 करोड़ की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 21वां दिन: रजनीकांत की फिल्म ने तीन हफ्तों...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13: आयुष्मान खुराना की फिल्म ₹50 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13: आयुष्मान खुराना की फिल्म ₹50 करोड़...

विराट कोहली 38 साल के हुए: क्रिकेट सुपरस्टार से आध्यात्मिक साधक तक - उनका अद्भुत बदलाव
स्पोर्ट्स | न्यूज़

विराट कोहली 38 साल के हुए: क्रिकेट सुपरस्टार से आध्यात्मिक साधक तक - उ...

कनिका कपूर ने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने की घोषणा की, गोपनीयता का अनुरोध किया
म्यूजिक | न्यूज़

कनिका कपूर ने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने की घोषणा की, गोपनीयता का...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹465 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹465 करोड़...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में 18.5% का उछाल, 12वें दिन ₹1.60 करोड़ (नेट) की कमाई
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में 18....

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.