Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

हॉम्बले फिल्म्स के विजय किरगंदूर ने महावतार सीरीज़ की योजना से जुड़ी बातें की साझा, भगवान विष्णु के अवतारों की अद्भुत कहानियाँ प्रस्तुत करने की कही बात!

हॉम्बले फिल्म्स के विजय किरगंदूर ने की महावतार नरसिंह के बारे में खास बात

Author: ManoranjanDesk
05 Dec,2024 13:48:09
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
हॉम्बले फिल्म्स के विजय किरगंदूर ने महावतार सीरीज़ की योजना से जुड़ी बातें की साझा, भगवान विष्णु के अवतारों की अद्भुत कहानियाँ प्रस्तुत करने की कही बात!

हॉम्बले फिल्म्स एक धमाकेदार एनिमेटेड सीरीज़ लेकर आ रही है जिसका नाम है महावतार नरसिंह, जिसे डायरेक्टर अश्विन कुमार ने बनाया है। इस सीरीज़ का मकसद नई जनरेशन को भारत की अमूल्य ऐतिहासिक कहानियों से जोड़ना है। ये प्रोजेक्ट महावतार सीरीज़ की शुरुआत करेगा, जो भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतारों पर बना बेहतरीन सिनेमेटिक यूनिवर्स होगा। इसका फर्स्ट लुक सामने आने के बाद, इसने सोशल मीडिया पर तहलका मच दिया है और बता दें कि लोग इसे दिल से पसंद कर रहे हैं। तब से ही फैंस के बीच इसे लेकर एक्साइटमेंट एक अलग लेवल पर है।

इस प्रोजेक्ट के पीछे अपनी सोच बताते हुए प्रोड्यूसर विजय किरगंदूर ने कहा, “जब हमने अश्विन कुमार का विजन और क्लीम टीम की क्रिएटिविटी देखी, तो हम तुरंत ही इससे इंप्रेस हो गए। यह कॉन्सेप्ट उन कहानियों से पूरी तरह मेल खाता है, जो हम पूरे देश के दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं। महावतार सीरीज़ भगवान विष्णु के अवतारों की अद्भुत कहानियां पेश करेगी, और इस शानदार सफर का हिस्सा बनकर हम बेहद खुश हैं।”

ये फिल्म भक्त प्रहलाद की आस्था और उम्मीद की कहानी बताती है, और कैसे भगवान विष्णु नरसिंह का अवतार लेकर बुराई का अंत करते हैं और मानवता को बचाते हैं। रिलीज़ से पहले ही ये फिल्म चर्चा में आ गई है। इसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल IFFI में इंडियन पैनोरमा सेक्शन के तहत प्रीमियर किया गया है।

महावतार नरसिंह का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म क्लीम प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी है, जो हॉम्बले फिल्म्स के साथ मिलकर इसे पेश कर रहे हैं। हॉम्बले फिल्म्स अपनी दमदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं। महावतार नरसिंह का मकसद ऐसा सिनेमा पेश करना है जो लोगों को जोड़ता है, असलियत को दर्शाता है, और दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ता है। एंटरटेनमेंट की ये दमदार टीम एक साथ आकर ऐसा विजुअल अनुभव देने वाली है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। यह फिल्म हमारी सांस्कृतिक धरोहर, बेहतरीन सिनेमा और गहरी कहानी कहने की कला को सेलिब्रेट करती है। इसे 3D में और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा।

हॉम्बले फिल्म्स अपनी फिल्मों के जरिए दमदार कंटेंट बना रही है। कंतारा, KGF 1 & 2, और सलार: पार्ट 1 – सीज़फायर जैसी फिल्मों से इस प्रोडक्शन हाउस ने शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने हमेशा दिलचस्प कहानियों वाली फिल्में बनाई हैं। अब वे कंतारा: चैप्टर 1 और सलार: पार्ट 2 – शौर्यांगा पर्वम के लिए तैयार हैं, जो देशभर में मच अवेटेड फिल्मों में से हैं।

About The Author
ManoranjanDesk

विजय किरगंदूर

Comment Box

Also Read

मास्टरशेफ़ पंकज भदौरिया ने अपना चौथा और आखिरी कीमोथेरेपी सेशन पूरा किया
टेलीविजन | न्यूज़

मास्टरशेफ़ पंकज भदौरिया ने अपना चौथा और आखिरी कीमोथेरेपी सेशन पूरा किय...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की अच्छी शुरुआत, ₹8 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की अ...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: दूसरे शुक्रवार को कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई गिरकर ₹85 लाख नेट हुई
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: दूसरे शुक्रवार को कुणाल खेमू की फिल्म की...

'F.I.R.' और 'भाभीजी घर पर हैं' के एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत गंभीर, परिवार ने मांगी आर्थिक मदद
टेलीविजन | न्यूज़

'F.I.R.' और 'भाभीजी घर पर हैं' के एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत गंभीर, परि...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल फिल्म की कमाई में 9.1% की गिरावट, ₹1 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल फिल्म की कमा...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ने सिर्फ़ ₹45 लाख कमाए
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म...

इम्तियाज़ अली ने शेयर की तस्वीर: इडा अली की अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई हुई
फिल्म | न्यूज़

इम्तियाज़ अली ने शेयर की तस्वीर: इडा अली की अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में 27.8% की बढ़ोतरी, ₹10 करोड़ नेट का आंकड़ा छूने से बस ₹50 लाख पीछे
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में 27.8% की...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में कोई बढ़ोतरी नहीं, सिर्फ़ ₹50 लाख कमाए
Uncategorized |

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में कोई बढ़...

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन...

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना करना पड़ा—जानिए क्या हुआ
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना क...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट, ₹5 करोड़ नेट का आंकड़ा भी नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गि...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.