Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

विक्रांत मैसी ने “12th फेल” फिल्म के लिए राजकुमार हिरानी को दिया धन्यवाद, जानिए क्या कहा

राजकुमार हिरानी की फिल्मों ने हमेशा दर्शकों के सामने अनोखी और दिलचस्प कहानियां पेश की हैं। ऐसे में सिर्फ उनकी फिल्म की कहानियां ही नहीं बल्कि उसमें काम करने वाली कास्ट भी दिलचस्प होती है।

Author: ManoranjanDesk
15 Apr,2024 17:30:33
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
विक्रांत मैसी ने “12th फेल” फिल्म के लिए राजकुमार हिरानी को दिया धन्यवाद, जानिए क्या कहा

राजकुमार हिरानी की फिल्मों ने हमेशा दर्शकों के सामने अनोखी और दिलचस्प कहानियां पेश की हैं। ऐसे में सिर्फ उनकी फिल्म की कहानियां ही नहीं बल्कि उसमें काम करने वाली कास्ट भी दिलचस्प होती है। फिल्म मेकर की नजर हमेशा अच्छे एक्टर्स पर बनीं रहती है और उनकी फिल्मों के द्वारा उन्हें बेहद पसंद भी किया जाता है। खैर, इसका सबसे बड़ा सबूत ’12वीं फेल’ है जिसमें विक्रांत मैसी को लेने की सलाह देने वाले राजकुमार हिरानी ही थे। और इस तरह से डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें अपनी फिल्म में लिया और इसके लिए एक्टर बेहद शुक्रगुजार हैं।

इस बारे में बात करते हुए एक्टर विक्रांत ने हाल ही में कहा, “राजू सर की वजह से ही मुझे फिल्म मिली। इसका एक बड़ा कारण उनका नाम है, उन्होंने मेरा नाम रिकमेंड किया और फिर विनोद सर मुझसे मिले।”

विक्रांत ने आगे कहा, “राजू सर मेरे साथ तब से बहुत अच्छे रहे हैं जब से मैंने फ़िल्में करनी शुरू की थी; उन्होंने मेरा ज़्यादातर काम देखा है। मैंने उनके कुछ एसिस्टेंट्स के साथ काम किया है, जो अब खुद डायरेक्टर्स हैं। उन्होंने मुझे सेट पर देखा था और उस समय, जब विनोद सर और राजू सर इस फ़िल्म को बनाने के बारे में बात कर रहे थे, तब उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए मेरा नाम रिकमेंड किया।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं राजू सर को हर बार धन्यवाद देता हूँ जब भी उनसे मिलता हूँ.. मैं उनसे कुछ दिन पहले मिला था, और मैंने उन्हें फिर से धन्यवाद दिया। वह ऐसे इंसान हैं जो किसी से भी अपनी तारीफ सुनकर शर्मा जाते हैं।”

अफवाहों की माने तो, राजकुमार हिरानी और विक्रांत एक वेब शो के लिए साथ आ रहे हैं। राजकुमार हिरानी द्वारा प्रोड्यूस किए जाने वाले शो को उनके किसी एक असिस्टेंट द्वारा ही डायरेक्ट किया जाना है।

About The Author
ManoranjanDesk

12वीं-फेलविक्रांत मैसी

Comment Box

Also Read

ओ' रोमियो टीज़र: शाहिद कपूर ने अपने अंदर के डोप को दिखाया
ओ' रोमियो टीज़र: शाहिद कपूर ने अपने अंदर के डोप को दिखाया
ओ'रोमियो और तू या मैं वैलेंटाइन को टक्कर देंगे
ओ'रोमियो और तू या मैं वैलेंटाइन को टक्कर देंगे
क्या विक्रांत मैसी दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन की जगह ले रहे हैं - या फिल्म ने एक नया मोड़ ले लिया है?
क्या विक्रांत मैसी दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन की जगह ले रहे हैं - या फिल्म ने एक नया मोड़ ले लिया है?
‘12th फेल’ में दमदार एक्टिंग के लिए विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड
‘12th फेल’ में दमदार एक्टिंग के लिए विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड

Also Read

बाबिल खान ने बताया कि संघर्ष के दिनों में इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर उन्हें पॉकेट मनी देती थीं।
फिल्म | न्यूज़

बाबिल खान ने बताया कि संघर्ष के दिनों में इरफान खान की पत्नी सुतापा सि...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7% की उछाल, दूसरे शुक्रवार को ₹2.85 करोड़ की नेट कमाई
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7%...

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरावट, फिर भी 15वें दिन ₹5.90 करोड़ (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरा...

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइथा ट्रेलर लॉन्च मुंबई फिल्म परंपरा को पुनर्जीवित करता है
फिल्म | न्यूज़

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइ...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले हफ्ते में ₹31.25 करोड़ की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले ह...

“दोस्त, मार्गदर्शक और बड़े भाई”: आदित्य श्रीवास्तव ने CID के निर्माता बी.पी. सिंह के साथ बिताए 25 सालों को याद किया
टेलीविजन | न्यूज़

“दोस्त, मार्गदर्शक और बड़े भाई”: आदित्य श्रीवास्तव ने CID के निर्माता...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: राजकुमार राव की फिल्म ने मामूली प्रदर्शन किया, ₹29 लाख की कुल कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: राजकुमार राव की फिल्म ने मामूली प्रद...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म का दूसरा हफ्ता पूरा, 14वें दिन ₹425 करोड़ नेट कलेक्शन के करीब
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म का दूसरा हफ्ता पूरा, 14वे...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म ने 12 दिनों में ₹21 करोड़ नेट की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म ने 12 दिनों में ₹21 क...

‘प्रताप’ के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल, फैंस के मन में सवाल—क्या अमित साध का एनकाउंटर स्पेशलिस्ट किरदार असल जिंदगी के पुलिस अधिकारियों से प्रेरित है?
फिल्म | रिलीज

‘प्रताप’ के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल, फैंस के मन में सवाल—क्या अमित साध का...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.