Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

वेवबैंड प्रोडक्शन ने रिलीज किया ‘मस्ती 4’ का धमाकेदार गाना ‘रसिया बलमा’

'मस्ती 4' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है! विशेष रूप से ट्रेलर और इसके हिट गीत 'पकड़ पकड़' के बाद अब मेकर्स ने एक और धमाकेदार गाना 'रसिया बलमा' रिलीज किया है, जो फिल्म के रंगीन और मस्तीभरे मूड को पूरी तरह दर्शाता है।

Author: ManoranjanDesk
11 Nov,2025 14:24:38
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
वेवबैंड प्रोडक्शन ने रिलीज किया ‘मस्ती 4’ का धमाकेदार गाना ‘रसिया बलमा’

‘मस्ती 4’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है! विशेष रूप से ट्रेलर और इसके हिट गीत ‘पकड़ पकड़’ के बाद अब मेकर्स ने एक और धमाकेदार गाना ‘रसिया बलमा’ रिलीज किया है, जो फिल्म के रंगीन और मस्तीभरे मूड को पूरी तरह दर्शाता है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

यूके की खूबसूरत लोकेशंस पर बड़े पैमाने पर शूट किया गया यह गाना खास इसलिए भी है, क्योंकि इसमें ओरिजिनल मस्ती बॉयज़, रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी, अपने मजेदार बहुरूपिये अवतार में नज़र आ रहे हैं। फिलहाल इसमें इनके साथ तुषार कपूर, रुही सिंह, श्रेया शर्मा, एलनाज़ नोरौज़ी, शाद रंधावा और निशांत मलकानी भी हैं, जो इसे विज़ुअली और भी ग्रैंड बनाते हैं।

दर्शन राठौड़ और पायल देव के स्वरों से सजे इस गीत को सुरों से सजाया है संगीतकार संजय-दर्शन की जोड़ी ने और गीत के बोल लिखे हैं संजीव चौतुर्वेदी ने। सच पूछिए तो इसके बोल न सिर्फ फिल्म के मस्त-मज़ेदार टोन से पूरी तरह मेल खाते हैं, बल्कि इसे एक परफेक्ट एनर्जी ट्रैक भी बनाते हैं।

गाने के बारे में बात करते हुए गायक दर्शन राठौड़ ने कहा, “‘रसिया बलमा’ ऐसा ट्रैक है, जो सुनते ही आपको डांस फ्लोर पर खड़ा कर देता है! हमने इसमें पुराने ज़माने की मस्ती और देसी वाइब को मॉडर्न बीट्स के साथ मिलाने की कोशिश की है, और इसे बनाते वक्त खूब मज़ा आया।”

निर्देशक मिलाप मिलन ज़वेरी ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा, “मस्ती 4′ मेरी हंसी के नाम लिखी लव लेटर है। ये दोस्ती, प्यार और उन पागलपन भरे पलों की कहानी है, जो हम सब करते हैं। ‘रसिया बलमा’ फिल्म की आत्मा को बखूबी दर्शाता है, जो रंगीन, जोशीला और मस्ती से भरपूर है! हमारे बॉयज़ वापस आ गए हैं, और इस बार पागलपन एक नए स्तर पर है!”

मिलाप मिलन ज़वेरी द्वारा लिखित और निर्देशित ‘मस्ती 4’ फिल्म का टैगलाइन है “Love Visa”, जो एक नए अंदाज़ में फ्रेंचाइज़ी को आगे बढ़ाती है और दर्शकों को एक बार फिर से हंसी के झोंके में ले जाती है।

फिल्म में इस बार नर्गिस फाखरी और अरशद वारसी भी धमाल मचाने वाले हैं। यूके की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट की गई इस फिल्म में शानदार प्रोडक्शन डिज़ाइन, रंगीन विजुअल्स और मिलाप ज़वेरी की सिग्नेचर कॉमिक टच देखने को मिलेगा।

वेवबैंड प्रोडक्शन और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, ‘मस्ती 4’ को मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के सहयोग से बनाया गया है। फिल्म के निर्माता हैं ए. झुनझुनवाला और शिखा करण आह्लूवालिया, साथ ही इंद्र कुमार, अशोक ठकेरिया, शोभा कपूर, एकता कपूर और उमेश बंसल।

मिलाप ज़वेरी के ट्रेडमार्क ह्यूमर और ओजी ट्रायो की वापसी के साथ, ‘मस्ती 4’ साल की सबसे मनोरंजक फिल्म साबित होने जा रही है, जिसमें होगा प्यार, हंसी और पूरी मस्ती का तड़का!

About The Author
ManoranjanDesk

अरशद वारसीआफताब शिवदासानीएलनाज़ नोरौज़ीनर्गिस फाखरीनिशांत मलकानीमस्ती 4मिलाप मिलन ज़वेरीरितेश देशमुखरुही सिंहविवेक ओबेरॉयवेवबैंड प्रोडक्शनशाद रंधावाश्रेया शर्मासाथ तुषार कपूर

Comment Box

Also Read

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी रहे हैं।"
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 140 करोड़ नेट के करीब
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 140 करोड़ नेट के करीब
'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने तीसरे हफ़्ते में 131.85 करोड़ रुपये कमाए
'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने तीसरे हफ़्ते में 131.85 करोड़ रुपये कमाए
अरशद वारसी का जलवा बरकरार: इस साल की 'हिट मशीन' लगातार दे रहे हैं बेहतरीन फिल्में
अरशद वारसी का जलवा बरकरार: इस साल की 'हिट मशीन' लगातार दे रहे हैं बेहतरीन फिल्में

Also Read

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी की फ़िल्म ने ₹6 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ₹199 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्...

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
फिल्म | न्यूज़

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर...

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक शानदार समारोह में फिर से शादी की कसमें खाईं
फिल्म | न्यूज़

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से नीचे ही रही
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से न...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की नज़र ₹250 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की न...

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt' तक
डिजिटल | न्यूज़

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे, ₹175 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफ...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
फिल्म | न्यूज़

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले द...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.