Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

वेवबैंड प्रोडक्शन ने रिलीज़ किया ‘मस्ती 4’ का धमाकेदार और हंसी से भरपूर ट्रेलर!

'मस्ती 4' के ट्रेलर लॉन्च के साथ ठहाकों से प्यार करनेवाले दर्शकों का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो चुका है। जी हाँ, वेवबैंड प्रोडक्शन ने आखिरकार अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘मस्ती’ के चौथे पार्ट ‘मस्ती 4’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर लॉन्च कर दिया है और यह ट्रेलर दर्शकों की उम्मीदों से कहीं ज़्यादा मज़ेदार साबित हो रहा है।

Author: ManoranjanDesk
04 Nov,2025 13:09:27
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
वेवबैंड प्रोडक्शन ने रिलीज़ किया ‘मस्ती 4’ का धमाकेदार और हंसी से भरपूर ट्रेलर!

‘मस्ती 4’ के ट्रेलर लॉन्च के साथ ठहाकों से प्यार करनेवाले दर्शकों का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो चुका है। जी हाँ, वेवबैंड प्रोडक्शन ने आखिरकार अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘मस्ती’ के चौथे पार्ट ‘मस्ती 4’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर लॉन्च कर दिया है और यह ट्रेलर दर्शकों की उम्मीदों से कहीं ज़्यादा मज़ेदार साबित हो रहा है।

वेवबैंड प्रोडक्शन की विज़न के तहत, इस बार ‘मस्ती 4’ को पहले से कहीं ज़्यादा भव्य पैमाने और शानदार प्रोडक्शन वैल्यू के साथ पेश किया गया है। ट्रेलर में ठहाके, हंगामा और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट की झड़ी लगी हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस फ़िल्म से बॉलीवुड की आइकॉनिक कॉमेडी ट्रायो रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की जोड़ी एक बार फिर अमर, मीत और प्रेम के किरदारों में वापसी कर रहे हैं, जो उनके दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

इसमें दो राय नहीं है कि इस तिकड़ी के साथ मिलाप मिलन ज़वेरी द्वारा लिखित और निर्देशित ‘मस्ती 4’ एक बड़े पैमाने की एंटरटेनर फिल्म होगी क्योंकि इसमें जोशीले संगीत के साथ रंगीन विज़ुअल्स और वही शरारती अंदाज़ है, जिसने इस फ्रेंचाइज़ी को खास बनाया है। साथ ही फिल्म का टैगलाइन “लव वीज़ा” और तीनों सितारों की जबरदस्त केमिस्ट्री इसे एक फुल-ऑन कॉमेडी राइड बनाती है।

रितेश देशमुख ने कहा, “किसी पसंदीदा फ्रैंचाइज़ में दोबारा लौटना अपने आप में एक अलग रोमांच होता है। ‘मस्ती 4’ बेहद मज़ेदार है, जिसमें एक शरारती ट्विस्ट भी है। विवेक और आफताब के साथ फिर से टीम बनाना मानो कॉलेज रीयूनियन जैसा अनुभव था और यकीन मानिए इनसे मिलकर मैं सेट पर इतने सालों में इतना नहीं हँसा था! रही बात दर्शकों की तो वे मिलाप के निर्देशन में, जबरदस्त मस्ती की उम्मीद कर सकते हैं!”

इस विषय में विवेक ओबेरॉय ने कहा, “ये तो बस उस पागलपन की झलक है, जो इस फिल्म में हुआ है, और मैं अपनी मस्ती ब्रिगेड के साथ चौथी बार लौटकर बेहद एक्साइटेड हूँ! इंद्र कुमार ने जब सालों पहले इस मस्ती की सवारी शुरू की थी, तब शायद किसी ने नहीं सोचा था कि मिलाप इसे एक नए लेवल तक ले जाएंगे। सच कहूँ तो हम तीनों के बीच की केमिस्ट्री कमाल की है और दर्शक देखेंगे कि कॉमेडी और कैओस से भरपूर ‘मस्ती 4’ पूरी तरह से मज़ेदार भी होगी। मैं तो सबसे यही कहूंगा कि सिंगल टिकट में ट्रिपल मस्ती करनी है, तो रिलीज़ पर मिलते हैं!”

विवेक के साथ ट्रिपल मस्ती की सवारी कर रहे आफताब शिवदासानी कहते हैं, “मेरे लिए ‘मस्ती’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दोस्ती, हँसी और परफेक्ट टाइमिंग का कॉम्बिनेशन है, वो भी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही। जो एक वक्त पर तीन दोस्तों की मौज-मस्ती के रूप में शुरू हुआ था, वह आज दर्शकों की भावनाओं से जुड़ चुका है। ‘मस्ती 4’ के साथ लौटना उस जादू को दोबारा जीने जैसा है, जो उस जो खुशनुमा याद को बताती है कि ये सफर क्यों शुरू हुआ था।”

प्रोड्यूसर शिखा करण अहलूवालिया, जिन्होंने इस फ्रैंचाइज़ को बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस किया है, ने कहा, “मस्ती फ्रैंचाइज़ भारतीय सिनेमा और दर्शकों के दिलों में एक खास जगह रखती है। ‘मस्ती 4’ के साथ हमारा मकसद उस पुराने जादू को एक मॉडर्न और ग्रैंड विज़न के साथ फिर से जगाना था। मिलाप का निर्देशन, रितेश-विवेक-आफताब की शानदार केमिस्ट्री, और एक नया, एनर्जेटिक एंसेंबल मिलकर इस फिल्म को नॉस्टैल्जिक और एंटरटेनिंग दोनों बनाते हैं। नर्गिस, अरशद और तुषार अपनी अलग चमक लेकर आए हैं, जिससे ये फिल्म वाकई यादगार बन गई है।”

‘मस्ती 4’ के डायरेक्टर मिलाप मिलन झवेरी ने कहा, “पहली ‘मस्ती’ फिल्मों को लिखने से लेकर चौथी को लिखने और डायरेक्ट करने तक का सफर बेहद अद्भुत रहा है। ट्रायो की वापसी और कॉमेडी का डोज पहले से कहीं ज्यादा है, ‘मस्ती 4’ में हँसी का धमाका, जबरदस्त शरारतें और एक ऐसी मस्ती भरी राइड है, जिसकी झलक तो सिर्फ ट्रेलर में मिली है!”

हालांकि इस तिकड़ी के साथ इस बार फिल्म में हंसी के तूफान में नया तड़का लगाने आ रही हैं श्रेया शर्मा, रुही सिंह और ए़लनाज़ नौरोज़ी, जो अपने नए अंदाज़ से मस्ती में और भी रंग भरेंगी। मज़ेदार बात यह है कि इनके साथ फिल्म में तुषार कपूर, शाद रंधावा और निशांत मलकानी जैसे कलाकार भी मस्ती के साथ हंसी परोसते नजर आएंगे।

About The Author
ManoranjanDesk

आफताब शिवदासानीमस्ती 4रितेश देशमुखविवेक ओबेरॉय

Comment Box

Also Read

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी रहे हैं।"
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 140 करोड़ नेट के करीब
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 140 करोड़ नेट के करीब
5 कारण जिनकी वजह से 'धमाल 4', 'अल्फा' से आगे निकल सकती है
5 कारण जिनकी वजह से 'धमाल 4', 'अल्फा' से आगे निकल सकती है
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट

Also Read

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव की फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की, ₹59.70 करोड़ की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की,...

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में मध्यस्थता का निर्देश दिया।
फिल्म | न्यूज़

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस माम...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ने दूसरे हफ्ते ₹333 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ समापन किया।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फ...

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के गंभीर नतीजों का खुलासा किया
फिल्म | न्यूज़

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अंत तक अजय देवगन की फिल्म ₹330 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अ...

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अन्य बातों पर खुलकर बात की
फिल्म | न्यूज़

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अ...

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले आती हैं”
फिल्म | न्यूज़

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10वें मंगलवार को ₹1.30 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: बढ़त के बावजूद सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने सिर्फ़ ₹45 लाख नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: बढ़त के बावजूद सिद्धार्थ-तमन्ना की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की फिल्म की कमाई में 41.7% की बढ़ोतरी, ₹8.50 करोड़ नेट कमाए।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की फिल्म की...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की कमाई गिरकर सिर्फ़ ₹35 लाख नेट रह गई
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.