Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

नागपुर में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा सिनेमा, फिल्म प्रोड्यूसर्स अभिषेक अग्रवाल और विक्रम रेड्डी ने Waves 2025 में की घोषणा!

Waves 2025: अभिषेक अग्रवाल और विक्रम रेड्डी का सिनेमा की दुनिया में बड़ा धमाका, नागपुर में बनेगा ग्लोबल लेवल का थिएटर!

Author: ManoranjanDesk
03 May,2025 16:02:54
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
नागपुर में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा सिनेमा, फिल्म प्रोड्यूसर्स अभिषेक अग्रवाल और विक्रम रेड्डी ने Waves 2025 में की घोषणा!

तेलुगू सिनेमा से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक अग्रवाल एक जाने-माने प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने कई दमदार फिल्में दी हैं। उनकी सोच न सिर्फ दिल जीतने वाला और असरदार सिनेमा बनाने की होती है, बल्कि वो बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा कमाल दिखाते हैं। उनकी फिल्में कंटेंट और कमर्शियल सक्सेस दोनों का बेहतरीन मेल होती हैं। अपने अब तक के काम से अभिषेक अग्रवाल ने लगातार अपनी अलग छाप छोड़ी है, लेकिन अब वो सिनेमा की परिभाषा ही बदलने के लिए तैयार हैं। नागपुर में होने वाले वेव्स 2025 इवेंट में उन्होंने द वर्ल्ड्स बिगेस्ट सिनेमा प्रोजेक्ट का ऐलान किया है, जोकि असाधारण सिनेमा की सोच को एक नया आयाम देने वाला कदम माना जा रहा है।

प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल और विक्रम रेड्डी अब दर्शकों के लिए सिनेमाई अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाने को तैयार हैं। वेव्स 2025 इवेंट में उन्होंने नागपुर में द वर्ल्ड्स बिगेस्ट सिनेमा प्रोजेक्ट का ऐलान किया। दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन वाला यह सिनेमा न केवल भारत की तकनीकी शक्ति का प्रतीक बनेगा, बल्कि मनोरंजन की दुनिया में भी एक ऐतिहासिक माइलस्टोन साबित होगा। इस खास मौके पर दोनों निर्माताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की।

वेव्स 2025 में इस प्रोजेक्ट को लेकर बात करते हुए अभिषेक अग्रवाल ने कहा, “दुनिया का सबसे बड़ा सिनेमा बनाने का मौका मेरे लिए एक विनम्र अनुभव है। यह प्रयास प्रधानमंत्री मोदीजी के उस मिशन के साथ जुड़ा है, जिसमें वह भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को ‘वर्ल्ड-क्लास’ बनाना चाहते हैं। मैं मुख्यमंत्री फडणवीसजी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारे विज़न को समझा और इस साझा सपने में भरोसा जताया।” उन्होंने आगे कहा, “ये सिनेमा हॉल भारत की आम जनता को बेहतरीन अनुभव देने के लिए बनाए जा रहे हैं। हमारा यह प्रोजेक्ट ‘मेक इन इंडिया’ आंदोलन का गर्व होगा। इस तरह के प्रयासों से हमारा उद्देश्य कला को समर्पित ऐसे मंदिर बनाना है, जो जनता के लिए, जनता के द्वारा और जनता के ही हों।”

विक्रम रेड्डी ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा,
“UV क्रिएशंस में हमारा हमेशा से यही प्रयास रहा है कि सिनेमा को सिर्फ कंटेंट के स्तर पर ही नहीं, बल्कि दर्शकों को एक ऐसा अनुभव देने के लिहाज़ से भी बड़ा और बेहतर बनाया जाए, जिसे वे फिल्म खत्म होने के बाद भी याद रखें। नेल्लूर में भारत की सबसे बड़ी स्क्रीन बनाने के बाद अब हम नागपुर में दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “हमने इस यात्रा की शुरुआत देश के दिल नागपुर से करने का फैसला किया और इसके लिए देवेंद्र फडणवीस जी के प्रोत्साहन के हम बेहद आभारी हैं। और भी बहुत कुछ आगे आने वाला है। मैं प्रधानमंत्री मोदीजी का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री की काबिलियत पर भरोसा जताया और हमें आगे बढ़ने का हौसला दिया।”

अभिषेक अग्रवाल ने 2018 में फिल्म ‘किर्राक पार्टी’ से बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘गुडाचारी’ (2018) और ‘सीता’ (2019) जैसी फिल्में बनाई। 2021 में उनकी फिल्म ‘A1 एक्सप्रेस’ आई। हालांकि, 2022 में रिलीज़ हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने उन्हें बॉलीवुड में बड़ी पहचान दिलाई। यह फिल्म न केवल कंटेंट के मामले में चर्चित रही, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब अभिषेक अग्रवाल एक और दमदार प्रोजेक्ट के साथ लौट रहे हैं ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’, जिससे एक बार फिर दर्शकों को झकझोरने की उम्मीद की जा रही है।

About The Author
ManoranjanDesk

अभिषेक अग्रवालविक्रम रेड्डी

Comment Box

Also Read

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: फिल्म ने दुनिया भर में 1,430 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: फिल्म ने दुनिया भर में 1,4...

प्रोजेक्ट हेल मैरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6: फिल्म ने मध्य सप्ताह में स्थिर पकड़ के साथ वृद्धि देखी
फिल्म | न्यूज़

प्रोजेक्ट हेल मैरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6: फिल्म ने मध्य सप्ताह में...

गंगा माई की बेटियां लिखित अपडेट 31 मार्च 2026: गंगा अपना भोजन प्रस्तुत करती है - क्या इससे सिद्धांत को अपना होटल बचाने में मदद मिलेगी?
टेलीविजन | स्पॉइलर

गंगा माई की बेटियां लिखित अपडेट 31 मार्च 2026: गंगा अपना भोजन प्रस्तुत...

प्रोजेक्ट हेल मैरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: फिल्म ने सप्ताहांत वृद्धि के बाद स्थिर प्रदर्शन बनाए रखा
फिल्म | न्यूज़

प्रोजेक्ट हेल मैरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: फिल्म ने सप्ताहांत वृद्धि...

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12: फिल्म ने दुनिया भर में 1,400 करोड़ रुपये की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12: फिल्म ने दुनिया भर में 1,4...

अनुपमा लिखित अपडेट 30 मार्च 2026: अनुपमा ने पॉल को पीटा; गौतम ने माही के खिलाफ साज़िश रची
टेलीविजन | स्पॉइलर

अनुपमा लिखित अपडेट 30 मार्च 2026: अनुपमा ने पॉल को पीटा; गौतम ने माही...

गंगा मई की बेटियां लिखित अपडेट 30 मार्च 2026: स्नेहा ने गंगा के लिए बड़े सपने देखे; कौशल्या के कदम से सहाना को ठेस पहुंची
टेलीविजन | स्पॉइलर

गंगा मई की बेटियां लिखित अपडेट 30 मार्च 2026: स्नेहा ने गंगा के लिए बड...

प्रोजेक्ट हेल मैरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4
फिल्म | न्यूज़

प्रोजेक्ट हेल मैरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4...

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: फिल्म ने दूसरे रविवार को भारी उछाल के साथ दुनिया भर में 1,360 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: फिल्म ने दूसरे रविवार को भ...

अक्षय खन्ना 51 वर्ष के हो गए: उनकी बहुमुखी प्रतिभा पर एक प्रतिबिंब
फिल्म | न्यूज़

अक्षय खन्ना 51 वर्ष के हो गए: उनकी बहुमुखी प्रतिभा पर एक प्रतिबिंब...

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 28 मार्च 2026: पोद्दार परिवार ने तृषा की सगाई तोड़ने की साज़िश रची; अरमान-अभिरा को मायरा की चिंता
टेलीविजन | स्पॉइलर

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 28 मार्च 2026: पोद्दार परिवार ने त...

तुमसे तुम तक लिखित अपडेट 28 मार्च 2026: हर्ष ने आखिरकार अनु को अपना लिया, आर्या-अनु के लिए शादी की शहनाइयां बजीं
टेलीविजन | स्पॉइलर

तुमसे तुम तक लिखित अपडेट 28 मार्च 2026: हर्ष ने आखिरकार अनु को अपना लि...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.