Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

जोया अख्तर के इंडस्ट्री में पूरे हुए 15 साल! 7 जून से शुरू होने वाले स्पेशल रेट्रोस्पेक्टिव फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी फिल्ममेकर की फिल्में

PVR आइनॉक्स सिनेमा के लग्जरी डिवीजन, द लग्जरी कलेक्शन ने जुहू में आइनॉक्स लीडो के लॉन्च की घोषणा की है, साथ ही बॉलीवुड में प्रशंसित फिल्म मेकर जोया अख्तर के करियर के 15 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्पेशल रेट्रोस्पेक्टिव फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया है।

Author: ManoranjanDesk
06 Jun,2024 16:40:23
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
जोया अख्तर के इंडस्ट्री में पूरे हुए 15 साल! 7 जून से शुरू होने वाले स्पेशल रेट्रोस्पेक्टिव फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी फिल्ममेकर की फिल्में

PVR आइनॉक्स सिनेमा के लग्जरी डिवीजन, द लग्जरी कलेक्शन ने जुहू में आइनॉक्स लीडो के लॉन्च की घोषणा की है, साथ ही बॉलीवुड में प्रशंसित फिल्म मेकर जोया अख्तर के करियर के 15 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्पेशल रेट्रोस्पेक्टिव फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया है। पूरे हफ्ते भर चलने वाले इस फेस्टिवल में जोया अख्तर की पॉपुलर फिल्मों में से सेलेक्ट किए गए फिल्म्स जैसे ‘लक बाय चांस’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘तलाश’, ‘गली बॉय’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ को दिखाया जाएगा।

2024 में, ज़ोया अख्तर एक बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाएंगी। दरअसल, 2009 में जोया ने फरहान अख्तर और कोंकणा सेन शर्मा स्टारर अपनी पहली फिल्म ‘लक बाय चांस’ को डायरेक्ट किया था और अब उसे 15 साल पूरे हो चुके हैं। पिछले 15 सालों में ज़ोया ने अलग-अलग तरह की फ़िल्मों और शोज़ में काम करके एक शानदार करियर बनाया है। उन्होंने थिएटर में काम किया है, ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म के लिए फ़िल्में बनाई हैं और वेब सीरीज़ में भी काम किया है। ज़ोया की कहानियाँ हमेशा सामान्य से अलग होती हैं और बहुत से लोगों से जुड़ती हैं।

एक्सेल एंटरटेनमेंट के पीछे की मजबूत टीम रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने हिंदी फिल्मों में कहानी कहने के तरीके को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है। टाइगर बेबी के साथ काम करते हुए, उन्होंने जबरदस्त ब्लॉकबस्टर फ़िल्में बनाई हैं। ये फ़िल्में न सिर्फ एंटरटेन करती हैं, बल्कि दर्शकों को इमोशन को गहरी यात्रा पर भी ले जाती हैं। प्यार, महत्वाकांक्षा और खुद को खोजने की कहानियों के साथ, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट भारतीय फिल्मों में कहानी कहने के तरीके को बदल रहे हैं।

इस मौके पर PVR आईनॉक्स लिमिटेड ने जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती के साथ-साथ PVR सिनेमा के चेयरमैन और एमडी अजय बिजली के साथ एक दिलचस्प बातचीत का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म मेकिंग और फिल्म इंडस्ट्री में जोया के करियर पर चर्चा की।

जोया अख्तर के इंडस्ट्री में पूरे हुए 15 साल! 7 जून से शुरू होने वाले स्पेशल रेट्रोस्पेक्टिव फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी फिल्ममेकर की फिल्में 48094

रेट्रोस्पेक्टिव के बारे में बात करते हुए, जोया अख्तर कहती है, “ जब मैने रेट्रोस्पेक्टिव के बारे में सुना, मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड थी, क्योंकि फिल्में एक बार फिर स्क्रीन पर आएंगी। मुझे मूवीज बहुत पसंद है। इस इंडस्ट्री में मेरा दिल बसता है, मैं कहीं और नहीं जाना चाहती, यही मेरा घर है।”

उन्होंने नए PVR आइनॉक्स लीडो सिनेमा के महत्व पर भी रोशनी डाली और कहा, “नया PVR लीडो सिनेमा असल में युवाओं को पुरानी फिल्में देखने का मौका देता है, जो शायद उनके समय से पहले बनी हों – यह सच में एक गिफ्ट है।

रीमा कांगती ने इंडियन सिनेमा में जोया के कांट्रिब्यूशन के बारे में बात करते हुए कहा, “ज़ोया मॉडर्न हिंदी सिनेमा की परिभाषित आवाज़ों में से एक रही हैं।”

रेट्रोस्पेक्टिव के बारे में बात करते हुए, फरहान अख्तर ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। मैं मिस्टर अजय को लोगों को थिएटर में वापस आने के लिए प्रोत्साहित करने और इसे एक बेहतरीन अनुभव बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ। मेरी खुद की भी उन दिनों यहाँ फ़िल्में देखने की बहुत सारोंअच्छी यादें हैं।”

यहां दिखाई जा रही फिल्मों की सूची के बारे में आगे बात करते हुए वह कहते हैं, “मुझे जोया की अनोखी तरह की फिल्म मेकिंग को लेकर बहुत गर्व है। एक सहयोगी, प्रोड्यूस और भाई के रूप में, मैं इससे ज़्यादा खुश नहीं हो सकता।”

About The Author
ManoranjanDesk

जोया अख्तर

Comment Box

Also Read

सेलेब्स और फिल्म निर्माता जोया अख्तर, अदिति राव हैदरी, अनुराग कश्यप और कई अन्य ने इम्तियाज अली की मैं वापस आउंगा की प्रशंसा की
सेलेब्स और फिल्म निर्माता जोया अख्तर, अदिति राव हैदरी, अनुराग कश्यप और कई अन्य ने इम्तियाज अली की मैं वापस आउंगा की प्रशंसा की
करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, एकता कपूर और अन्य लोग आमिर खान के आवास के बाहर देखे गए [तस्वीरें]
करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, एकता कपूर और अन्य लोग आमिर खान के आवास के बाहर देखे गए [तस्वीरें]
ज़ोया अख्तर ने आख़िरकार 'द आर्चीज़' की विफलता और इसमें उन्हें क्या पसंद नहीं आया, इस पर चर्चा की
ज़ोया अख्तर ने आख़िरकार 'द आर्चीज़' की विफलता और इसमें उन्हें क्या पसंद नहीं आया, इस पर चर्चा की

Also Read

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की नज़र ₹250 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की न...

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt' तक
डिजिटल | न्यूज़

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे, ₹175 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफ...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
फिल्म | न्यूज़

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले द...

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
फिल्म | रिलीज

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?...

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और गिरी, अभी तक ₹25 करोड़ नेट का आंकड़ा नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और ग...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की कमाई में मिडवीक गिरावट, नेट कलेक्शन ₹130 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल स्टारर फ़िल्म की नज़र ₹150 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.