अरविंद और डिंपल के होली लुक ने इंटरनेट पर मचाया धूम, देखने को मिली प्यारी झलक

Arvind Akela Kallu & Dimple Singh’s Holi Shoot complete: अरविंद और डिंपल की होली शूटिंग हुई पूरी।
अरविंद और डिंपल के होली लुक ने इंटरनेट पर मचाया धूम, देखने को मिली प्यारी झलक 42766

Arvind Akela Kallu & Dimple Singh’s Holi Shoot complete: भोजपुरी सिनेमा के जाने माने हस्तियों में से एक है अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu), जो अपने नए होली एल्बम सॉन्ग को लेकर खूब चर्चा में है। आपको बता दें, गायक और अभिनेता अक्सर अपनी सुरीली आवाज़ से दर्शको को मोहित करने में सफल रहते है और एक बार फिर से उनका नया एल्बम सॉन्ग दर्शको के बीच आ गया है। इसके अलावा उनके फैंस को उनकी और गायन की दुनिया में खूब कामयाबी हासिल करने वाली डिंपल सिंह की नई तस्वीर खूब पसंद आ रही है।

अरविंद और डिंपल का होली लुक

अरविंद और डिंपल ने अपने- अपने लाखों फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए फैंस को अपनी खास झलक से रूबरू करवाया है। इस खास तस्वीर में, देखा जा सकता है, कि दोनों सितारें एक दूसरे को रंग लगा रहे हैं और शानदार पोज से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। आंखो पर चस्मा लगाए अरविंद ने होली से पहले ही इंटरनेट पर अपने कला के रंग को बिखेर दिया है, जबकि डिंपल का सरल लुक भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। दोनों सितारों की आपसी झलक हमें अक्सर खुश करती है। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच खुद करना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डाले-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।