मीडिया रिपोर्ट: हार्दिक पंड्या की कप्तानी से नाखुश रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से लेंगे विदा ?

Rohit Sharma to quit Mumbai Indians: न्यूज 24 की मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया है, कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी से रोहित शर्मा नाखुश हैं और वह मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने की तैयारी में है।
मीडिया रिपोर्ट: हार्दिक पंड्या की कप्तानी से नाखुश रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से लेंगे विदा ? 44303

Rohit Sharma to quit Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के दमदार बल्लेबाज और टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था, कि रोहित एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। हालांकि, एक नए दावे ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है। न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के बाद टीम को अलविदा कहने की पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि शर्मा मौजूदा कप्तान हार्दिक पंड्या की कप्तानी से नाखुश हैं, जिसके कारण उन्होंने यह बड़ा फैसला किया है।

फ्रेंचाइजी के एक खिलाड़ी द्वारा न्यूज़ 24 को दिए गए जानकारी के अनुसार, पंड्या के नेतृत्व वाली टीम में शामिल कुछ खिलाड़ियों में ना-खुशी देखी गई है, क्योंकि टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं है और अभी तक उनके हाथ एक भी जीत नहीं लगी है। इसी के कारण मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम का माहौल बिल्कुल बिगड़ चुका है। गुजरात टाइटंस के कप्तान रह चुके हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की हालत बेहद खराब है, जिसके कारण रोहित शर्मा और उनके बीच बहस छिड़ गई है।

अगर खबरों में सच्चाई है, तो रोहित शर्मा आईपीएल 2024 के मेगा ऑक्शन में उतरेंगे, जिससे कई रिकॉर्ड टूटते नजर आ सकते हैं।मुंबई इंडियंस के कप्तान बदलने से रोहित शर्मा के फैंस भी नाखुश हैं, क्योंकि उनके खाते में 5 आईपीएल खिताब हैं। बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के यह स्पष्ट कर पाना बेहद मुश्किल है कि टीम और खिलाड़ियों का अगला कदम क्या होगा?

खैर, देवियों और सज्जनों, आप सभी को क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।