महेंद्र सिंह धोनी की लाडली बेटी ज़ीवा भी है एनिमल लवर, देखें सबूत

MS Dhoni and Ziva Singh Dhoni are animal lovers: पिता महेंद्र सिंह धोनी की तरह बेटी जीवा धोनी भी है पशु प्रेमी।
महेंद्र सिंह धोनी की लाडली बेटी ज़ीवा भी है एनिमल लवर, देखें सबूत 46364

MS Dhoni and Ziva Singh Dhoni are animal lovers: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान यानी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) किसी परिचय के मोहताज नहीं है। गौरतलब है,कि खिलाड़ी बेहद उदार है और उनके दिल में जानवरों के लिए खास जगह है। लेकिन, आप सभी को यह जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि उनका परिवार भी जानवरों से बेहद प्यार करता हैं। खिलाड़ी की पत्नी साक्षी सिंह और बेटी जीवा सिंह भी जानवरों को बेहद पसंद करते हैं और अक्सर उनकी दरियादिली हमें उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर देखने को मिलती है। जैसा कि आप सभी को हमने बताया, कि पशु प्रेम एक अद्भुत गुण है और इस मामले में धोनी कुछ भी नहीं, उनके परिवार के सदस्य भी इसमें खास दिलचस्पी रखते हैं।

लुना के साथ जीवा की खास तस्वीर

जीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर हमें उनकी खास झलक देखने को मिली है, जिसमें प्यारी जीवा अपने पालतू कुत्ते लुना के साथ खास पल बिता रही है। तस्वीरों को देख कर ऐसा लग रहा है, कि जीवा को उनके पिता के पशु प्रेम से प्रेरणा मिली है, और वह खुद भी इसे बढ़ावा देती है। यूजर्स ने कई दफा उन्हें जानवरों के साथ मस्ती करते हुए देखा है। यह कहना गलत नहीं होगा, कि धोनी परिवा पशु प्रेम को समर्थन और जागरूकता फैलाने में बेहद सक्रिय हैं। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच खुद करना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डाले-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।