Avneet Kaur और Anushka Sen से सीखें क्रॉप-टॉप में ग्लैमर बिखेरने का तरकीब

Avneet Kaur & Anushka Sen’s Crop Top Look: अवनीत कौर और अनुष्का सेन से सीखें क्रॉप-टॉप में धमाल मचाने का तरीका।
Avneet Kaur और Anushka Sen से सीखें क्रॉप-टॉप में ग्लैमर बिखेरने का तरकीब 46319

Avneet Kaur & Anushka Sen’s Crop Top Look: हिंदी मनोरंजन उद्योग और डिजिटल दुनिया की जानी मानी हस्तियों में से दो है अवनीत कौर और अनुष्का सेन, जिन्हे दर्शक स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं। जैसा कि आप सभी को पता है, कि ये युवा सुंदरी बेहद प्रभावशाली व्यक्तित्व है, जिनके पास फैशन का खजाना मौजूद है। अभिनेत्रियां कई सारे लुक्स में क्यूटनेस बिखेरना जानती है, मगर इन दिनों वह अपने समर लुक से फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है, जिसके लिए उन्होंने क्रॉप-टॉप का सहारा लिया है।

अनुष्का सेन का सफेद क्रॉप-टॉप लुक

टीवी शो बालवीर से प्रसिद्धि पाने वाली अनुष्का ने अपने बदन पर फुल स्लीव वाले सफेद क्रॉप-टॉप को सजाया है। डीवा ने इस लुक को सबसे ज्यादा प्यारा बनाने के लिए शॉर्ट डेनिम पैंट का विकल्प चुना है, जो उनके स्टाइल में जान फूंक रहा है। इसके अलावा उनकी कुदरती खूबसूरती पर हल्का मेकअप बेहद शानदार लग रहा है। वहीं पोज देने के लिए उन्होंने हैंड-बैग को लटकाया है, जिससे तस्वीरों में रौनक आईं है। इन सारी तरकीबों को अपनाकर आप भी शानदार समर लुक हासिल कर सकते हैं।

अवनीत कौर का ब्लैक क्रॉप-टॉप लुक

अवनीत ने 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल अपने समर लुक दे गर्मी बढ़ाई है। डीवा ने बदन पर काले क्रॉप-टॉप के साथ डेनिम पैंट को सजाया है। इसके अलावा उन्होंने गोल्डन चेन को गले में सजाया है और सभी की बेचैनी बढ़ाई है। जबकि बोल्ड मेकअप और गुलाबी लिपस्टिक की मदद से उन्होंने यूजर्स को मदहोश किया है। लहराते हुए बालों ने उनके लुक में सबसे ज्यादा जान फूंकी है। एक नज़र नीचे डाले-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।