Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 नवंबर को ‘आज तक साहित्य जागृति सम्मान’ के विजेताओं को करेंगी सम्मानित

देश के सबसे तेज चैनल 'आज तक' ने राजधानी के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय 'साहित्य आजतक' महोत्सव के दौरान 23 नवंबर को 'आजतक साहित्य जागृति सम्मान' समारोह की घोषणा की है.

Author: ManoranjanDesk
16 Nov,2024 09:38:10
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 नवंबर को ‘आज तक साहित्य जागृति सम्मान’ के विजेताओं को करेंगी सम्मानित

देश के सबसे तेज चैनल ‘आज तक’ ने राजधानी के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय ‘साहित्य आजतक’ महोत्सव के दौरान 23 नवंबर को ‘आजतक साहित्य जागृति सम्मान’ समारोह की घोषणा की है. इस वर्ष विजेताओं को यह सम्मान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों प्रदान किया जायेगा. इस वर्ष ‘आजतक साहित्य जागृति लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान’ कवि-गीतकार गुलज़ार को दिया जायेगा. राजधानी दिल्ली एक अरसे बाद गुलज़ार की उपस्थिति से भी गुलजार होगी. गुलज़ार को इस सम्मान के तहत 11 लाख रुपए की राशि, स्मृति चिह्न और मान-पत्र प्रदान किया जाएगा. ‘आज तक साहित्य जागृति लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान’ भारतीय भाषा के किसी भी सम्मानित लेखक/ लेखिका को उनकी जीवन-भर की साहित्य साधना और साहित्य सेवा के लिए दिया जाता है.

याद रहे कि संयुक्त भारत के दीना गाँव में वर्ष 1934 में पैदा हुए गुलज़ार का असली नाम सम्पूर्ण सिंह कालरा है. उन्हें बचपन में मां के आंचल की छांव और पिता का दुलार नहीं मिला, फिर भी किताबें पढ़ने की ललक ने उन्हें देश में वह मुकाम दिया, जो किसी का भी सपना हो सकता है. एक मैकेनिक से शुरुआत कर गुलज़ार आज एक लीजेंड बन चुके हैं. एक तरफ उन्होंने ‘चौरस रात’, ‘रावी पार’, ‘जानम’, ‘एक बूँद चाँद’, ‘रात, चाँद और मैं’, ‘रात पश्मीने की’ और ‘खराशें’ जैसी कृतियों से साहित्य जगत को समृद्ध किया है, तो दूसरी तरफ ‘मेरे अपने, ‘आशीर्वाद’, ‘आनन्द’, ‘ख़ामोशी’ जैसी फिल्मों के संवाद और पटकथा भी लिखी है. बतौर निर्देशक उन्होंने ‘कोशिश’, ‘आँधी’, ‘मौसम’, ‘अंगूर’, ‘नमकीन’, ‘इजाजत’, ‘माचिस’, ‘हु तू तू’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया तो इनमें से कइयों की कहानी और पटकथा भी लिखी. गुलज़ार को अब तक दादा साहेब फाल्के सम्मान, ऑस्कर अवार्ड, ग्रेमी पुरस्कार, साहित्य अकादेमी पुरस्कार और भारतीय ज्ञानपीठ सहित सैंकड़ों पुरस्कारों और सम्मान से नवाजा जा चुका है. वे पद्मभूषण से भी सम्मानित हैं.

इसी समारोह में वरिष्ठ लेखकों और उदीयमान प्रतिभाओं को उनकी कृतियों पर अन्य 7 श्रेणियों में ‘आज तक साहित्य जागृति सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा. ये विजेता भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से यह सम्मान प्राप्त करेंगे. ‘आजतक साहित्य जागृति सम्मान’ की चयन समिति ने सर्वसम्मति से विजेताओं के नाम का चयन किया है. ‘आज तक साहित्य जागृति सर्वश्रेष्ठ रचना सम्मान’ (लेखक); ‘आज तक साहित्य जागृति सर्वश्रेष्ठ रचना सम्मान’ (लेखिका); ‘आज तक साहित्य जागृति लोकप्रिय लेखक सम्मान’ और हिंदी के साथ ही भारतीय भाषाओं को सम्मानित करने हेतु ‘आज तक साहित्य जागृति भारतीय भाषा सम्मान’ दिया जाएगा. इन सभी श्रेणियों के विजेताओं को एक लाख रुपए की सम्मान राशि, स्मृति चिह्न और मान-पत्र दिया जाएगा. ‘आज तक साहित्य जागृति उदीयमान प्रतीभा सम्मान’ लोकप्रिय श्रेणी को छोड़कर अन्य सभी तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं. इस सम्मान के तहत विजेता को पचास हजार रुपए की राशि, स्मृति चिह्न और मान-पत्र दिया जाता है.

‘आज तक’ ने भारतीय भाषाओं के सबसे बड़े मेले ‘साहित्य आजतक’ के छठें संस्करण के दौरान जागृति फाउंडेशन के सहयोग से पिछले वर्ष इस सम्मान की शुरुआत की थी. पिछले वर्ष ये सम्मान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हाथों प्रदान किए गए थे. तब ‘आज तक साहित्य जागृति लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान’ जानेमाने पटकथा लेखक, शायर जावेद अख्तर को दिया गया था. इस वर्ष के विजेताओं को यह सम्मान साहित्य के महाकुंभ ‘साहित्य आज तक’ के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रदान करेंगी.

“साहित्य जागृति सम्मान”- यह पुरस्कार भारतीय साहित्य के प्रति हमारे समूह की गहरी प्रतिबद्धता को पुनः साकार करता है।आज तक साहित्य जागृति सम्मान’ के माध्यम से हम उन कलमकारों और उनके योगदान को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी कृतियों से समाज और संस्कृति को समृद्ध किया है

हम माननीय राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जो इस विशेष अवसर पर हमारे साथ उपस्थित होकर ‘साहित्य जागृति सम्मान’ प्रदान करेंगी। उनका समर्थन इस सम्मान समारोह को और भी गौरवमयी बना रहा है

–कली पुरी, वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर इन चीफ, इंडिया टुडे ग्रुप

About The Author
ManoranjanDesk

आज तकद्रौपदी मुर्मु

Comment Box

Also Read

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वागत किया
फिल्म | न्यूज़

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वाग...

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के बारे में Yung DSA—क्यों वे एक खास दायरा बनाए रखते हैं और उनका सम्मान करते हैं
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के बारे में Yung DSA—क्यों वे एक खास दायरा बनाए...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: करीना कपूर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म, सिर्फ़ 1 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: करीना कपूर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: कुणाल खेमू की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ नेट के साथ शुरुआत की, करीना कपूर की थ्रिलर को पीछे छोड़ा
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: कुणाल खेमू की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ नेट क...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी की फ़िल्म ने ₹6 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ₹199 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्...

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
फिल्म | न्यूज़

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर...

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक शानदार समारोह में फिर से शादी की कसमें खाईं
फिल्म | न्यूज़

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से नीचे ही रही
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से न...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की नज़र ₹250 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की न...

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt' तक
डिजिटल | न्यूज़

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.