टाटावली का सफर हुआ खत्म! रानी चटर्जी ने भावुक नोट के साथ शेयर की खास यादें

Rani Chatterjee Bids Farewell To 'Tatawali' Her Role In The Show Beti Hamari Anmol: नजारा चैनल के शो बेटी हमारी अनमोल में टाटावली यानी रानी चटर्जी का सफर ख़त्म हो चुका है।
टाटावली का सफर हुआ खत्म! रानी चटर्जी ने भावुक नोट के साथ शेयर की खास यादें 45119

Rani Chatterjee Bids Farewell To ‘Tatawali’ Her Role In The Show Beti Hamari Anmol: टीवी जगत की जानी-मानी हस्तियों में से एक है रानी चटर्जी (Rani Chatterjee), जो नजारा चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक बेटी हमारी अनमोल (Beti Hamari Anmol) में टाटावली (Tatawali) के किरदार से दर्शको को मनोरंजित कर रही थी। हालांकि, अब शो में उनका सफर ख़त्म हो चुका है और उन्होंने इसकी जानकारी खुद शेयर की है। गौरतलब है, कि शो में रानी का किरदार नकारात्मक था, मगर दर्शको ने उन्हें खूब प्यार दिया। डीवा ने इस बारे में जानकारी देने के लिए अपने 18 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल की मदद ली। इस पोस्ट में उन्होंने खास झलक के साथ एक भावुक नोट जोड़ा है।

टाटावली का सफर हुआ खत्म

रानी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में, उनके शो की सेट की झलक नजर आ रही हैं, जहां वह सह-कलाकारों के साथ मौज-मस्ती करती हुई नजर आ रही है। डीवा के वीडियो पर इसकी जानकारी दी है और एक भावुक कैप्शन के साथ फैंस को बताया है, कि उनकी चहेती टाटावली अब पर्दे पर नहीं दिखेगी। अभिनेत्री ने लिखा, ” मेरे द्वारा निभाए गए बेस्ट किरदारों में से एक था टाटावली का किरदार। धन्यवाद सभी को बहुत खूबसूरत वक्त बिताया, बहुत सारा काम किया। मै बहुत सारी यादें ले जा रही हूं साथ धन्यवाद सभी को।” एक नज़र नीचे डाले-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।