Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | न्यूज़

Saanand Verma: यौन शोषण का शिकार हो चुके है ‘भाबीजी घर पे हैं’ के सक्सेना, बरसों बाद छलका दर्द

Saanand Verma Faced Sexual Assault: ‘भाबीजी घर पे हैं' फेम सानंद वर्मा ने 13 साल की उम्र में झेला यौन शोषण का दर्द।

Author: विशाल दुबे
04 Apr,2024 13:45:52
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Saanand Verma: यौन शोषण का शिकार हो चुके है ‘भाबीजी घर पे हैं’ के सक्सेना, बरसों बाद छलका दर्द

Saanand Verma Faced Sexual Assault: लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पे है’ में अनोखे लाल सक्सेना का किरदार निभाने वाले सानंद वर्मा ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है और अपने सबसे दर्दनाक अनुभव को साझा किया है। जी हां! हम बात कर रहे हैं, टीवी जगत के सबसे लोकप्रिय और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक सानंद वर्मा की, जिन्होंने बचपन में यौन शोषण का दर्द झेला है। अभिनेता ने हाल ही में, टाइम्स नाउ के साथ बातचीत के दौरान इस दर्द के बारे में बात की और अपने अतीत के दर्द को बयां किया। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया है, कि उन्होंने इस दर्द को 13 साल की उम्र में झेला है।

यौन शोषण पर छलका सानंद का दर्द

अभिनेता ने इस बारे में, बताया कि वह जब बचपन में क्रिकेट खेलने गए थे, उस दौरान एक युवक ने उनका यौन उत्पीड़न किया। इस दर्द भरे अतीत के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “ये मेरे साथ एक क्रिकेट मैच के दौरान हुआ था. मैं जब 13 साल का था तो मैं क्रिकेटर बनना चाहता था. मैं पटना में  एक क्रिकेट ट्रेनिंग एकेडमी में जाता था. वहां पर एक बड़ा लड़का था जो मुझे एक्सप्लोइट करता था. मैं बहुत डर गया था और वहां से भाग गया.  उसके बाद से मैं क्रिकेट से दूर रहता हूं।”

इसके अलावा भी उन्होंने अपने दर्द को बयां करते हुए कहा, “बचपन में मेरे साथ जो कुछ भी हुआ वह निश्चित रूप से एक भयानक यादें है, मेरे साथ पहले भी कई भयानक चीजें घट चुकी हैं. जब इंसान इतना दुख सह लेता है तो उसके लिए कोई और दर्द मायने नहीं रखता।”

सानंद वर्मा का अभिनय करियर

आपको बता दें, सानंद कई कॉमेडी किरदार से दर्शको को लोटपोट किया है, जिसमें सीआईडी, लापतागंज, गुपचुप शो शामिल है। इसके अलावा उन्होंने बड़े पर्दे पर भी देखा गया है, जिसमें रेड, मर्दानी, बबली बाउंसर, छिछोरे और मिशन रानीगंज जैसी फिल्में शामिल है।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

भाबीजी घर पे हैसानंद वर्मा

Comment Box

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7% की उछाल, दूसरे शुक्रवार को ₹2.85 करोड़ की नेट कमाई
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7%...

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरावट, फिर भी 15वें दिन ₹5.90 करोड़ (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरा...

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइथा ट्रेलर लॉन्च मुंबई फिल्म परंपरा को पुनर्जीवित करता है
फिल्म | न्यूज़

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइ...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले हफ्ते में ₹31.25 करोड़ की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले ह...

“दोस्त, मार्गदर्शक और बड़े भाई”: आदित्य श्रीवास्तव ने CID के निर्माता बी.पी. सिंह के साथ बिताए 25 सालों को याद किया
टेलीविजन | न्यूज़

“दोस्त, मार्गदर्शक और बड़े भाई”: आदित्य श्रीवास्तव ने CID के निर्माता...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: राजकुमार राव की फिल्म ने मामूली प्रदर्शन किया, ₹29 लाख की कुल कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: राजकुमार राव की फिल्म ने मामूली प्रद...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म का दूसरा हफ्ता पूरा, 14वें दिन ₹425 करोड़ नेट कलेक्शन के करीब
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म का दूसरा हफ्ता पूरा, 14वे...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म ने 12 दिनों में ₹21 करोड़ नेट की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म ने 12 दिनों में ₹21 क...

‘प्रताप’ के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल, फैंस के मन में सवाल—क्या अमित साध का एनकाउंटर स्पेशलिस्ट किरदार असल जिंदगी के पुलिस अधिकारियों से प्रेरित है?
फिल्म | रिलीज

‘प्रताप’ के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल, फैंस के मन में सवाल—क्या अमित साध का...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12: रजनीकांत की फिल्म ने भारत में ₹400 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12: रजनीकांत की फिल्म ने भारत में ₹400 क...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.