Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

’बंबई मेरी जान’ में हबीबा बनीं कृतिका कामरा ने अपने किरदार से उठाया पर्दा

कृतिका कामरा ने अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ बंबई मेरी जान में हबीबा के रूप में अपनी दमदार भूमिका के बारे में की खुलकर बात

Author: ManoranjanDesk
08 Sep,2023 17:56:14
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
’बंबई मेरी जान’ में हबीबा बनीं कृतिका कामरा ने अपने किरदार से उठाया पर्दा

आगामी क्राइम ड्रामा सीरीज़, बंबई मेरी जान का हाल में जारी हुआ ट्रेलर ने खुद को चर्चाओं में शामिल किया है। ये सीरीज दमदार सितारों द्वारा निभाए गए गैंगस्टरों, सत्ता की भूख और महत्वाकांक्षाओं की दुनिया की खोज करती है। इसमें कृतिका कामरा भी हैं, जिन्होंने ट्रेलर में अपने बैडएस अवतार से कई लोगों का दिल जीत लिया है। दारा कादरी के भाई-बहनों में सबसे छोटी और इकलौती बहन हबीबा की भूमिका निभाते हुए, वह एक साहसी और आत्मविश्वासी महिला के रूप में सामने आती है, जो ऐसी सेटिंग में एक महिला के स्टीरियोटाइप की बेड़ियों को तोड़ देती है, जिससे उनकी आवाज प्रभाव के साथ सुनी जाती है।

ऐसे में अपने किरदार के विभिन्न आयामों को साझा करते हुए और दूसरे किरदारों के साथ उनके रिश्ते उनके किरदार की गहराई में अलग-अलग परतें कैसे जोड़ते हैं, कृतिका कामरा ने कहा, “हबीबा के कई रंग हैं। वह अपने पिता की तरह जिद्दी है, दारा की तरह साहसी है और उसकी तरह बेहद वफादार है। साथ ही भाई-बहनों में सबसे छोटी और अकेली महिला भी है। वह अपने भाई दारा को अपना आदर्श मानती है और उसके साथ एक खास बंधन साझा करती है जो उसके फैसले और कामों को भी प्रभावित करता है।

अभिनेत्री ने आगे कहा, “उनकी तरह ही, वह भी पावर की महत्वाकांक्षा रखती हैं। शुरू से ही आप देखते हैं कि वह अल्फ़ा है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता है, हमें इसकी झलक मिलती है कि वह कैसे सोचती है और उसकी महत्वाकांक्षाएं क्या हैं, जिससे एक अभिनेता के रूप में यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है।”

इस क्राइम थ्रिलर में कृतिका कामरा के अलावा अत्यधिक बहुमुखी और प्रतिभाशाली के के मेनन, अविनाश तिवारी, निवेदिता भट्टाचार्य और अमायरा दस्तूर भी अहम भूमिका में हैं।

एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी, कासिम जगमगिया और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित, एस. हुसैन जैदी की कहानी के साथ, बंबई मेरी जान रेंसिल डिसिल्वा और शुजात सौदागर द्वारा क्रिएट की गई हैं और शुजात सौदागर द्वारा निर्देशित हैं। 10-एपिसोड वाली इस हिंदी ओरिजनल सीरीज का प्रीमियर 14 सितंबर को कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा।

About The Author
ManoranjanDesk

कृतिका कामरा

Comment Box

Also Read

सिनेपोलिस डिस्ट्रिब्यूशन ने 'हनुमान अंश' की रिलीज़ को 40 स्क्रीन से बढ़ाकर 2,000 से ज़्यादा स्क्रीन तक पहुँचाया।
फिल्म | न्यूज़

सिनेपोलिस डिस्ट्रिब्यूशन ने 'हनुमान अंश' की रिलीज़ को 40 स्क्रीन से बढ...

बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियन मामले में CBI जांच के आदेश दिए।
फिल्म | न्यूज़

बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियन मामले में CBI जांच के आदेश दिए।...

रमेश तौरानी का कहना है कि आमिर खान 'रेस 4 रीलोडेड' के लिए अभी कन्फर्म नहीं हुए हैं।
फिल्म | न्यूज़

रमेश तौरानी का कहना है कि आमिर खान 'रेस 4 रीलोडेड' के लिए अभी कन्फर्म...

इंसान स्वभाव से ही जटिल और कमियों वाले होते हैं: अक्षय ओबेरॉय
फिल्म | न्यूज़

इंसान स्वभाव से ही जटिल और कमियों वाले होते हैं: अक्षय ओबेरॉय...

बादशाह और ईशा रिखी ने अलग होने की पुष्टि की, प्राइवेसी की अपील की।
म्यूजिक | न्यूज़

बादशाह और ईशा रिखी ने अलग होने की पुष्टि की, प्राइवेसी की अपील की।...

आमिर खान के 'रेस 4' में शामिल होने की खबरों के बीच, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने स्थिति साफ की।
फिल्म | न्यूज़

आमिर खान के 'रेस 4' में शामिल होने की खबरों के बीच, प्रोड्यूसर रमेश तौ...

फ़ुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल रिटायरमेंट का ऐलान किया
स्पोर्ट्स | न्यूज़

फ़ुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल रिटायरमेंट का ऐलान किया...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट: 2026 में मलयालम सिनेमा की सफलता की नई कहानी
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट: 2026 में मलयालम सिनेमा की सफलता की नई कहानी...

'दायरा' ट्रेलर रिव्यू: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच पुलिस की टक्कर बेअसर लगी
फिल्म | न्यूज़

'दायरा' ट्रेलर रिव्यू: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच पुलिस क...

राहुल रॉय ने ब्रेन स्ट्रोक के बाद की ज़िंदगी के बारे में खुलकर बात की: ‘मुझे पता भी नहीं था कि मैं दोबारा चल या बोल पाऊंगा या नहीं’
फिल्म | न्यूज़

राहुल रॉय ने ब्रेन स्ट्रोक के बाद की ज़िंदगी के बारे में खुलकर बात की:...

जानिए क्यों अजय देवगन का 'क्राइम पेट्रोल 2026' हमारी वॉचलिस्ट में है
टेलीविजन | न्यूज़

जानिए क्यों अजय देवगन का 'क्राइम पेट्रोल 2026' हमारी वॉचलिस्ट में है...

क्या इस दिसंबर बॉक्स ऑफ़िस पर नागार्जुन और शाहरुख़ ख़ान का टकराव होगा?
फिल्म | न्यूज़

क्या इस दिसंबर बॉक्स ऑफ़िस पर नागार्जुन और शाहरुख़ ख़ान का टकराव होगा?...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.