Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

स्टार प्लस के शो “माटी से बंधी डोर” के रणविजय उर्फ अंकित गुप्ता ने बताया क्या है उनके किरदार से उनका कनेक्शन, किए दिलचस्प खुलासे

स्टार प्लस मनोरंजक और दिलचस्प कहानियां दिखाने के लिए जाना जाता है, जो लोगों को कई अलग-अलग भावनाओं का अनुभव कराती हैं। उनके पास अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, उड़ने की आशा, मीठा खट्टा प्यार हमारा और ये हैं चाहतें जैसे शो का शानदार कंटेंट का खजाना है।

Author: ManoranjanDesk
21 May,2024 17:09:28
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
स्टार प्लस के शो “माटी से बंधी डोर” के रणविजय उर्फ अंकित गुप्ता ने बताया क्या है उनके किरदार से उनका कनेक्शन, किए दिलचस्प खुलासे

स्टार प्लस मनोरंजक और दिलचस्प कहानियां दिखाने के लिए जाना जाता है, जो लोगों को कई अलग-अलग भावनाओं का अनुभव कराती हैं। उनके पास अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, उड़ने की आशा, मीठा खट्टा प्यार हमारा और ये हैं चाहतें जैसे शो का शानदार कंटेंट का खजाना है। ये शो फैमिली ड्रामा और रोमांस पर आधारित हैं और बहुत से लोग इन्हें देखना पसंद करते हैं।

स्टार प्लस ने अपने इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, नए वेंचर में कदम रखा है, जिसमें ऋतुजा बागवे और अंकित गुप्ता लीड रोल में हैं। ऋतुजा बगवे माटी से बंधी डोर में वैजयंती (वैजू) का किरदार निभा रही हैं, जबकि अंकित गुप्ता रणविजय की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की बैकड्रॉप में सेट कहानी है। यह वैजू की कहानी है, जो खेतों में काम करके अपने परिवार का साथ देती है। लेकिन उसकी किस्मत में कुछ और ही है। वैजू परिवार से जुड़ी, मेहनती और सपनों की बुनियाद पर खड़ी है। उसका लक्ष्य है अपनी जीवनशैली को सुधारकर गांव की उन्नति में योगदान देना।

स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर वैजयंती की इमोशन से भरी उलझन वाली कहानी है, जो दिखाती है की कैसे अपने परिवार की मदद करने के लिए वो अपनी जिंदगी के संघर्ष करती है। उसके रणविजय से मिलने के बाद उसकी जिंदगी में होने वाले बदलाव को भी देखने मिलने वाला है। शो में रिश्तों की गहराई और संस्कृति के विशेष पहलुओं को भी दिखाया जाएगा। देखने वालों को वैजयंती और रणविजय की शादी भी देखने मिलेगी, जो अजीब सी परिस्थिति में होती है। अब, शो में देखना दिलचस्प होगा की कैसे वैजयंती बिना प्यार की शादी में ढूंढती है, साथ ही अपनी जीवनशैली को ठीक करने और अपने गांव को बेहतर बनाने के अपने को जिंदा रखती है।

अंकित गुप्ता पहली बार स्टार प्लस पर आने वाले शो “माटी से बंधी डोर” में रणविजय की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अंकित गुप्ता को आखिरी बार शो ‘जुनूनियत’ में देखा गया था। वह ‘साड्डा हक’ में पार्थ की भूमिका से मशहूर हुए थे। शो “माटी से बंधी डोर” में दर्शकों को अंकित गुप्ता का एक नया रूप देखने को मिलेगा। यह उनके लॉयल ऑडियंस के लिए एक खास तोहफा होगा जो शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ऐसे में स्टार प्लस के शो माटी से बंधी डोर के अंकित गुप्ता उर्फ ​​रणविजय कहते हैं, “मैं “माटी से बंधी डोर” का हिस्सा बनकर बहुत एक्साइटेड हूँ। स्टार प्लस के साथ काम करने का यह मेरा पहला मौका है। मुझे ऐसे शो करना अच्छा लगता है जहाँ मैं कुछ नया सीखता हूँ और एक एक्टर और एक इंसान के रूप में ग्रो करता हूँ। “माटी से बंधी डोर” मराठी बैकग्राउंड पर आधारित है। इस संस्कृति पर आधारित शो करने का मेरा यह पहला मौका है और मैं रणविजय का किरदार निभाने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं, जिसे राणा भी कहा जाता है। वह एमिबिशियस और एनर्जी से भरपूर है। रणविजय के लिए उसकी मां ही सबकुछ है। असल जिंदगी में, रणविजय की तरह, मैं भी एमिबिशियस हूं और जो चाहता हूं, उसके पीछे भागता हूं। रणविजय की तरह ही मैं भी अपनी मां का बहुत सम्मान करता हूं। रणविजय का किरदार निभाने के लिए मैं अपनी जिंदगी से कई चीजें इस्तेमाल कर रहा हूं और अपने किरदार में खुद को भी शामिल कर रहा हूं।”

माटी से बंधी डोर’ 27 मई को स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार तक शाम 7.30 बजे प्रसारित होगा।

About The Author
ManoranjanDesk

स्टार प्लस

Comment Box

Also Read

'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
क्यों सायराब की नयनिका और ईशान की अनोखी लव स्टोरी असल ज़िंदगी के कपल्स को इतनी पसंद आ रही है?
क्यों सायराब की नयनिका और ईशान की अनोखी लव स्टोरी असल ज़िंदगी के कपल्स को इतनी पसंद आ रही है?
स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियलिटी शो, 'इंडिया के टॉप 1%' की घोषणा की।
स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियलिटी शो, 'इंडिया के टॉप 1%' की घोषणा की।
अनुपमा रिटन अपडेट 7 अप्रैल 2026: अनुपमा ने अनजाने में प्रेम के होटल का मुआयना किया, वसुंधरा को किसी मुसीबत का अंदेशा हुआ
अनुपमा रिटन अपडेट 7 अप्रैल 2026: अनुपमा ने अनजाने में प्रेम के होटल का मुआयना किया, वसुंधरा को किसी मुसीबत का अंदेशा हुआ

Also Read

साउथ एक्टर सूर्या 51 साल के हुए; शानदार करियर जारी है।
फिल्म | न्यूज़

साउथ एक्टर सूर्या 51 साल के हुए; शानदार करियर जारी है।...

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: मैट डेमन की फिल्म पहले हफ़्ते के आखिर तक 90 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर
फिल्म | न्यूज़

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: मैट डेमन की फिल्म पहले हफ़्ते के आख...

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: मैट डेमन की फिल्म पहले हफ़्ते के आखिर तक 90 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर
फिल्म | न्यूज़

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: मैट डेमन की फिल्म पहले हफ़्ते के आख...

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 140 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 140 करोड़ न...

थलपति विजय की जन नायकन की नजर दुनिया भर में ₹100 करोड़ से अधिक की ओपनिंग पर है
फिल्म | न्यूज़

थलपति विजय की जन नायकन की नजर दुनिया भर में ₹100 करोड़ से अधिक की ओपनि...

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: क्रिस्टोफर नोलन की शानदार फ़िल्म की रफ़्तार जारी, नेट कलेक्शन 77 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: क्रिस्टोफर नोलन की शानदार फ़िल्म की...

'NBK 111' की शूटिंग के दौरान नंदमुरी बालकृष्ण घायल, घुटने की छोटी सर्जरी होगी
फिल्म | न्यूज़

'NBK 111' की शूटिंग के दौरान नंदमुरी बालकृष्ण घायल, घुटने की छोटी सर्ज...

'द इंडिया स्टोरी' का एक और नया दमदार पोस्टर रिलीज़, कीटनाशक खेती की भयावह सच्चाई से उठाया पर्दा
फिल्म | रिलीज

'द इंडिया स्टोरी' का एक और नया दमदार पोस्टर रिलीज़, कीटनाशक खेती की भय...

अमिताभ बच्चन ICU में भर्ती—जानिए क्या हुआ
फिल्म | न्यूज़

अमिताभ बच्चन ICU में भर्ती—जानिए क्या हुआ...

साहिबा बाली ने अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग की अफ़वाहों पर चुप्पी तोड़ी, लंदन में CJP प्रोटेस्ट पर ध्यान देने को कहा
फिल्म | न्यूज़

साहिबा बाली ने अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग की अफ़वाहों पर चुप्पी तोड़ी,...

'वेलकम टू द जंगल' की सफलता पर अहमद खान ने कहा - मैं सभी कलाकारों, खासकर अक्षय कुमार का बहुत आभारी हूँ।
फिल्म | न्यूज़

'वेलकम टू द जंगल' की सफलता पर अहमद खान ने कहा - मैं सभी कलाकारों, खासक...

'द ओडिसी' का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: मैट डेमन की फिल्म पहले सोमवार को भी मज़बूत रही, 70 करोड़ नेट के करीब पहुँची
फिल्म | न्यूज़

'द ओडिसी' का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: मैट डेमन की फिल्म पहले सो...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.