Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

शो के किरदार से मेल खाती है असल जिंदगी: गर्व की भूमिका निभा रहें अविनाश मिश्रा

Titli: असल जिंदगी में भी गर्व का किरदार निभा रहे अविनाश मिश्रा की जिंदगी शो के किरदार से मेल खाती है।

Author: विशाल दुबे
29 Jun,2023 18:13:20
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
शो के किरदार से मेल खाती है असल जिंदगी: गर्व की भूमिका निभा रहें अविनाश मिश्रा

Titli: स्टार प्लस (Star Plus) का नया शो तितली (Titli) दर्शकों को एक अलग और पहले कभी न देखी गई लव स्टोरी से रूबरू करवाता हैं, जो दर्शकों को लुभाने में सक्षम है। शो दर्शकों को रोमांस और प्यार की एक नई दुनिया में लेकर जाएंगा, जिससे दर्शक खुश रहेंगे।

शो तितली नाम की लड़की के प्यार के इर्द-गिर्द घूमती हैं, जो अपने आइडियल पार्टनर को खोजने और उसके साथ एक फेयरीटेल लाइफ जीने की खोज में है। तितली का स्वभाव बेहद खुशमिजाज और जीवंत हैं। हालांकि, तितली की खोज पुरी होगी या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा। शो में तितली का किरदार प्रतिभाशाली अभिनेत्री नेहा सोलंकी निभा रही है और उनके साथ प्रतिभाशाली अभिनेता अविनाश मिश्रा गर्व के किरदार द्वारा दर्शकों को मनोरंजीत कर रहे है।

हाल ही में इस शो का एक नया प्रोमो सामने आया हैं, जिसमें गर्व की पुर्व प्रेमिका ईशानी तितली की फ्लावर शॉप पर पहुंचती है और वहां तितली और ईशानी की मुलाकात होती है। मुलाकात में कई सच्चाई उजागर होती हैं, जैसे कि अतीत में गर्व के कारण हुई घटनाओं के कारण ईशानी अपना हाथ खो देती है और उसे नकली हाथ का सहारा लेना पड़ता है। दूसरी ओर गर्व, तितली से अपने प्यार को बयां करता है और उससे शादी करने की इच्छा जाहिर करता है।

शो में गर्व की भूमिका निभाने वाले अविनाश मिश्रा कहते हैं, “एक किरदार के रूप में गर्व में अलग-अलग परतें हैं जो कई तरह के इमोशन्स से भरी हुई हैं। प्रोमो में गर्व के दो विपरीत साइड को दिखाया गया है, एक जो तितली से गहराई से प्यार करता है और दूसरा उसके दूसरे साइड को दर्शाता है। अब जब गर्व ने तितली को शादी के लिए प्रपोज किया है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके जीवन में ड्रामा कैसे सामने आता है। क्या तितली गर्व के प्रपोजल को स्वीकार करेगी और क्या गर्व का दूसरा साइड तितली देख पाएगी, यह देखने वाली बात है। गर्व के व्यक्तित्व का एक दूसरा पहलू भी है, जो तब सामने आता है जब वो भड़का हुआ होता है, तो यह पहली बार है कि मैं इस तरह की भूमिका निभा रहा हूं। मेरा मानना है कि कोई भी परफेक्ट नही होता है और एक प्वाइंट पर मैं गर्व से रिलेट करता हूं, उसके दूसरे साइड को दूर रखते हुए।”

स्क्वायर प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित स्टार प्लस का शो तितली दर्शकों को मनोरंजीत करने के लिए सोमवार से रविवार रात 11 बजे स्टारप्लस पर प्रसारित होता है।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

Comment Box

Also Read

कोमल नाहटा ने 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' के लिए ₹20-25 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान लगाया है।
फिल्म | न्यूज़

कोमल नाहटा ने 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' के लिए ₹20-25 करोड़ की ओपनिंग का अन...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: विशाल चतुर्वेदी की फ़िल्म ने 27वें दिन 7.75 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: विशाल चतुर्वेदी की फ़िल्म ने 27वें दिन...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: गिरावट के बावजूद निविन पॉली की फ़िल्म ने 98 करोड़ का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: गिरावट के बावजूद निवि...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 26: डिवोशनल ड्रामा ने 4 हफ़्तों में मंगलवार को सबसे ज़्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 26: डिवोशनल ड्रामा ने 4 हफ़्तों में म...

सिनेपोलिस डिस्ट्रिब्यूशन ने 'हनुमान अंश' की रिलीज़ को 40 स्क्रीन से बढ़ाकर 2,000 से ज़्यादा स्क्रीन तक पहुँचाया।
फिल्म | न्यूज़

सिनेपोलिस डिस्ट्रिब्यूशन ने 'हनुमान अंश' की रिलीज़ को 40 स्क्रीन से बढ...

बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियन मामले में CBI जांच के आदेश दिए।
फिल्म | न्यूज़

बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियन मामले में CBI जांच के आदेश दिए।...

रमेश तौरानी का कहना है कि आमिर खान 'रेस 4 रीलोडेड' के लिए अभी कन्फर्म नहीं हुए हैं।
फिल्म | न्यूज़

रमेश तौरानी का कहना है कि आमिर खान 'रेस 4 रीलोडेड' के लिए अभी कन्फर्म...

इंसान स्वभाव से ही जटिल और कमियों वाले होते हैं: अक्षय ओबेरॉय
फिल्म | न्यूज़

इंसान स्वभाव से ही जटिल और कमियों वाले होते हैं: अक्षय ओबेरॉय...

बादशाह और ईशा रिखी ने अलग होने की पुष्टि की, प्राइवेसी की अपील की।
म्यूजिक | न्यूज़

बादशाह और ईशा रिखी ने अलग होने की पुष्टि की, प्राइवेसी की अपील की।...

आमिर खान के 'रेस 4' में शामिल होने की खबरों के बीच, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने स्थिति साफ की।
फिल्म | न्यूज़

आमिर खान के 'रेस 4' में शामिल होने की खबरों के बीच, प्रोड्यूसर रमेश तौ...

फ़ुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल रिटायरमेंट का ऐलान किया
स्पोर्ट्स | न्यूज़

फ़ुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल रिटायरमेंट का ऐलान किया...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट: 2026 में मलयालम सिनेमा की सफलता की नई कहानी
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट: 2026 में मलयालम सिनेमा की सफलता की नई कहानी...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.