Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

चाशनी में सास की भूमिका निभाने वाली सृष्टि सिंह ने अपने इस किरदार के लिए ऐश्वर्या राय के आइकोनिक किरदार पारो से ली प्रेरणा

Know interesting facts about Srishti Singh who plays mother-in-law in Chashni: चाशनी में सास की भूमिका निभाने वाली सृष्टि सिंह के बारे में जानें दिलचस्प जानकारियां।

Author: विशाल दुबे
08 Mar,2023 16:13:46
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
चाशनी में सास की भूमिका निभाने वाली सृष्टि सिंह ने अपने इस किरदार के लिए ऐश्वर्या राय के आइकोनिक किरदार पारो से ली प्रेरणा

Know interesting facts about Srishti Singh who plays mother-in-law in Chashni: स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए लुभावने और दिलचस्प कंटेंट देने के लिए जाना जाता है। जिसे देखते हुए कह सकते है कि यह एक ऐसा हब है जहां दर्शकों को अपने चहिते शोज के जरिए प्यार, ड्रामा, बदला जैसे हर तरह के इमोशन्स देखने का मौका मिलता है। इस चैनल पर अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, ये है चाहतें, रज्जो और फालतू जैसे कई ऐसे कमाल के डोले सोप्स है, जो फैमिली ड्रामा और रोमांस पर फोकस करता है और साथ ही साथ दर्शकों को भरपूर एंटरटेन भी करता है।

अब चैनल अपने एक और नए शो चाशनी के साथ दर्शकों के लिए एक धामाकेदार या कहे की मसालेदार कहानी लेकर सामने आया है जो अपने नाम से एकदम अलग है और मनोरंजन से भरपूर है। स्क्रीन पर रिश्तों के एक बिग मिक्स को पेश करते हुए, यह शो दो बहनों, चांदनी और रोशनी के बीच एक असामान्य और उलझे हुए बंधन पर आधारित होगा, जो सास बहू, चांदनी और रोशनी में बदल जाती हैं। ये शो 9 मार्च रात 11 बजे से स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

इस नए शो के साथ स्टार प्लस एक नई और मसालेदार कहानी के जरिए भारतीय टेलीविजन में अपना लेवल और बढ़ा रहा है, जो दो बहनों पर बेस्ड है, जो बाद में सास-बहू बन जाती है। बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न्स से भरपूर, स्टार प्लस दर्शकों के लिए एक नई कहानी लाने वाला है, जो इस नए शो चाशनी के साथ टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखी गई है।

इस शो में अमनदीप सिद्धू, चांदनी की भूमिका निभा रही हैं, जो एक फायर फाइटर है, जबकि रोशनी भी एक रिबेल है। शो में एक घटना ने उनके इक्वेशन और रिश्ते से जुड़ी पूरी दुनिया बदल दी है।
दरअसल, रोशनी जो कि छोटी बहन है, वह बड़ी बहन चांदनी की सास बन जाती है। वहीं साई केतन राव शो में रौनक की भूमिका में हैं।

ऐसे में चाशनी में सास का किरदार निभाने वाली सृष्टि सिंह ने हमें अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए बताया, “चाशनी दो बहनों चांदनी और रोशनी की एक ट्विस्टेड कहानी है, जो एक घटना के बाद सास और बहू में बदल जाती है। यह एक चुनौतीपूर्ण भूमिका है। मेरे पहले ही शो में, मुझे एक सास की भूमिका निभाने का मौका मिल रहा है, यह एक अलग और चुनौतीपूर्ण अनुभव है। देवदास से ऐश्वर्या राय का किरदार पारो मेरे किरदार रोशनी के लिए मेरी प्रेरणा है जो एक सास की भूमिका निभाती है। मेरा मकसद है कि सास के अपने किरदार को मैं उसी तरह के शिष्टाचार और तौर-तरीकों में ढालूं, जिस तरह से ऐश्वर्या राय ने फिल्म में खुद को पेश किया है। जिस तरह से पारो एक घरेलू नाम बन गई थी, मैं उसकी तारीफ करती हूं और मुझे उम्मीद है कि रोशनी के लिए मुझे दर्शकों से उतनी ही सराहना और प्यार मिलेगा। ”

चाशनी में अमनदीप सिद्धू, सृष्टि सिंह और साई केतन राव मुख्य भूमिका में हैं। शो का निर्माण संदीप सिकंद के सोल प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है।

तो तैयार हो जाइए केवल स्टार प्लस पर भारतीय टेलीविजन के सबसे मसालेदार शो – चाशनी को देखने के लिए।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

ऐश्वर्या रायचाशनीसृष्टि सिंह

Comment Box

Also Read

'रावण' की चर्चा और स्क्रीनिंग से गायब रहीं ऐश्वर्या राय; प्रशंसक नोटिस लेते हैं
'रावण' की चर्चा और स्क्रीनिंग से गायब रहीं ऐश्वर्या राय; प्रशंसक नोटिस लेते हैं
बच्चन परिवार से दूर ऐश्वर्या राय ने मनाया आराध्या का 13वां जन्मदिन, दर्शकों ने उठाए सवाल
बच्चन परिवार से दूर ऐश्वर्या राय ने मनाया आराध्या का 13वां जन्मदिन, दर्शकों ने उठाए सवाल
तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक और ऐश्वर्या मणिरत्नम की अगली फिल्म में साथ काम करेंगे?
तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक और ऐश्वर्या मणिरत्नम की अगली फिल्म में साथ काम करेंगे?
ऐश्वर्या राय से तलाक की अफवाहों के बीच सिमी गरेवाल अभिषेक बच्चन के बचाव में आईं
ऐश्वर्या राय से तलाक की अफवाहों के बीच सिमी गरेवाल अभिषेक बच्चन के बचाव में आईं

Also Read

सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने तीन दशक बाद अनबन की खबरों को खारिज किया
फिल्म | न्यूज़

सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने तीन दशक बाद अनबन की खबरों को खारिज किया...

'आवारापन 2' को 'टॉक्सिक' और 'बंटवारा' के मुकाबले एक खास फायदा है, और इसकी वजह यह है:
फिल्म | न्यूज़

'आवारापन 2' को 'टॉक्सिक' और 'बंटवारा' के मुकाबले एक खास फायदा है, और इ...

फिल्म | रिलीज

"आवारापन सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है, यह एक सफ़र है, शिवम का सफ़र है, और...

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: थलपति विजय की विदाई वाली फ़िल्म की नज़र 200 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: थलपति विजय की विदाई वाली फ़िल्म क...

भारतीय दर्शक अभी भी अपने देश के सुपरहीरो के बजाय हॉलीवुड सुपरहीरो को क्यों पसंद करते हैं?
फिल्म | न्यूज़

भारतीय दर्शक अभी भी अपने देश के सुपरहीरो के बजाय हॉलीवुड सुपरहीरो को क...

Spider-Man: Brand New Day बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: टॉम हॉलैंड की फ़िल्म पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई
फिल्म | न्यूज़

Spider-Man: Brand New Day बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: टॉम हॉलैंड की फ़िल्म पह...

'मैंने यह फ़िल्म बनाने के लिए अपनी फ़ीस छोड़ दी': 'हनुमान अंश' के निर्माण पर विशाल चतुर्वेदी
फिल्म | न्यूज़

'मैंने यह फ़िल्म बनाने के लिए अपनी फ़ीस छोड़ दी': 'हनुमान अंश' के निर्...

क्या श्रेया कालरा ने 'लॉक अप' सीज़न 2 की ट्रॉफी जीती? जानिए क्या है सच
डिजिटल | न्यूज़

क्या श्रेया कालरा ने 'लॉक अप' सीज़न 2 की ट्रॉफी जीती? जानिए क्या है सच...

Jana Nayagan बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: दूसरे सोमवार को कमाई घटने के बावजूद विजय-पूजा की फ़िल्म 180 करोड़ नेट का आंकड़ा छूने की ओर
फिल्म | न्यूज़

Jana Nayagan बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: दूसरे सोमवार को कमाई घटने के बावजूद...

पठान में शाहरुख खान, धुरंधर में रणवीर सिंह, आवारापन 2 में इमरान हाशमी: 5 अभिनेता जिनके लंबे बालों वाला लुक तुरंत प्रशंसकों का पसंदीदा बन गया
फिल्म | न्यूज़

पठान में शाहरुख खान, धुरंधर में रणवीर सिंह, आवारापन 2 में इमरान हाशमी:...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: टॉम हॉलैंड की फिल्म की कमाई सोमवार को धीमी हुई, फिर भी 23.80 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: टॉम हॉलैंड की फिल...

अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल
फिल्म | न्यूज़

अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.